संविधान सभा की प्रमुख समितियां (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 11

11. संविधान निर्मात्री परिषद की 'झंडा समिति' के अध्यक्ष कौन थे? [U.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (b) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
Solution:भारतीय इतिहास में 2 झंडा समितियों का विशेष उल्लेख मिलता है-

(1) 2 अप्रैल, 1931 को कांग्रेस के कराची अधिवेशन में गठित झंडा समिति जिसके अध्यक्ष सरदार वल्लभभाई पटेल थे तथा शेष 6 सदस्य थे - मौलाना अबुल कलाम आजाद, तारा सिंह, जवाहरलाल नेहरू, डी.बी. केलकर, हरिदकर एवं पट्टाभि सीतारमैया। (2) एक तदर्थ झंडा समिति का गठन संविधान निर्मात्री परिषद ने 23 जून, 1947 को किया था, जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे तथा अन्य सदस्य थे अबुल कलाम आजाद, सरोजिनी नायडू, सी. राजगोपालाचारी, के.एम. मुंशी एवं डॉ. बी.आर. अम्बेडकर। यहां संविधान निर्मात्री परिषद द्वारा गठित झंडा समिति का अध्यक्ष पूछा गया है। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा। आचार्य जे.बी. कृपलानी किसी झंडा समिति के अध्यक्ष या सदस्य नहीं रहे, जैसा कि कतिपय अपर्याप्त स्रोतों वाली पुस्तकों में वर्णित मिलता है।