सन्धि (Part-4)

Total Questions: 25

11. 'बहिष्कार' का सन्धि-विच्छेद क्या है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2018]

Correct Answer: (c) बहिः + कार
Solution:'बहिष्कार' का सन्धि-विच्छेद बहिःकार होता है। इसमें विसर्ग सन्धि है। इस नियम के अनुसार, विसर्ग से पहले यदि इ या उ हो और विसर्ग के बाद क, ख या प, फ हो, तो इनके पहले विसर्ग के बदले 'ष' हो जाता है।

12. 'दुरात्मा' का सन्धि विच्छेद निम्नलिखित में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.15.12.2017]

Correct Answer: (c) दुः + आत्मा
Solution:दुरात्मा का सन्धि विच्छेद 'दुः+ आत्मा' होगा। दुष्परिणाम का सन्धि विच्छेद 'दुः + परिणाम', देहान्त का सन्धि विच्छेद 'देह + अन्त' तथा दुर्घटना का सन्धि विच्छेद 'दुः + घटना' होता है।

13. विसर्ग सन्धि है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (a) निष्कर्म
Solution:निष्कर्म (निः + कर्म) में विसर्ग सन्धि है। इस सन्धि के नियमानुसार यदि विसर्ग के पहले इकार या उकार आए और विसर्ग के बाद का वर्ण क, ख, प, फ हो, तो विसर्ग का 'ष' हो जाता है।

14. 'पुरोहित' का उचित सन्धि-विच्छेद है- [CRPF Tradesman (परीक्षा), 2023]

Correct Answer: (d) पुरः + हित
Solution:'पुरोहित' शब्द का उचित सन्धि विच्छेद 'पुरः + हित' होता है। यह विसर्ग सन्धि का उदाहरण है।

15. 'निः + कलंक' का सही सन्धि शब्द कौन-सा है? [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (b) निष्कलंक
Solution:'निः + कलंक' का सही सन्धि शब्द 'निष्कलंक' है। इसमें विसर्ग सन्धि है।

16. 'निर्धन' में कौन-सी सन्धि है? [राजस्व लेखपाल (प्रथम पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (b) विसर्ग सन्धि
Solution:'निर्धन' का सन्धि-विच्छेद 'निः धन' होता है, जो कि विसर्ग सन्धि है।

17. 'पयोधि' का सन्धि-विच्छेद होगा - [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (a) पयः + धि
Solution:'पयोधि' का सन्धि-विच्छेद है पयः धि। इसमें विसर्ग सन्धि है।

18. 'मनोबल' में कौन-सी सन्धि है? [UPPCL-JE- (Cilvil) Exam, 2016]

Correct Answer: (d) विसर्ग
Solution:मनोबल में विसर्ग सन्धि है। इसका सन्धि-विच्छेद होगा- मनः + बल। यदि विसर्ग के पहले 'अ' स्वर और आगे 'अ' अथवा कोई सघोष व्यंजन य, र, ल, व, ह में से कोई दूसरा वर्ण हो, तो 'अ' और विसर्ग (अ) के बदले 'ओ' हो जाता है। जैसे मनः रथ = मनोरथ, मनः + योग = मनोयोग, मनः विनोद मनोविनोद आदि।

19. निम्नलिखित में से एक कथन गलत है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (d) विसर्ग के साथ विसर्ग के मेल से उत्पन्न विकार को विसर्ग सन्धि कहते हैं।
Solution:विसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मिलाने से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग सन्धि कहते हैं। शेष विकल्प सही हैं।

20. निम्नलिखित शब्दों में से किसमें विसर्ग सन्धि है? [M.P. Professional Exam.15.12.2017]

Correct Answer: (a) दुर्गम
Solution:दुः + गम = दुर्गम तथा निः चल निश्चल दोनों ही विसर्ग सन्धि के उदाहारण हैं। अतः प्रश्नानुसार किसी एक विकल्प का चुनाव नहीं किया जा सकता है।