सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 75

71. कौन से दो यूरोपीय शहर क्रमशः नवम्बर 2015 तथा मार्च 2016 में आई.एस. के आतंकी हमलों के शिकार हुए?

Correct Answer: (b) पेरिस और ब्रुसेल्स
Solution:व्याख्या- यूरोप के दो प्रमुख शहर पेरिस तथा ब्रूसेल्स को क्रमशः नवम्बर, 2015 तथा मार्च, 2016 में आई.एस. के आतंकी हमलावरों ने चपेट में ले लिया। ब्रूसेल्स, बेल्जियम देश की राजधानी है। यह यूरोपीय संघ की भी राजधानी है जबकि पेरिस फ्रांस का सबसे बड़ा नगर और उसकी राजधानी है। यह दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक और दुनिया की फैशन और ग्लैमर राजधानी माना जाता है।

72. निम्नलिखित में से कौन से शहर क्रमशः 2016 तथा 2020 के ओलम्पिक खेलों में मेजबान हैं?

Correct Answer: (a) रियो डि जनेरो और टोक्यो
Solution:व्याख्या- 2016 तथा 2020 के ओलम्पिक खेलों के मेजबान क्रमशः रियो डि जनेरो (ब्राजील) और टोक्यो (जापान) है। आगामी आलंपिक खेल वर्ष 2024 में फ्रांस में आयोजित होगा।

73. भारतीय नगरों का कार्यात्मक वर्गीकरण किसने किया था?

Correct Answer: (c) अशोक मित्रा
Solution:व्याख्या- भारतीय नगरों का कार्यात्मक वर्गीकरण अशोक मित्रा ने किया था। उल्लेखनीय है कि प्रकार्यात्मक आधार पर नगरों के विभाजन की पांच अवस्थाएं हैं औद्योगिक नगर, धार्मिक नगर, - प्रशासनिक नगर, गैरिसननगर और नगरमाल।

74. यूएनडीपी की ह्यूमन डेवलपमेन्ट रिपोर्ट 2015 के अनुसार मानव विकास सूचकांक में भारत का स्थान था-

Correct Answer: (c) 130
Solution:व्याख्या- UNDP की Human Development (2015) रिपोर्ट के अनुसार मानव विकास सूचकांक में भारत का स्थान 130वाँ था। 2018 मानव विकास सूचकांक जारी, भारत 130 पर पहुँचा। 2019 में मानव विकास सूचकांक में भारत का स्थान 129वाँ है। 2022 के मानव विकास सूचकांक में भारत की रैंक 132 है।

75. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान (NIRD) स्थित है-

Correct Answer: (b) हैदराबाद में
Solution:व्याख्या- राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान (NIRD) की स्थापना 1977 में हैदराबाद में की गई थी।