सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

21. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली जनसंख्या के अनुमान के नये मानक निर्धारित करने के लिए भारत सरकार ने एक समिति गठित की थी। निम्न में से इस समिति के कौन अध्यक्ष थे?

Correct Answer: (c) सुरेश तेन्दुलकर
Solution:व्याख्या - प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सुरेश डी. तेंदुलकर प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य तथा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2005 में इसकी अध्यक्षता में 'तेंदुलकर समिति' का गठन किया गया, जिसने वर्ष 2009 में सौपी। अपनी रिपोर्ट में वर्ष 2004-05 में भारत की जनसंख्या के 37.2 प्रतिशत लोगों को गरीबी रेखा से नीचे बताया जो कि 2011-12 में घटकर 21.9 प्रतिशत रह गयी है।

22. तेन्दुलकर समिति ने भारत में गरीबी रेखा के नीचे की जनसंख्या का निम्न में से कौन सा अनुपात आकलित किया?

Correct Answer: (b) 37.2
Solution:व्याख्या - तेंदुलकर समिति (2004-05) ने भारत में गरीबी रेखा के नीचे की जनसंख्या का प्रतिशत 37.2 बताया था जिसमें अब तक काफी सुधार हुआ है।

23. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का वर्ष 2012 तक गरीबी अनुपात को कितने प्रतिशत घटाने का लक्ष्य है?

Correct Answer: (c) 10.0 प्रतिशत
Solution:व्याख्या - भारत की ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना (2007-2012) के प्रारूप को योजना आयोग ने 8 नवम्बर, 2007 को तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 नवंबर, 2007 को अपनी मंजूरी प्रदान की थी। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विकास परिषद की 19 दिसम्बर, 2007 की बैठक में भी इस योजना के प्रारूप को अंतिम मंजूरी प्राप्त हो गई। योजनावधि में रोजगार के 7 करोड़ नये अवसर सृजित कर निर्धनता अनुपात में 10 प्रतिशत बिन्दु की कमी लाने का लक्ष्य इस योजना में निर्धारित किया गया था।

24. वर्ष 2010-11 में 2004-05 की कीमतों पर, निम्न में से कौन सी एक, भारत में प्रति व्यक्ति आय है?

Correct Answer: (d) रु. 35,993
Solution:व्याख्या - वर्ष 2010-11 में 2004-05 की कीमतों पर भारत में प्रति व्यक्ति आय 35,993 रु. थी। वर्ष 2021-22 के दौरान स्थिर कीमतों पर (2011-12 कीमतों पर) प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 99,578 रुपये है।

25. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

1. मुख्य उद्देश्य था सब्सिडाईज्ड कीमतों पर आवश्यक वस्तुओं को प्रदान करना।

2. यह कीमत सहायक कार्यक्रम की तरह प्रारम्भ किया गया था।

3. खाद्य सब्सिडी राज्य सरकारों के द्वारा दी जाती है।

इन कथनों में से कौन सही है?

Correct Answer: (b) 1 तथा 2
Solution:व्याख्या सार्वजनिक वितरण प्रणाली को भारतीय खाद्य सुरक्षा प्रणाली भी कहा जा सकता है, जिनकी स्थापना भारत सरकार द्वारा 1960 के दशक में उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के मंत्रालयों के अधीन हो गई। इस प्रणाली का संचालन केंद्र व राज्य सरकारों के सम्मिलित प्रबंधन द्वारा किया जाता है। इस प्रणाली का उद्देश्य सब्सिडाइज्ड कीमतों पर खाद्य और अखाद्य वस्तुओं को देश की गरीब जनता को सुलभ कराना है।

26. निम्न में से कौन सा एक भारत में, 2009-10 में स्वास्थ्य पर लोक व्यय जी.डी.पी. के प्रतिशत के रूप में है?

Correct Answer: (b) 1.09 प्रतिशत
Solution:व्याख्या -  वर्ष 2009-10 में भारत में स्वास्थ्य पर लोक व्यय जी.डी.पी. का 1.09% रहा, जिसमें केंद्र का 0.39% तथा राज्यों का 0.70% हिस्सा था। वर्ष 2022-23 में स्वास्थ्य क्षेत्र पर देश का खर्च जी.डी.पी. का 2.1 प्रतिशत है। भारत सरकार वर्ष 2025 तक स्वास्थ्य क्षेत्र में खर्च को बढ़ाकर जी.डी.पी. का 2.5 प्रतिशत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

27. निम्न में से कौन मध्याह्न भोजन योजना को प्रारम्भ एवं व्यवस्थित नहीं करता है?

Correct Answer: (d) ठेकेदार
Solution:व्याख्या - मध्यान्ह भोजन योजना की शुरुआत 15 अगस्त, 1995 से हुई थी। मध्यान्ह भोजन योजना को प्रारम्भ एवं व्यवस्थित करने में स्कूल मैनेजमेंट (व्यवस्थापक), पंचायती राज संस्था एवं स्वयं सेवा समूह की भागीदारी तो रहती है किन्तु ठेकेदार की नहीं। वर्तमान मध्याह्न भोजन योजना का नाम बदलकर पी.एम. पोषण शक्ति निर्माण कर दिया।

28. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची-1सूची-II
A. सर्व शिक्षा अभियान1. 1987
B. साक्षर भारत मिशन2. 1988
C. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड3.2001
D. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन4. 2009

 

ABCD
(a)3412
(b)4321
(c)1234
(d)1243

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या - सही सुमेल है -
सूची-1सूची-II
सर्व शिक्षा अभियान2001
साक्षर भारत मिशन2009
ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड1987
राष्ट्रीय साक्षरता मिशन1988

29. निम्नांकित में से कौन एक न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम के अन्तर्गत नहीं है?

Correct Answer: (b) सामाजिक वानिकी
Solution:व्याख्या - न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम का प्रारम्भ पाँचवीं पंचवर्षीय योजना (1974-1979) के अंतर्गत हुआ था। ग्रामीण जलापूर्ति, प्राथमिक शिक्षा और नगरों की मलिन बस्तियों का सुधार इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आते हैं।

30. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन किस पंचवर्षीय योजना में शुरू किया गया?

Correct Answer: (c) दसवीं
Solution:व्याख्या राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रम है। इस योजना को 12 अप्रैल, 2005 को शुरू किया गया था। इस मिशन का प्रारम्भ दसवीं पंचवर्षीय योजना (2002-2007) के दौरान प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा आरम्भ किया गया था।