सन्धि (Part-2)Total Questions: 5031. निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें, जो दिए गए सन्धि-विच्छेद शब्द के सही सन्धि का विकल्प है। [DSSSB P.G.T.-2021]मनु + अन्तर(a) मनान्तर(b) मनवान्तर(c) मनतर(d) मन्वन्तरCorrect Answer: (d) मन्वन्तरSolution:मनु + अन्तर = मन्वन्तर होता है। इसमें यण् स्वर सन्धि है, जिसके अनुसार, यदि इ, ई, उ, ऊ और ऋ के बाद कोई भिन्न स्वर आए, तो इ ई का 'य', उ ऊ का 'व' तथा ऋ का 'र' हो जाता है।जैसे -अनु + अय = अन्वयअति + ऊष्म = अत्यूष्मयदि + अपि = यद्यपिपितृ + आदेश = पित्रादेश32. 'अन्वेषण' शब्द का सन्धि-विच्छेद है- [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020 U.K. TET. Exam Ist Paper(IV), 2011 UPSSSC आबकारी सिपाही (प्रथम पाली) परीक्षा, 2016](a) अन्य + वेषण(b) अनु + एषण(c) अनु + वैषण(d) अन् + वेषणCorrect Answer: (b) अनु + एषणSolution:अन्वेषण' शब्द में यण स्वर सन्धि है, जिसका विच्छेद 'अनु + एषण' होता है। यण सन्धि के अनुसार, उ या ऊ के बाद उ, या ऊ को छोड़कर कोई और असम स्वर वर्ण आता है, तो उ या ऊ के स्थान पर व् हो जाता है।33. 'व्यवहार' का सही सन्धि-विच्छेद है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019](a) वि + अव + हार(b) व्यव + हार(c) व्य + वहार(d) व्य + व + हारCorrect Answer: (a) वि + अव + हारSolution:'व्यवहार' का सही सन्धि-विच्छेद 'वि अव + हार' (इ + अ = य) है। इसमें यण् स्वर सन्धि है। इस सन्धि के नियमानुसार यदि इ, ई, उ, ऊ तथा ऋ के बाद कोई भिन्न स्वर आए, तो इ-ई का यू, उ, ऊ का व् और ऋ का र् हो जाता है।34. 'नद्यागम' शब्द का सन्धि-विग्रह है- [V.D.O. परीक्षा, 2023 UPSSSC Forest guard - 2021](a) नद्य + आगम(b) नदी + आगम(c) नद्या + गम(d) नदि + आगमCorrect Answer: (b) नदी + आगमSolution:'नद्यागम' शब्द का सन्धि विग्रह है नदी आगम। नद्यागम 'यण' स्वर सन्धि का उदाहरण है।35. 'अत्याचार' का सही सन्धि-विच्छेद है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा, 2019](a) अतिया + चार(b) अत् + आचार(c) अति + आचार(d) अत्या + चारCorrect Answer: (c) अति + आचारSolution:'अत्याचार' का सही सन्धि-विच्छेद 'अति आचार' (इ + आ = या) है। इसमें यण स्वर सन्धि है। इस सन्धि के नियमानुसार यदि इ, ई, उ, ऊ तथा ऋ के बाद कोई भिन्न स्वर आए, तो इ-ई का 'य्', उन्ऊ का 'व्' तथा ऋ का 'र्' हो जाता है।36. निम्नलिखित में से कौन-सा सन्धि विच्छेद सही है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) महर्षि = महा + अर्षि(b) महाविद्यालय = महा + विद्या + लय(c) व्याकुल = व्या + कुल(d) मध्वरि = मधु + अरिCorrect Answer: (d) मध्वरि = मधु + अरिSolution:मध्वरि मधु + अरि सही सन्धि विच्छेद है। शेष सन्धि-विच्छेद के सही रूप इस प्रकार हैं-महर्षि महा ऋषि महाविद्यालय = महा विद्या + आलय व्याकुल = वि + आकुल37. 'इति + आदि' इत्यादि में कौन-सी सन्धि है? [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)](a) यण् सन्धि(b) दीर्घ सन्धि(c) गुण सन्धि(d) अयादि सन्धिCorrect Answer: (a) यण् सन्धिSolution:'इति + आदि = इत्यादि' होता है। + आ' मिलकर 'या' हो जाता है। इसमें यण् सन्धि है। इसमें 'इ यदि विसर्ग के पहले 'अ' हो और वर्गों के प्रथम तथा द्वितीय वर्ण को छोड़कर अन्य कोई वर्ण हो अथवा 'य', 'र', 'ल', 'व', 'ह' हो, तो 'अ' और विसर्ग का 'ओ' हो जाता है।38. 'सख्यागमन' का सही सन्धि विच्छेद है- [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016](a) सखी + आगमन(b) सखि + आगमन(c) सखी + गमन(d) सख्या + गमनCorrect Answer: (a) सखी + आगमनSolution:यण स्वर सन्धि के अनुसार, यदि इ या ई के पश्चात् इ तथा ई को छोड़कर कोई और (असवर्ण) स्वर हो, तो इ या ई के स्थान पर य् हो जाता है। 'सख्यागमन' का सही सन्धि-विच्छेद 'सखी + आगमन' है।39. 'अभि + उदय' की सन्धि कीजिए। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)](a) अभ्युदय(b) अभ्योदय(c) अभीउदय(d) अभिउदयCorrect Answer: (a) अभ्युदयSolution:'अभि + उदय' की सन्धि 'अभ्युदय' है। इसमें यण् स्वर सन्धि है।40. रीति + अनुसार की सन्धि- [U.K..TET Exam Ist Paper (I-V), 2015, राजस्व लेखपाल (द्वि तीय पाली) परीक्षा, 2015, UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016](a) रीतिनुसार(b) रीतिअनुसार(c) रीत्यनुसार(d) रीतियानुसारCorrect Answer: (c) रीत्यनुसारSolution:'रीति + अनुसार' की सन्धि रीत्यनुसार होती है। यहाँ पर 'इ + अ = य' हो रहा है। इसमें यण स्वर सन्धि है।Submit Quiz« Previous12345Next »