सन्धि (Part-4)

Total Questions: 25

1. 'मनोयोग' शब्द में कौन-सी सन्धि है? [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2016]

Correct Answer: (c) विसर्ग सन्धि
Solution:'मनोयोग = मन : + योग' में विसर्ग सन्धि है। विसर्ग के पहले वाले वर्ण में 'अ' स्वर हो और विसर्ग के आगे ग, घ, ङ, ज, झ, ञ, ड, ढ, ण, द, ध, न, ब, भ, म, य, र, ल, व, ह हो, तो 'अ' एवं विसर्ग (अः) के बदले 'ओ' हो जाता है। जैसे- वयोवृद्ध = वयः + वृद्ध, मनोरंजन = मनः + रंजन

2. 'निर्भय' का सन्धि विच्छेद है - [Haryana.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (c) निः + भय
Solution:'निर्भय' का सन्धि-विच्छेद निः भय होता है। यह विसर्ग सन्धि का उदाहरण है।

3. 'पुरस्कार' में कौन-सी सन्धि है? [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (c) विसर्ग सन्धि
Solution:'पुरस्कार' का सन्धि-विच्छेद पुरः कार होता है। इसमें विसर्ग सन्धि है।

4. निम्नलिखित में से कौन विसर्ग सन्धि है? [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (a) निरन्तर
Solution:'निरन्तर' का सन्धि-विच्छेद 'निः अन्तर' होता है। इसमें विसर्ग सन्धि है। यहाँ पर विसर्ग के बाद अ आने पर र हो जा रहा है। 'दिग्गज' एवं 'जगदीश' व्यंजन सन्धि हैं, जबकि 'महीश' स्वर सन्धि है।

5. 'मनोरथ' का सन्धि-विच्छेद होगा - [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (a) मनः + रथ
Solution:'मनोरथ' का सन्धि-विच्छेद मनः रथ होता है। इसमें विसर्ग सन्धि है।

6. 'धनुष्टंकार' शब्द का सन्धि-विच्छेद है- [Bihar.TET Exam Ist Paper (I-V), 2012, U.K. PCS (C- SAT) Exam, 2016, UPPCL-JE (Civil) Exam, 2016]

Correct Answer: (a) धनुः+टंकार
Solution:'धनुष्टंकार' शब्द का सन्धि-विच्छेद 'धनुः टंकार' है। इसमें विसर्ग सन्धि है। विसर्ग सन्धि के एक नियम के अनुसार यदि विसर्ग से पहले 'इ', 'उ' हो और विसर्ग के बाद में क, ख, ट, ठ, प,फ में से कोई वर्ण हो, तो विसर्ग का 'ष' हो जाता है।

7. 'धनुष्टंकार' शब्द में कौन-सी सन्धि है? [M.P. Professional Exam.19.12.2017]

Correct Answer: (b) विसर्ग सन्धि
Solution:धनुष्टंकार में विसर्ग सन्धि है।

इसी प्रकार निः + सन्तान = निस्सन्तान निः + तेज = निस्तेज ।

8. 'गौः + चरति' की सन्धि है- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-III (सा. चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) गौश्चरति
Solution:विसर्ग सन्धि के नियम के अनुसार, यदि विसर्ग के बाद 'च' या 'छ' हो, तो विसर्ग का श् हो जाता है। जैसे-

पुनः + चर्चा = पुनश्चर्चा

दुः + चरित्र = दुश्चरित्र

निः + चल निश्चल

गौः + चरति = गौश्चरति

9. पुनर्जन्म का सन्धि-विच्छेद है- [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2013, 2014]

Correct Answer: (c) पुनः + जन्म
Solution:'पुनर्जन्म' का सन्धि-विच्छेद 'पुनः+ जन्म' होता है। इसमें विसर्ग सन्धि है।

10. 'निष्कपट' शब्द का सन्धि-विच्छेद है- [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2017 M.P. Professional Exam. 10-12-2017]

Correct Answer: (a) निः + कपट
Solution:'निष्कपट' शब्द का सन्धि-विच्छेद 'निः कपट' होता है। इसमें विसर्ग सन्धि है।