संगठन एवं संस्थान

Total Questions: 11

1. शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारतीय विद्या भवन की स्थापना किसने की ? [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) डॉ. कन्हैयालाल मानेकलाल मुंशी
Solution:भारतीय विद्या भवन भारत का एक शैक्षिक न्यास (ट्रस्ट) है। इसकी स्थापना कन्हैयालाल मानेकलाल (माणिकलाल) मुंशी ने 7 नवंबर, 1938 को महात्मा गांधी की प्रेरणा से की थी। सरदार वल्लभभाई पटेल तथा राजगोपालाचारी जैसी महान विभूतियों के सक्रिय योगदान से भारतीय विद्या भवन गांधीजी के आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ा।

2. निम्नलिखित में से कौन अहमदाबाद शहर में नृत्य, नाटक, संगीत और कठपुतली में छात्रों को प्रशिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करने वाली संस्था 'दर्पण एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स' की संस्थापक और निदेशक थीं? [Phase-XI 30 जून, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) मृणालिनी साराभाई
Solution:'मृणालिनी साराभाई' अहमदाबाद शहर में, दर्पण अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की संस्थापक और निदेशक थीं, जो नृत्य, रंगमंच, संगीत और कठपुतली सिखाने के लिए एक स्कूल है। भारत सरकार ने मृणालिनी साराभाई को वर्ष 1965 में पद्मश्री पुरस्कार और वर्ष 1992 में पद्म भूषण राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया था।

3. वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून की स्थापना इम्पीरियल वन अनुसंधान संस्थान के रूप में की गई थी। किस वर्ष इसे 'इम्पीरियल वन अनुसंधान संस्थान' के रूप में स्थापित किया गया था? [Phase-XI 28 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 1906
Solution:भारतीय वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में स्थित है। यह 1878 ई. में वन विद्यालय के रूप में स्थापित किया गया था, बाद में वर्ष 1906 में इसका नाम बदलकर इम्पीरियल वन अनुसंधान संस्थान कर दिया गया।

4. भारत का पहला महिला संगठन, भारत स्त्री महामंडल की स्थापना ....... के द्वारा की गई थी। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) सरला देवी चौधरानी
Solution:भारत स्त्री महामंडल भारत में एक महिला संगठन था, जिसकी स्थापना 'सरला देवी चौधरानी' ने वर्ष 1910 में प्रयागराज में की थी।

5. कौन-सा संगठन राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) और अन्य स्रोतों से एकत्र आंकड़ों के आधार पर भारत में आधिकारिक निर्धनता आकलन जारी करता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) नीति आयोग
Solution:आधिकारिक निर्धनता आकलन अब नीति आयोग द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) द्वारा एकत्र आंकड़ों के आधार पर जारी किया जाता है।

6. राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) उत्तर प्रदेश
Solution:राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, उत्तर प्रदेश के वर्तमान प्रयागराज में अवस्थित है। गौरतलब है कि वर्ष 1930 में स्थापित यह भारत की सबसे पुरानी विज्ञान अकादमी है।

7. निम्नलिखित में से किस व्यापार समझौते का उद्देश्य व्यापार के लिए क्षेत्र की क्षमता को अधिकतम करने और अपने लोगों के विकास को प्राप्त करने के लिए अंतः सार्क आर्थिक सहयोग को मजबूत करना है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) SAFTA
Solution:दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) का उद्देश्य दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के देशों के बीच अंतः सार्क आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाकर व्यापार के लिए क्षेत्र की क्षमता को बढ़ाना और लोगों के विकास को हासिल करना है। यह समझौता वर्ष 2006 में लागू हुआ था।

8. भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, एक स्वायत्त संगठन, भारत सरकार द्वारा ....... में स्थापित किया गया था [CHSL (T-I) 9 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) 1972
Solution:भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद एक स्वायत्त संगठन है, जिसकी स्थापना सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत वर्ष 1972 में की गई थी। परिषद का मुख्य उद्देश्य इतिहास अनुसंधान को बढ़ावा देना और इतिहास के यथार्थ एवं वैज्ञानिक लेखन को बढ़ावा तथा प्रोत्साहन देना है।

9. "उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (Advanced Light Helicopter (ALH)) MK III" किस संगठन द्वारा निर्मित किया गया है? [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) एचएएल
Solution:हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित एएलएच एमके-III हेलीकॉप्टर में अत्याधुनिक उपकरण लगे हैं, जिसमें उन्नत रडार के साथ-साथ इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सेंसर, शक्ति इंजन, फुल ग्लास कॉकपिट, उच्च तीव्रता वाली सर्च लाइट, उन्नत संचार प्रणाली, स्वचालित पहचान प्रणाली और साथ ही खोज और बचाव होमर शामिल हैं।

10. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का निम्नलिखित में से कौन-सा पद इसके संगठन चार्ट के स्तर 1 (शीर्ष स्तर) का पद है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) सचिव डीडी तथा आर. एंड डी.
Solution:रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का सचिव डीडी तथा आर. एंड डी. पद इसके संगठन चार्ट के स्तर 1 (शीर्ष स्तर) का पद है। डीआरडीओ की स्थापना वर्ष 1958 में की गई थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।