सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

11. निम्नलिखित में से किसने महाभारत का फारसी में अनुवाद किया था?

Correct Answer: (a) अब्दुल कादिर बदायूँनी
Solution:व्याख्या- महाभारत का 'रज्मनामा' नाम से फारसी अनुवाद अकबर के समय फैजी के निर्देशन में अब्दुल कादिर बदायूंनी, नकीब खाँ और अब्दुल कादिर आदि अन्य विद्वानों द्वारा किया गया था। अबुल फज़ल ने 'कालियादमन' और 'पंचतंत्र' का फारसी में अनुवाद किया।

12. निम्नलिखित में से किसका मकबरा भारत से बाहर स्थित है?

Correct Answer: (d) जहाँगीर
Solution:व्याख्या- जहाँगीर की मृत्यु 1627 ई. में हुई थी। लाहौर (पाकिस्तान) में इसके मकबरे का निर्माण नूरजहाँ द्वारा करवाया गया था। जबकि हुमायूँ का मकबरा दिल्ली में, औरंगजेब का मकबरा औरंगाबाद में और जहाँदार शाह को दिल्ली में हुमायूँ के मकबरे में दफनाया गया।

13. असम में सर्वप्रथम चाय कम्पनी की स्थापना कब हुई थी?

Correct Answer: (c) 1839 ई. में
Solution:व्याख्या- 'द असम कंपनी' भारत की सबसे पुरानी व्यावसायिक चाय कंपनी है, जिसकी स्थापना 1839 ई. में 5 लाख की पूंजी के साथ असम में की गयी थी। इसका मुख्यालय नजीरा असम में है।

14. 1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह ने किसे 'साहब-ए-आलम बहादुर' का खिताब दिया था?

Correct Answer: (c) बख्त खान
Solution:व्याख्या- 1857 के विद्रोह के दौरान एक महत्वपूर्ण नेता बख्त खान था जिसने मुगल सेनानायक के रूप में विद्रोह का नेतृत्व संभाला था। बख्त खान को वहादुर शाह जफर द्वारा 'साहब-ए- आलम बहादुर' का खिताब प्रदान किया गया था।

15. सूची 1 को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अन्त में दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची- ।सूची- II
(a) पाण्डिचेरी1. डच
(b) गोवा2. फ्रेंच
(c) ट्रानकेबार3. पुर्तगीज
(d) मद्रास4. डेनिश (डेन)

 

ABCD
(a)2341
(b)1234
(c)3412
(d)4123

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या- सही सुमेल इस प्रकार है-
सूची - Iसूची - II
पांडिचेरी (पुदुचेरी)फ्रेंच
गोवापुर्तगीज
ट्रानकेबारडेनिश (डेन)
मद्रासडच

16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन - A: जवाहरलाल नेहरू ने दूसरे गोलमेज सम्मेलन (1932 ई.) में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था

कारण- R: गांधी इरविन समझौता (1931) में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का दूसरे गोलमेज सम्मेलन (1931) में भाग लेना अन्तर्निहित था

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) A गलत है किन्तु R सही है
Solution:व्याख्या- महात्मा गांधी ने दूसरे गोलमेज सम्मेलन (1931) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था। गांधी-इरविन समझौते (1931) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लेना अन्तर्निहित था। इस प्रकार प्रश्नगत कथन सम्मेलन है, जबकि कारण सत्य है। गांधी-इरविन समझौते में इसके अतिरिक्त सविनय अवज्ञा आन्दोलन के स्थगन, कांग्रेस द्वारा ब्रिटिश सामानों का बहिष्कार नहीं किया जाएगा आदि प्रावधान हस्ताक्षरित किए गए थे। द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 7 सितम्बर, 1931 को प्रारम्भ होकर । दिसम्बर, 1931 को समाप्त हो गया। इस सम्मेलन में कांग्रेस की ओर से गाँधी जी ने भाग लिया था। इस सम्मेलन में सरोजनी नायडू और एनीबेसेंट ने भी भाग लिया था। इस सम्मेलन में महिलाओं का नेतृत्व एनीबेसेंट ने किया था। यह सम्मेलन साम्प्रदायिक समस्या पर विवाद के कारण असफल रहा। गांधी जी एस.एस. राजपूताना नामक जहाज से द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने गए थे।

17. सूची । को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अन्त में दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची ।
(क्रान्तिकारियों के नाम)
सूची II (स्थान)
(a) नाना साहेब1. दिल्ली
(b) नवाब हामिद अली खान2. कानपुर
(c) मौलवी अहमद उल्लाह3. लखनऊ
(d) मनीराम दीवान4. असम

 

ABCD
(a)1243
(b)1234
(c)2143
(d)2134

 

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या-
सूची ।
(क्रान्तिकारी)
सूची II (स्थल)
नाना साहेबकानपुर
नवाब हामिद अली खानदिल्ली
मौलवी अहमद उल्लाहलखनऊ
मनीराम दीवानअसम

मौलवी अहमदउल्ला खाँ उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण क्रांतिकारी थे। जिन्होंने लखनऊ एवं फैजाबाद दोनों स्थलों पर क्रांतिकारियों का नेतृत्व किया। ब्रिटिश सरकार ने इनको पकड़ने के लिए ₹ 50,000 इनाम देने की घोषणा की थी। जगन्नाथ सिंह ने विश्वासघात करके इन्हें मार डाला था। मौलवी अहमदउल्ला शाह को 1857 के विद्रोह का लाइटहाउस कहा जाता है।

18. निम्नलिखित विवरण पर विचार कीजिए :

"1853 में जन्मे ये पश्चिमी भारत के पारसी थे। ये "इण्डियन स्पेक्टेटर" तथा "वायस ऑफ इण्डिया" के सम्पादक थे। ये एक समाज सुधारक थे और सम्मति आयु अधिनियम 1891 के पक्ष में प्रमुख संघर्षकर्ता थे।

" उपर्युक्त पैराग्राफ किसके विषय में है?'

Correct Answer: (b) बी.एम. मालाबारी
Solution:व्याख्या- बी.एम. मालाबारी एक समाज सुधारक थे जिन्होंने इंडियन स्पेक्टेटर' तथा वायस आफ इंडिया' नामक पत्र का सम्पादन किया था। वे सम्मति आय अधिनियम, 1891 के प्रबल पक्षधर थे। इस अधिनियम के द्वारा लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 12 वर्ष कर दी गई थी। बाल गंगाधर ने इस अधिनियम का विरोध किया था। बेहरामजी मेरवानजी मालाबारी का जन्म 18 मई, 1853 को बडोदरा (गुजरात) में हुआ था। 'इंडियन स्पेक्टेटर' का विलय 'वॉयस ऑफ इंडिया' में कर दिया गया। इसका सम्पादन वर्ष 1883 से मालाबारी ने दादा भाई नौरोजी एवं विलियम बेडरबर्न के साथ मिलकर किया।

19. अगस्त 1925 में सेण्ट्रल लेजिस्लेटिव एसेम्बली का अध्यक्ष निम्नलिखित मे से कौन था?

Correct Answer: (d) विठ्ठलभाई पटेल
Solution:व्याख्या- अगस्त 1925 में सेन्ट्रल लेजिस्लेटिव एसेम्बली के अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बड़े भाई विठ्ठल भाई पटेल थे। उल्लेखनीय है कि विठ्ठल भाई पटेल ने 1919 के रौलेट सत्याग्रह तथा 1920 के असहयोग आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। 1919 में उन्हें कांग्रेस की ओर से इंग्लैण्ड में संयुक्त सुधार समिति के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु इंग्लैण्ड भेजा गया था। विट्ठल भाई पटेल 'स्वराजपार्टी' के सहसंस्थापक थे। वर्ष 1923 में इन्हें केन्द्रीय विधानसभा में (सदस्य के रूप में) चुना गया। तत्पश्चात् 1925 में इस सभा का अध्यक्ष चुना गया था। इन्होंने 1930 ई. में केन्द्रीय विधान सभा की अध्यक्षता से इस्तीफा दे दिया। इनका 22 अक्टूबर, 1933 ई. को जिनेवा (स्विटजरलैण्ड) में निधन हो गया। इनका अंतिम संस्कार 10 नवम्बर, 1933 ई. को बॉम्बे में हुआ।

20. निम्नलिखित संस्थाओं पर विचार कीजिए :

1. बंगभाषा प्रकाशिका सभा

2. लैण्ड होल्डर्स सोसायटी

3. बंगाल ब्रिटिश इण्डिया सोसायटी

4. इण्डियन लीग इन संस्थाओं की स्थापना वर्ष के सही कालानुक्रम को

निम्नलिखित कूट से चुनिए :

Correct Answer: (a) 1, 2, 3, 4
Solution:व्याख्या प्रश्न में उल्लिखित संस्थानों और उनके संगत स्थापना क्रम निम्नवत है-

1. बंगभाषा प्रकाशिका सभा - 1836ई.

2. लैंड होल्डर्स सोसायटी - 1838ई.

3. बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसायटी - 1843ई.

4. इंडियन लीग - 1875ई.