सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

31. आम आदमी बीमा योजना (ए.ए.बी.वाई.) को प्रारम्भ किया गया-

Correct Answer: (d) 2 अक्टूबर, 2007 को
Solution:व्याख्या - निर्धनता रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ग्रामीण भूमिहीन परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु आम आदमी बीमा योजना 2 अक्टूबर, 2007 से शुरू की गई। पहले चरण में 18- 59 आयु वर्ग के भूमिहीन श्रमिकों के लिये योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत देय प्रीमियम (200 प्रति सदस्य) केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा 50: 50 के अनुपात में वहन किया जाता है। इस योजना के कार्यान्वयन हेतु राज्य सरकारों को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

32. निम्न में से किस भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम को चार 'नवरत्न' कम्पनियों को दिया गया 'महारत्न' का दर्जा नहीं प्राप्त हुआ?

Correct Answer: (b) बी.ई.एल.
Solution:व्याख्या सेल, ओ.एन.जी.सी., एन.टी.पी.सी., भेल, सी.आई.एल., गेल और आई. ओ. सी. एल. इत्यादि सहित कुल 13 कंपनियों को महारत्न का दर्जा प्राप्त है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बी.ई.एल.) सहित कुल 13 कंपनियों को नवरत्न कंपनियों के रूप में दर्जा प्राप्त है। 13 वीं महारत्न कंपनी के रूप में को शामिल किया गया है।

33. 1818 ई. में पहला सूती वस्त्र कारखाना निम्न क्षेत्र में शुरू हुआ -

Correct Answer: (a) पश्चिम बंगाल के फोर्ट ग्लास्टर में
Solution:व्याख्या 1818 ई. में भारत में पहला सूती वस्त्र कारखाना पश्चिम बंगाल के फोर्ट ग्लास्टर में शुरू हुआ था। ध्यातव्य है कि सूती वस्त्रों के निर्माण हेतु सर्वप्रथम मशीन का आविष्कार ग्रेट ब्रिटेन में हुआ था और विश्व की सर्वप्रथम कॉटन टेक्सटाइल प्लांट की स्थापना ग्रेट ब्रिटेन के मैनचेस्टर में 18वीं सदी के उत्तरार्द्ध में हुई थी।

34. निम्न में से कौन एक, जनवरी 2005 में 'फाइनेंशियल इन्क्लूजन' पर बनाई गयी समिति का अध्यक्ष था?

Correct Answer: (a) सी. रंगराजन
Solution:व्याख्या जनवरी, 2005 में 'फाइनेंशियल इनक्लूजन' पर बनाई गई समिति के अध्यक्ष सी. रंगराजन थे। इस समिति का उद्देश्य छोटे तथा मझोले उद्योगों व कम आय वर्ग के परिवारों हेतु वृहद वित्तीय सेवाओं के प्रसार के लिए सुझाव देना और वित्तीय समावेशन हेतु सिद्धांत तैयार करना। इसके अतिरिक्त समिति को वर्तमान में वित्तीय समावेशन हेतु अपनायी जा रही रणनीतियों की समीक्षा भी करनी थी।

35. भारतीय हीरा संस्थान कहाँ स्थापित है?

Correct Answer: (b) सूरत
Solution:व्याख्या - भारतीय हीरा संस्थान की स्थापना 1978 ई. में गुजरात राज्य के सूरत जिले में हुई थी, जो कि हीरा, रत्न और गहनों से संबंधी गहन अध्ययन का विश्व प्रसिद्ध व प्रतिष्ठित संस्थान है।

36. निम्नलिखित में से कौन सा "फूट लूज" उद्योग का एक उदाहरण है?

Correct Answer: (c) सॉफ्टवेयर
Solution:व्याख्या - सॉफ्टवेयर "फूट लूज" उद्योग का एक उदाहरण है। फूट लूज उद्योग ऐसे उद्योगों को कहते हैं जो परिवहन या संसाधनों से प्रभावित हुए बिना किसी भी स्थान पर स्थित हो सकता है। ऐसे अधिकतर उद्योग कहीं भी स्थापित किये जा सकते हैं और इन्हें कच्चे माल के स्रोत के समीप लगाने की अनिवार्यता नहीं होती है। इससे इनकी कीमतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

37. एक नैनोमीटर होता है

Correct Answer: (b) 10^-7 सेमी.
Solution:व्याख्या- एक नैनोमीटर 10 ^ - 7 सेमी. के और 10 ^ - 9 मीटर के समानुपाती होता है।

1 नैनोमीटर = 1 x 10^-9 मी.

1 मीटर 100 सेमी.

10^-9 मीटर = 10^2 x 10^- 9 सेमी. = 10^- 7 सेमी.

38. मृगतृष्णा उदाहरण है-

Correct Answer: (b) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन का
Solution:व्याख्या - मृगतृष्णा या मृग मरीचिका का कारण प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है। प्रकाश के निचले पृष्ठ से टकराकर वापस लौटने की घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं। परावर्तन के दो नियम हैं (i) आपतित किरण, आपतन बिन्दु पर अभिलंब व परावर्तित किरण एक ही तल में होते हैं। (ii) आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है।

39. सोडियम धातु का संग्रह निम्न में डूबोकर किया जाता है :

Correct Answer: (a) केरोसिन (मिट्टी का तेल) में
Solution:सोडियम अत्यन्त ही क्रियाशील तत्व होने के कारण प्रकृति में मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है बल्कि यह संयुक्त अवस्था में क्लोराइड, नाइट्रेड, कार्बोनेट के रूप में पाया जाता है। मुलायम होने के कारण इसे चाकू से काटा जा सकता है। यह विद्युत का सुचालक होता है। यह जल और वायु के साथ बहुत तेजी से क्रिया करता है। इसलिए इसका संग्रह केरोसिन (मिट्टी के तेल) में डुबोकर किया जाता है।

40. निम्न में से कौन सा पेट्रोलियम परिष्करण का उपोत्पाद है?

Correct Answer: (d) एस्फाल्ट
Solution:व्याख्या - एस्फाल्ट पेट्रोल का परिशोधन करने के दौरान प्राप्त होने वाला एक अवशिष्ट पदार्थ है। पेट्रोलियम उत्पाद, तेल रिफाइनरियों में संसाधित कच्चे तेल (पेट्रोलियम) से प्राप्त होने वाली उपयोगी सामग्रियों को कहते हैं। एस्फाल्ट से अतिरिक्त डामर, पैराफिन, मोम, चिकनाई पैदा करने वाले अन्य तेल उत्पादित होते हैं।