संस्थान एवं संगठन

Total Questions: 15

11. दक्षिण गंगोत्री क्या है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) अंटार्कटिका में भारतीय शोध केंद्र
Solution:'दक्षिण गंगोत्री' अंटार्कटिका में भारत का पहला अनुसंधान केंद्र है। इसकी स्थापना वर्ष 1983-84 में की गई। भारत ने अपने दूसरे अनुसंधान केंद्र 'मैत्री' की स्थापना वर्ष 1988-89 में की। अंटार्कटिका में भारत का तृतीय अनुसंधान केंद्र 'भारती' है। 'भारती' की स्थापना वर्ष 2012 में की गई।

12. अंटार्कटिका में भारत के तृतीय शोध केंद्र का नाम है- [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) भारती
Solution:'दक्षिण गंगोत्री' अंटार्कटिका में भारत का पहला अनुसंधान केंद्र है। इसकी स्थापना वर्ष 1983-84 में की गई। भारत ने अपने दूसरे अनुसंधान केंद्र 'मैत्री' की स्थापना वर्ष 1988-89 में की। अंटार्कटिका में भारत का तृतीय अनुसंधान केंद्र 'भारती' है। 'भारती' की स्थापना वर्ष 2012 में की गई।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा अंटार्कटिका में भारत का स्थायी और उसके द्वारा परिचालित अनुसंधान स्टेशन है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) भारती और मैत्री
Solution:भारतीय अंटार्कटिका कार्यक्रम के तहत अंटार्कटिका में तीन स्थायी अनुसंधान स्टेशनों की स्थापना की गई, जिनके नाम दक्षिण गंगोत्री मैत्री तथा भारती हैं। वर्तमान में अंटार्कटिका में भारत के दो परिचालित अनुसंधान स्टेशन हैं- (i) मैत्री एवं (ii) भारती। अतः विकल्प (c) अभीष्ट उत्तर होगा।

14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004]

सूची-I (संस्थान)सूची-II (स्थान)
A. पोषण का राष्ट्रीय संस्थान1. पुणे
B. भारत का वन्यजीव संस्थान2. जयपुर
C. आयुर्वेद का राष्ट्रीय संस्थान3. देहरादून
D. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी4. हैदराबाद

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)2341
(c)3412
(d)4321
Correct Answer: (d)
Solution:पोषण का राष्ट्रीय संस्थान (National Institute of Nutrition), हैदराबाद में स्थित है। भारत का वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India), देहरादून में स्थित है। आयुर्वेद का राष्ट्रीय संस्थान (National Institute of Ayurveda), जयपुर में स्थित है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी, पुणे में स्थित है।

15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

सूची-I (मिशन)सूची-II (प्रारंभ करने का वर्ष)
A. राष्ट्रीय संवर्द्धित ऊर्जा1. 2009
B. राष्ट्रीय जल मिशन2. 2011
C. राष्ट्रीय हिमालयी3. 2014
D. राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन4. 2008

कूट:

ABCD
(a)1324
(b)1234
(c)2314
(d)1342
Correct Answer: (b)
Solution:30 जून, 2008 को जलवायु परिवर्तन पर भारत की राष्ट्रीय कार्ययोजना (National Action Plan on Climate Change: NAPCC) का शुभारंभ किया गया था। इसके अंतर्गत आठ राष्ट्रीय मिशन शामिल हैं, जिनसे संबंधित दस्तावेजों को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा समय-समय पर अनुमोदित किया गया है। राष्ट्रीय संवर्धित (संवर्द्धित) ऊर्जा क्षमता मिशन (NMEEE) दस्तावेज को 24 जून, 2010 को हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वर्ष 2010- 12 अवधि के लिए मंजूरी प्रदान की गई थी। आगे 12वीं पंचवर्षीय अवधि के लिए 6 अगस्त, 2014 को मंजूरी प्रदान की गई थी, परंतु NMEEE को सर्वप्रथम वर्ष 2009 में जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री की परिषद द्वारा मंजूरी दी गई थी। राष्ट्रीय जल मिशन को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 6 अप्रैल, 2011 को मंजूरी प्रदान की गई थी। राष्ट्रीय हिमालयी पारिस्थितिकी संपोषण मिशन (NMSHE) के एक्शन प्लान को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 24 फरवरी, 2014 को मंजूरी प्रदान की गई थी।