सन्धि

परिभाषा

Total Questions: 50

21. 'विद्यार्थी' का सही सन्धि विच्छेद है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2019]

Correct Answer: (b) विद्या + अर्थी
Solution:'विद्यार्थी' का सही सन्धि-विच्छेद 'विद्या अर्थी' (आ + अ = आ) है। इसमें दीर्घ स्वर सन्धि है। इस सन्धि के नियमानुसार, यदि अ, आ, इ, ई, उ, ऊ तथा ऋ के बाद वे ही ह्रस्व या दीर्घ स्वर आये, तो दोनों मिलकर क्रमशः आ, ई, ऊ तथा ऋ हो जाते हैं।

22. 'सावधान' का सही सन्धि विच्छेद है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) स + अवधान
Solution:'सावधान' का सही सन्धि विच्छेद 'स + अवधान' (अ+ अ = आ) है। इसमें दीर्घ स्वर सन्धि है।

23. 'मातृणाम्' का शुद्ध सन्धि-विच्छेद है- [UP CSAT Exam 2019]

Correct Answer: (b) मातृ + ऋणाम्
Solution:'मातृणाम्' का शुद्ध सन्धि-विच्छेद है-मातृ + ऋणाम्। इसमें दीर्घ स्वर सन्धि है।

24. 'रत्नाकर' का सन्धि-विच्छेद होगा- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (a) रत्न + आकर
Solution:'रत्नाकर' का सन्धि विच्छेद 'रत्न आकर' होगा। इसमें दीर्घ स्वर सन्धि है। जब ह्रस्व या दीर्घ स्वर के बाद ह्रस्व या दीर्घ समान स्वर आए, तो दोनों के स्थान पर दीर्घ स्वर हो जाता है।

25. इनमें से कौन दीर्घ स्वर सन्धि नहीं है? [DSSSB T.G.T.-2018]

Correct Answer: (b) महेन्द्र
Solution:गिरीन्द्र, महीन्द्र तथा पृथ्वीश दीर्घ स्वर सन्धि के उदाहरण हैं, जबकि 'महेन्द्र' गुण स्वर सन्धि का उदाहरण है।

26. 'सरयूर्मि' में सन्धि है- [UPSSSC (JE) Exam, 2016]

Correct Answer: (a) दीर्घ
Solution:'सरयूर्मि' का सन्धि-विच्छेद सरयू + ऊर्मि है। यहाँ ऊ + ऊ = ऊ हो रहा है। इसमें दीर्घ स्वर सन्धि है।

27. निम्नलिखित शब्दों में से स्वर सन्धि को पहचानिए- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (a) पुस्तकालय
Solution:'पुस्तकालय' (पुस्तक + आलय) में स्वर सन्धि के एक भेद दीर्घ स्वर सन्धि है।

28. सन्धि-विच्छेद कीजिए :- [High Court (Group C) Exam, 2017]

'पुष्पांजलि'

 

Correct Answer: (a) पुष्प + अंजलि
Solution:पुष्पांजलि शब्द का सन्धि-विच्छेद पुष्प + अंजलि होगा। यह दीर्घ स्वर सन्धि का उदाहरण है। इस सन्धि के अन्य उदाहरण हैं-शिव + आलय = शिवालय, भोजन + आलय = भोजनालय, मही + इन्द्र = महीन्द्र आदि।

29. विद्या + आलय = विद्यालय शब्द में है- [Chhattisgarh. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011 Rajasthan. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (d) दीर्घ स्वर सन्धि
Solution:विद्या + आलय = विद्यालय में दीर्घ स्वर सन्धि है।

30. 'धातूष्मा' में प्रयुक्त सन्धि है- [UPSSSC (JE) Exam, 2016]

Correct Answer: (c) दीर्घ
Solution:'धातूष्मा' का सन्धि-विच्छेद धातु + ऊष्मा है। यहाँ उ + ऊ = ऊ हो रहा है। इसमें दीर्घ स्वर सन्धि है।