संयुक्त राष्ट्र संघ, अन्य अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संगठन (रेलवे)

Total Questions: 36

1. जुड़वाँ ओलिव शाखाओं से पार्शिवत सफेद ध्रुवीय नक्शे के साथ हल्के नीले रंग का झण्डा किसका है? [आरआरबी कोलकाता गुड्स गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (4) संयुक्त राष्ट्र संघ का
Solution:

जुड़वाँ ओलिव शाखाओं से पार्शिवत सफेद ध्रुवीय नक्शे के साथ हल्के नीले रंग का झण्डा सयुक्त राष्ट्र संघ का है।
• संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
• इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
• वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देश हैं, जिसमें दक्षिण सूडान सबसे नया सदस्य है (2011 में शामिल हुआ)।
• संयुक्त राष्ट्र की 6 आधिकारिक भाषाएँ हैं: अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी, चीनी और अरबी।
• संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (Security Council) के 15 सदस्य: 5 स्थायी (चीन, फ्रांस, रूस, यूके, यूएसए) और 10 अस्थायी (2 साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं)।
रेड क्रॉस की स्थापना स्विस व्यवसायी जॉन हेनरी ड्यूरेंट (Henry Dunant) ने 1863 में की थी, जो सोल्फेरिनो के युद्ध में सैनिकों की पीड़ा से प्रेरित थे।
• रेड क्रॉस का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
• विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है।
• अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) को तीन बार (1917, 1944, 1963) नोबेल शांति पुरस्कार मिला है।
• इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना 1920 में हुई।

2. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा निधि स्थित है : [आरआरबी इलाहाबाद टीसी एवं ट्रेन क्लर्क परीक्षा 27.10.2013, आरआरसी बिलासपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 17.10.2013]

Correct Answer: (4) वाशिंगटन में
Solution:

27 दिसंबर, 1945 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना वाशिंगटन में हुई, लेकिन मुद्रा कोष ने वास्तविक रूप में 1 मार्च, 1947 से कार्य प्रारंभ किया।
• अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
(i)अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग की स्थापना करना।
(ii)अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का संतुलित विकास करना।
(iii) विनिमय दरों में स्थायित्व लाना।
(iv)बहुपक्षीय भुगतानों की व्यवस्था करना।
(v) प्रतिकूल भुगतान संतुलन को ठीक करना।
(vi) असंतुलन की मात्रा एवं अवधि में कमी करना।

• इसका मुख्यालय वाशिंगटन में है तथा इसके कार्यालय पेरिस एवं जेनेवा में हैं। इसका उद्देश्य सदस्य देशों को व्यापार बढ़ाने एवं अर्थव्यवस्था का विकास करने के लिए स्पेशल ड्राइंग राइट्स के तहत सामयिक ऋण उपलब्ध कराना है। मौजूदा समय में लगभग 184 देश इसके सदस्य हैं।

3. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने ........ में अपनी पहली मानव विकास रिपोर्ट जारी की। [RRB RPF/RPSF SI परीक्षा, 06.01.2019 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) 1990
Solution:

मानव विकास रिपोर्ट (HDR) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के मानव विकास रिपोर्ट कार्यालय द्वारा प्रकाशित एक वार्षिक रिपोर्ट है, रिर्पोट को पहली बार 1990 में पाकिस्तान अर्थशास्त्री महबूब-उल-हक और भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन द्वारा प्रकाशित किया गया था।
• UNDP का मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
• UNDP की स्थापना 1965 में हुई।

4. निम्न में से कौन-सा देश दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) में शामिल नहीं है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) चीन
Solution:

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) की स्थापना 8 दिसंबर 1985 को ढाका में हुई थी।
• इसके सात संस्थापक सदस्य देश बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।
• अफगानिस्तान 2007 में संगठन में शामिल हुआ।
• SAARC का मुख्यालय काठमांडू, नेपाल में है।
• SAARC का पूर्ण रूप (Full Form) दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (South Asian Association for Regional Cooperation) है।

5. इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) और इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन (IDA) नामक दो संस्थानों को किस संगठन में शामिल किया गया है? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) विश्व बैंक (The World Bank)
Solution:

पुनर्निर्माण और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय बैंक (IBRD) और अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA) मिलकर विश्व बैंक बनाते हैं। विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो पूंजी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गरीब देशों की सरकारों को ऋण और अनुदान प्रदान करता है।
• विश्व बैंक की स्थापना 1944 के ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ मिलकर की गई थी। मुख्यालयः वाशिंगटन, डी.सी.।
• इसके पाँच सदस्य संस्थान हैं: IBRD, IDA, IFC, MIGA, और ICSID।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो वैश्विक मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देता है, वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करता है, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाता है, उच्च रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है, और गरीबी कम करने के लिए काम करता है।
• आईएमएफ की स्थापना जुलाई 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में की गई थी और यह 27 दिसंबर, 1945 को अस्तित्व में आया।
• इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
IFC (International Finance Corporation) विश्व बैंक समूह का एक सदस्य है जो विकासशील देशों में निजी क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करता है. इसका मुख्य उद्देश्य निजी कंपनियों को वित्तीय सहायता, सलाह और जोखिम प्रबंधन सेवाएँ प्रदान करना है ताकि वे अपना कारोबार बढ़ा सकें और रोजगार पैदा कर सकें।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य नहीं है? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) जर्मनी
Solution:

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से जुड़े सवालों में इसके सदस्य (5 स्थायी, 10 अस्थायी), उनकी भूमिका (शांति और सुरक्षा), वीटो शक्ति, मुख्यालय (न्यूयॉर्क), सुधारों की आवश्यकता और भारत जैसे देशों की स्थायी सदस्यता की दावेदारी शामिल हैं, जो वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लेने का सबसे शक्तिशाली अंग है, जिसके प्रस्तावों का पालन करना सभी सदस्य देशों के लिए अनिवार्य है।
• संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय की बेहतरी पर जोर देने वाले देशों में जर्मनी है। यह छः बार परिषद् के एक अस्थायी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है।
• UNSC का मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
• UNSC के कुल 15 सदस्य: 5 स्थायी (P5) और 10 अस्थायी हैं।
• UNSC के स्थायी सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम (UK) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) हैं।

7. यूनेस्को (UNESCO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) पेरिस
Solution:

यूनेस्को (UNESCO) का मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है, जो शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने वाला संयुक्त राष्ट्र का एक विशेष संगठन है और इसकी स्थापना 1945 में हुई थी।
• यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जिसका उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
• भारत में कुल 40 विश्व धरोहर स्थल हैं (2022 तक), जिनमें ताजमहल, अजंता-एलोरा की गुफाएँ और सांची स्तूप जैसे स्थल शामिल हैं।
• हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है।
• इटली में सबसे ज़्यादा विश्व धरोहर स्थल हैं।
• हिमाचल प्रदेश का कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व।
• लखनऊ को यूनेस्को द्वारा, यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी (खाद्य-संस्कृति) के रूप में।

8. OECD का मुख्यालय कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) पेरिस
Solution:

आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) एक अंतर-सरकारी आर्थिक संगठन है, जिसकी स्थापना आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी।
• इसकी स्थापना 1961 में हुई थी जिसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।

9. निम्निलिखित में से कौन-सा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) कनाडा
Solution:

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से जुड़े सवालों में इसके सदस्य (5 स्थायी, 10 अस्थायी), उनकी भूमिका (शांति और सुरक्षा), वीटो शक्ति, मुख्यालय (न्यूयॉर्क), सुधारों की आवश्यकता और भारत जैसे देशों की स्थायी सदस्यता की दावेदारी शामिल हैं, जो वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लेने का सबसे शक्तिशाली अंग है, जिसके प्रस्तावों का पालन करना सभी सदस्य देशों के लिए अनिवार्य है।
• संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय की बेहतरी पर जोर देने वाले देशों में जर्मनी है। यह छः बार परिषद् के एक अस्थायी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है।
• UNSC का मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
• UNSC के कुल 15 सदस्य: 5 स्थायी (P5) और 10 अस्थायी हैं।
• UNSC के स्थायी सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम (UK) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) हैं।

10. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा संयुक्त राष्ट्र की छः अधिकारिक भाषाओं में से एक है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) चीनी
Solution:

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से जुड़े सवालों में इसके सदस्य (5 स्थायी, 10 अस्थायी), उनकी भूमिका (शांति और सुरक्षा), वीटो शक्ति, मुख्यालय (न्यूयॉर्क), सुधारों की आवश्यकता और भारत जैसे देशों की स्थायी सदस्यता की दावेदारी शामिल हैं, जो वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लेने का सबसे शक्तिशाली अंग है, जिसके प्रस्तावों का पालन करना सभी सदस्य देशों के लिए अनिवार्य है।
• संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया था।
• संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएँ-
अरबी
चीनी
अंग्रेज़ी (English)
फ़्रेंच (French)
रूसी (Russian)
स्पेनिश (Spanish)