सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 75

21. निम्नलिखित में से किस नृत्य में गीत नहीं गाया जाता है?

Correct Answer: (d) छोलिया
Solution:व्याख्या- छोलिया नृत्य में गीत नहीं गाया जाता है। यह कुमाऊँ क्षेत्र का एक प्रसिद्ध युद्ध नृत्य है जिसे शादी या धार्मिक आयोजन में, उल्लास में ढाल व तलवार के साथ किया जाता है। यह गढ़वाल क्षेत्र के सरौं, पौड़ा नृत्य की तरह होता है। यह नार्गजा, नरसिंह तथा पाण्ड्व लीलाओं पर आधारित नृत्य है।

22. द्वाराहाट में नवीं शताब्दी के ध्वज मन्दिर को एक अन्य नाम से भी जाना जाता है-

Correct Answer: (c) गूजरदेव मन्दिर
Solution:व्याख्या- द्वारहाट मंदिर अल्मोड़ा से 70 किमी. की दूरी पर स्थित हिमालय के द्वारिका के नाम से जानी जाती है। यह कत्यूरी राजाओं के कलाप्रेमी एवं धर्मनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने वहाँ 30 मंदिरों एवं 365 बावड़ियों का निर्माण करवाया था। इस मंदिर समूह को एक अन्य नाम गूजरदेव के मन्दिर के नाम से जाना जाता है, जो कि सबसे बड़ा व उत्कृष्ट देवालय है।

23. निम्नलिखित में से कौन सी जनजाति भूमसेन देवता की पूजा करती है?

Correct Answer: (a) थारू
Solution:व्याख्या ऊधम सिंह नगर के 141 गाँवों में निवास करने वाली जनजाति थारु उत्तराखंड का दूसरा और कुमायूं क्षेत्र का सबसे बड़ा जनजातीय समुदाय है। ये हिन्दू धर्म को मानते हैं तथा पछावन, काली, भूमिसेन (भूमिया), राकत, कलुवा आदि देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। थारू के अलावा बुक्सा जनजाति के लोग भी भूमिसेन देवता की पूजा करते है।

24. उत्तराखण्ड में पीतल नगरी (Brass City) की स्थापना की जा रही है-

Correct Answer: (d) अल्मोड़ा में
Solution:व्याख्या- उत्तराखंड में पीतल नगरी की स्थापना अल्मोड़ा में की जा रही है। यहाँ की शिल्पकार जातियां पारम्परिक रूप से इस व्यवसाय से जुड़ी हुई है। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल, 2008 को औद्योगिक दृष्टि से पिछड़े पर्वतीय जिलों के लिए "विशेष एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति-2008” घोषित की गई है।

25. उत्तराखण्ड के किस शहर को हाल ही में भारत के स्वच्छ शहरों की सूची में 61 वाँ स्थान मिला है?

Correct Answer: (a) देहरादून
Solution:व्याख्या- प्रश्न काल के दौरान उत्तराखंड के देहरादून को भारत के स्वच्छ शहरों की सूची में 61 वां स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ शहरों की सूची में मैसूर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर, सूरत और नवी मुम्बई है। स्वच्छ राज्य में, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र शामिल है। देहरादून को स्वच्छता सर्वेक्षण, 2022 के राष्ट्रीय रैकिंग में 69वां स्थान मिला है।

26. उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ-

Correct Answer: (c) 27 मार्च, 2016 को
Solution:व्याख्या- उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन 27 मार्च, 2016 से 11 मई 2016 तक रहा। उल्लेखनीय है कि 11 मई 2016 को सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस की हरीश रावत सरकार को बहाल कर राष्ट्रपति शासन को हटा दिया।

27. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) कोयंक- केरल
Solution:व्याख्या- कोयंक जनजाति नागालैंड में निवास करती है न कि केरल में जबकि थारू उत्तर प्रदेश, गद्दी हिमाचल प्रदेश और टोडा तमिलनाडु की प्रमुख जनजाति है। इस प्रकार प्रश्नगत विकल्प (c) सुमेलित नहीं है।

28. 2014-15 की अवधि में किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक थी

Correct Answer: (b) हरियाणा
Solution:व्याख्या- प्रश्नगत विकल्पों में वर्ष 2014-15 की अवधि में हरियाणा राज्य की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक थी। वर्तमान में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य गोवा है।

29. मानोदय काव्य की रचना की थी-

Correct Answer: (a) भरत कवि
Solution:व्याख्या- भरत कवि ने मानोदय काव्य की रचना की थी।

30. निम्नलिखित चित्र में कुल कितने वर्ग हैं?

Correct Answer: (c) 15
Solution:व्याख्या- चित्र में कुल 15 वर्ग हैं।