सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

21. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) राधाकमल मुखर्जी- अवध इन रिवोल्ट (1857-1858)
Solution:व्याख्या- प्रश्नगत. विकल्प (c) सुमेलिन नहीं है क्योंकि "अवध इन वरिवोल्ट (1857-1858) पुस्तक के लेखक रुद्रांग्शु मुखर्जी हैं, न • कि राधाकमल मुखर्जी शेष विकल्प सुमेलित हैं।

22. ब्रिटिश भारत के निम्नलिखित प्रान्तों पर विचार कीजिए और उन प्रान्तों को पहचानिए जहाँ 1937 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का मन्त्रिमण्डल नहीं बना?

1. मध्य प्रान्त

2. उडीसा

3. बंगाल

4. पंजाब

निम्नलिखित कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (b) 3 और 4
Solution:व्याख्या- 'भारत शासन अधिनियम 1935' के प्रावधानों के अनुसार फरवरी, 1937 में सम्पन्न हुए प्रांतीय विधानमंडलों के चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 6 प्रान्तों (मद्रास, बम्बई, मध्य प्रान्त, उड़ीसा, बिहार और संयुक्त प्रान्त) में बहुमत से मंत्रिमण्डल का गठन किया था, जबकि पश्चिमोत्तर प्रान्त तथा असम में कांग्रेस ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मंत्रिमण्डल का गठन किया था। केवल बंगाल, पंजाब व सिंध में कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकी। पंजाब में मुस्लिम लीग व यूनियनिस्ट पार्टी जबकि बंगाल में कृषक प्रजा पार्टी व मुस्लिम लीग की संयुक्त सरकार बनी।

23. भारतीय वन सर्वेक्षण के रिपोर्ट के अनुसार भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में भौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वन क्षेत्र है?

Correct Answer: (c) मिजोरम
Solution:व्याख्या- प्रश्नगत अवधि के दौरान सर्वाधिक वन प्रतिशत क्षेत्र वाला राज्य मिजोराम था। वर्ष 1987 से भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट को द्विवार्षिक रूप से 'भारतीय वन सर्वेक्षण' द्वारा प्रकाशित किया जाता है, ISFR (India State of Forest Report) 2021 श्रृंखला की 17वीं रिपोर्ट है। इसके अनुसार सर्वाधिक वन क्षेत्र प्रतिशतता वाले राज्य निम्न हैं- मिजोरम (84.53%), अरुणाचल प्रदेश (79.33%), मेघालय (76%) मणिपुर (74.34%), नागालैण्ड (73.90%)

24. अपनी पुस्तक "इन्ट्रोड्यूसिंग कल्चरल ज्यॉग्राफी," में जे.ई. स्पेन्सर एवं डब्ल्यू.एल. टॉमस ने विश्व को कितने सांस्कृतिक विश्व में विभाजित किया है?

Correct Answer: (c) 11
Solution:व्याख्या- अपनी पुस्तक 'इन्ट्रोड्यूसिंग कल्चरल ज्योग्राफी" में जे.ई. स्पेन्सर एवं डब्ल्यू.एल. टॉमस ने विश्व को कुल 11 सांस्कृतिक क्षेत्रों में विभाजित किया है।

25. पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए इण्डियन स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2015 के अनुसार भारत के पूरे भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत क्षेत्र वनों और पेड़ों से आच्छादित है?

Correct Answer: (c) 24.16
Solution:व्याख्या- इंडियन स्टेट ऑफ फारेस्ट रिपोर्ट 2015 के अनुसार भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.16 प्रतिशत क्षेत्र वनों एवं पेड़ों से आच्छादित है जबकि ISFR-2021 की 17वीं रिपोर्ट के अनुसार देश का कुल वनाच्छादन 21.71% जब कुल वनावरण एवं वृक्षावरण कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.62% है। वर्ष 2019 की रिपोर्ट की तुलना में 2021 की रिपोर्ट में वन एवं वृक्षावरण में 2261 वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है।

26. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) गेंहूँ - शुष्क सम्राट
Solution:व्याख्या- गोविन्द और शुष्क सम्राट, धान की एक प्रजाति है जबकि पारस, अरहर की और प्रकाश, मटर की प्रजाति है। शुष्क सम्राट धान की एक प्रजाति है, इसका प्रयोग मुख्यतः पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में होता है। गेहूँ की प्रजातियाँ हैं- पूर्वा (HD 2824), ऊर्जा (HD 2864), कौशाम्बी (HW 2045), पूषा विशेष (HD 2851), पूषा तृप्ति (HD 2833), पूषा गोल्ड (WR 544)।

27. निम्नलिखित में से किस जिले में 'मार-मृदा' पाई जाती है?

Correct Answer: (d) झाँसी
Solution:व्याख्या- मार मृदा बुन्देलखण्ड क्षेत्र के झांसी, ललितपुर, बाँदा आदि जिलों में पायी जाती है। उल्लेखनीय है कि काली मिट्टी के दो प्रकार होते हैं- कावड़ मृदा और मार मृदा। मार, मृदा, गेंहूँ व कपास के लिए उपयुक्त होती है।

28. भारत में फसलों की बुआई के अन्तर्गत शुद्ध क्षेत्रफल है लगभग-

Correct Answer: (c) 14 करोड़ हे.
Solution:व्याख्या- भारत में फसलों की बुवाई के अन्तर्गत शुद्ध क्षेत्रफल लगभग 14 करोड़ हेक्टेयर (13.39 करोड़ हेक्टेयर) है। उल्लेखनीय है कि बुवाई के अन्तर्गत शुद्ध क्षेत्र से तात्पर्य फसलों और बगीचों के साथ बोए गए कुल क्षेत्रफल से होता है।

29. निम्नलिखित में से किस कण का व्यास 0.002 मि.मी. से कम होता है?

Correct Answer: (a) मृत्तिका
Solution:व्याख्या- प्रश्न में उल्लिखित कण और उनके व्यास निम्नवत हैं-

कमृत्तिका - व्यास 0.002 मिमी. से कम

गाद - व्यास 0.002 मिमी. से 0.06 मिमी. के मध्य

महीन बालू - 0.06 मिमी. से 2.0 मिमी. के मध्य

30. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन- A: भारत में वन क्षेत्र का ह्रास भारत के जनांकिकीय संक्रमण से प्रत्यक्षतः सम्बन्धित रहा है

कारण- R: वन क्षेत्र एवं जनसंख्या वृद्धि में प्रायः नकारात्मक सम्बन्ध होता है

नीचे दिए कूटों से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (a) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।
Solution:व्याख्या- वन क्षेत्र एवं जनसंख्या वृद्धि में प्रायः नकारात्मक सम्बन्ध होता है और भारत में वन क्षेत्र का ह्रास भारत के जनांकिकीय संक्रमण से प्रत्यक्षतः सम्बन्धित रहा है। अतः प्रश्नगत कथन और कारण दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या भी कर रहा है।