संविधान का स्त्रोत

Total Questions: 16

1. भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता कनाडा के संविधान से नहीं ली गई है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) समवर्ती सूची
Solution:भारतीय संविधान में समवर्ती सूची ऑस्ट्रेलिया के संविधान से ली गई है, जबकि प्रश्न में दिए गए अन्य प्रावधान कनाडा के संविधान से लिए गए हैं।

2. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची की अवधारणा ....... से ली गई थी। [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (IV-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) ऑस्ट्रेलिया
Solution:भारतीय संविधान में समवर्ती सूची ऑस्ट्रेलिया के संविधान से ली गई है, जबकि प्रश्न में दिए गए अन्य प्रावधान कनाडा के संविधान से लिए गए हैं।

3. भारत ने राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों (डीपीएसपी) को ....... संविधान से ग्रहीत किया था। [CHSL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) आयरिश
Solution:भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा जैसे शब्द फ्रेंच (फ्रांस) के संविधान से लिए गए हैं। भारतीय संविधान की उद्देशिका तथा मूल अधिकार का विचार संयुक्त राज्य अमेरिका के, उद्देशिका की भाषा ऑस्ट्रेलिया के, शासन की संसदीय प्रणाली ब्रिटेन के तथा आपात उपबंध जर्मनी के संविधान से लिए गए हैं। आयरलैंड के संविधान (आयरिश संविधान) से राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों को लिया गया है।

4. ....... के स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के नारे की प्रतिध्वनि भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सुनाई देती है। [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) फ्रांसीसी क्रांति
Solution:भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा जैसे शब्द फ्रेंच (फ्रांस) के संविधान से लिए गए हैं। भारतीय संविधान की उद्देशिका तथा मूल अधिकार का विचार संयुक्त राज्य अमेरिका के, उद्देशिका की भाषा ऑस्ट्रेलिया के, शासन की संसदीय प्रणाली ब्रिटेन के तथा आपात उपबंध जर्मनी के संविधान से लिए गए हैं। आयरलैंड के संविधान (आयरिश संविधान) से राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों को लिया गया है।

5. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा उपबंध ब्रिटेन के संविधान से नहीं लिया गया है? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (IV-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) मूल अधिकार
Solution:यूनाइटेड किंगडम के संविधान से संसदीय शासन पद्धति, विधि का शासन, मंत्रिमंडलीय प्रणाली, एकल नागरिकता, द्विसदनीय प्रणाली, विधायी प्रक्रिया और संसदीय विशेषाधिकार आदि उपबंध लिए गए हैं। मूल अधिकार का उपबंध संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से प्रेरित है।

6. भारतीय संविधान में 'विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया' की अवधारणा निम्नलिखित में से किस देश से ली गई है? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) जापान
Solution:भारतीय संविधान में 'विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया' की अवधारणा जापान के संविधान से ली गई है।

7. भारतीय संविधान का राजनीतिक भाग मुख्यतः किस संविधान से लिया गया है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 15 मई, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 15 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) ब्रिटिश संविधान
Solution:भारत के संविधान पर ब्रिटिश संविधान का व्यापक प्रभाव है। भारत में ब्रिटिश संविधान से संसदीय शासन प्रणाली, एकल नागरिकता, विधि का शासन, विधायी प्रक्रिया, मंत्रिमंडलीय प्रणाली, द्विसदनीय प्रणाली, संसदीय विशेषाधिकार, परमाधिकार लेख आदि संबंधी उपबंध लिए गए हैं जो कि संविधान के प्रमुख सैद्धांतिक पक्ष का निरूपण करते हैं। इस प्रकार भारतीय संविधान का राजनीतिक भाग मुख्यतः ब्रिटिश संविधान से लिया गया है।

8. कानून के शासन का विचार निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से अपनाया गया था? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) यूनाइटेड किंगडम
Solution:भारत के संविधान पर ब्रिटिश संविधान का व्यापक प्रभाव है। भारत में ब्रिटिश संविधान से संसदीय शासन प्रणाली, एकल नागरिकता, विधि का शासन, विधायी प्रक्रिया, मंत्रिमंडलीय प्रणाली, द्विसदनीय प्रणाली, संसदीय विशेषाधिकार, परमाधिकार लेख आदि संबंधी उपबंध लिए गए हैं जो कि संविधान के प्रमुख सैद्धांतिक पक्ष का निरूपण करते हैं। इस प्रकार भारतीय संविधान का राजनीतिक भाग मुख्यतः ब्रिटिश संविधान से लिया गया है।

9. भारतीय संविधान में एकल नागरिक की विशेषता ....... के संविधान से ली गई थी। [MTS (T-I) 16 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) ब्रिटेन
Solution:भारतीय संविधान एकल नागरिकता प्रदान करता है। एकल नागरिकता की अवधारणा को यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) से अपनाया गया है। अमेरिका की भांति संघ एवं राज्यों की दोहरी नागरिकता भारत में प्रचलित नहीं है। नागरिकता भारतीय संविधान के भाग-II में अनुच्छेद 5 से 11 तक वर्णित है। अनुच्छेद-11 के अंतर्गत संसद को नागरिकता के संबंध में विधि बनाने की शक्ति प्रदान की गई है।

10. भारतीय संविधान में 'गणतंत्र' की अवधारणा निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से ली गई है? [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (III-पाली,]

Correct Answer: (c) फ्रांस
Solution:भारत के संविधान में 'गणतंत्र' की अवधारणा फ्रांस के संविधान से ली गई है। प्रस्तावना में उल्लिखित स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुता का आदर्श भी फ्रांस के संविधान से लिया गया है।