सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2014 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

41. 'स्टॉकहोम जल पुरस्कार, 2015' के विजेता राजेन्द्र सिंह किस गैर-सरकारी संगठन के साथ जुड़े हुए हैं?

Correct Answer: (b) तरुण भारत संघ
Solution:व्याख्या राजेन्द्र सिंह (जन्म: 6 अगस्त, 1959) भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। वे जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रसिद्ध हैं। उन्हें सामुदायिक नेतृत्व के लिए वर्ष 2011 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वे 'तरुण भारत संघ' नामक एक गैर-सरकारी संगठन चलाते हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने वर्ष 1975 में की थी। वर्ष 2023 का स्टॉकहोम जल पुरस्कार वेनेजिया (वेनिस), इटली के जल विज्ञानी प्रो. एंड्रिया रिनाल्डो को नंदी नेटवर्क पर उनके शोध के लिए दिया गया है।

42. 2016 में आयोजित होने वाले आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर सातवें एशियाई मंत्रीस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी कौन करेगा?

Correct Answer: (d) भारत
Solution:व्याख्या- सातवें आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ के आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय के सहयोग से वर्ष 2016 में भारत में किया गया। हाल में आपदा जोखिक न्यूनीकरण के लिए वैश्विक मंच 2022 (GP) DRR 2022) इंडोनेशिया में आयोजित किया गया। जिसकी थीम थी - जोखिम से लचीलापन तक कोविड-19 परिवर्तित दुनिया में सभी हेतु सतत विकास की ओर।

43. पुलिस, सुरक्षा और आपराधिक न्याय पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय के सहयोग से इण्डिया फाउंडेशन द्वारा प्रथम आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन, 2015 कहाँ आयोजित किया गया?

Correct Answer: (a) जयपुर
Solution:व्याख्या 19 से 21 मार्च, 2015 के दौरान 'प्रथम अंतर्राष्ट्रीय - आतंकवाद विरोधी सम्मेलन' का आयोजन जयपुर (राजस्थान) में किया गया। यह सम्मेलन इण्डिया फाउण्डेशन (नई दिल्ली) द्वारा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस सिक्योरिटी एण्ड क्रिमिनल जस्टिस, जोधपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। वर्ष 2016 में द्वितीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन भी जयपुर में तथा इस प्रकार का तीसरा सम्मेलन मार्च, 2017 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

44. निम्नलिखित किस राज्य ने राज्य पक्षी के रूप में 'घरेलू गौरैया' की घोषणा की है?

Correct Answer: (c) दिल्ली
Solution:व्याख्या - दिल्ली राज्य की तात्कालीन मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित द्वारा वर्ष 2012 में 'घरेलू गौरैया' को राज्य पक्षी घोषित किया गया।

45. प्रसिद्ध व्यक्तित्व यूसुफ अली केचेरी का निधन हो गया है। वे प्रसिद्ध थे -

Correct Answer: (c) मलयालम कवि के रूप में
Solution:व्याख्या- यूसुफ अली केचेरी (16 मई, 193421 मार्च, 2015) एक मलयालम कवि, फिल्मी गीतकार, फिल्म निर्माता और निर्देशक थे। इनका जन्म केरल प्रान्त के त्रिसूर जिले में हुआ था।

46. प्रसिद्ध व्यक्तित्व लिया वैन लीर का हाल ही में निधन हो गया है। वह थीं -

Correct Answer: (b) इजराइली सिनेमा की अग्रदूत
Solution:व्याख्या - 13 मार्च, 2015 को इजरायल सिनेमा की अग्रदूत लिया वैन लीर का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे इजरायल फिल्म अभिलेखागार, यरूशलेम सिनेमाथिक, हाइफा सिनेमाथिक और यरूशलेम फिल्म महोत्सव की संस्थापक थीं।

47. श्रीरामायण महान्वेषणम् पुस्तक किसने लिखी है?

Correct Answer: (d) एम. वीरप्पा मोइली
Solution:व्याख्या वर्ष 2014 का सरस्वती सम्मान कन्नड़ लेखक और पूर्व - केंद्रीय मंत्री डॉ. एम. वीरप्पा मोइली को उनके गद्यकाव्य 'श्री रामायण महान्वेषणम्' के लिए दिया गया। पुरस्कारस्वरूप 15 लाख रु. की धनराशि, प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाता है। हिंदी भाषा के चर्चित साहित्यकार प्रो. रामदरश मिश्र को वर्ष 2021 का (31वां) पुरस्कार 4 अप्रैल, 2022 को उनके कविता संग्रह "मै तो यहां हूं" के लिए दिया गया।

48. 'सोलर इम्पल्स-2' क्या है?

Correct Answer: (d) सौर ऊर्जा-चालित विमान
Solution:व्याख्या - Solar Impulse-2 एक यूरोपीय (स्विट्जरलैण्ड) लम्बी दूरी की सौर ऊर्जा से चालित विमान परियोजना है। सौर ऊर्जा से चालित यह पहला विमान है जिसका स्विस विमान पंजीकरण कूट HB-SIB है, एकल सीट वाला विमान और यह अपनी ही शक्ति से उड़ान भरने और लगातार 36 घंटे तक हवा में उड़ते रहने में सक्षम है।

49. किस राज्य ने लड़कियों के लिए 'भाग्यश्री' योजना को प्रारम्भ किया है?

Correct Answer: (c) महाराष्ट्र
Solution:व्याख्या - 8 मार्च, 2015 को महाराष्ट्र सरकार ने कन्याओं के लिए - 'भाग्यश्री योजना' को प्रारम्भ किया है। इसके अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों में जन्म लेने वाली बच्चियों के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसमें 21,200 रु. राज्य सरकार जमा करेगी। जो बच्ची के वयस्क होने के उपरांत 1 लाख रु. के रूप में प्राप्त होगी।

50. 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम का लोगो है -

Correct Answer: (a) शेर
Solution:व्याख्या- 'मेक इन इंडिया' भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी कार्य योजना है जिसके अंतर्गत विश्व के विभिन्न देशों की कंपनियों को भारत में आकर निर्बाध एवं सुचारू रूप से अपने उत्पादों को उत्पादित करने हेतु आमंत्रित करना है। इस कार्य योजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 25 सितंबर, 2014 को किया गया। इस कार्यक्रम का लोगो 'शेर' है।