सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

41. शुष्क बर्फ होता है-

Correct Answer: (c) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
Solution:व्याख्या - शुष्क बर्फ ठोस कार्बन डाइऑक्साइड होता है। CO₂ गैस आग बुझाने के काम आता है इसे शुष्क बर्फ (Dry Ice) भी कहते हैं। इसका उपयोग रेफ्रिजरेशन में भी होता है।

42. एक बायो गैस संयंत्र में निम्न में से कौन सी प्रक्रिया होती है?

Correct Answer: (a) किण्वन
Solution:व्याख्या-बायो गैस संयंत्र में गोबर के किण्वन प्रक्रिया द्वारा गैस प्राप्त की जाती है। किण्वन में पदार्थ को अर्ध-तरल रूप में एक सिरे पर डाला जाता है और किण्वन के बाद स्लरी को पूरी प्रणाली में विघ्न डाले बिना समय-समय पर एक दूसरे सिरे से निकाला जाता है। बायो गैस उत्पादन आर्गेनिक अपशिष्ट के दक्ष प्रबंधन और रूपांतरण द्वारा स्वच्छ नवीकरणीय बायोगैस ऊर्जा और आर्गनिक जैव उर्वरकों के निर्माण हेतु एक स्वच्छ अल्प कार्बन प्रौद्योगिक है। इसमें स्थायी आजीविका, विकास और स्थानीय तथा वैश्विक भूमि, वायु और जल प्रदूषण से निपटने की संभाव्यता है।

43. खाद्य पदार्थों के परिरक्षण के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला रसायन है-

Correct Answer: (c) सोडियम बेन्जोएट
Solution:व्याख्या – खाद्य पदार्थों के परिरक्षण के लिये प्रयोग में लाया जाने वाला रासायन सोडियम बेन्जोएट है जिसका रासायनिक सूत्र C₂H₃NaO₂ है। यह एक एरोमैटिक कार्बोक्सिलिक अम्ल है।

44. प्रकाश वर्ष मात्रक (इकाई) है-

Correct Answer: (c) दूरी का
Solution:व्याख्या - प्रकाश द्वारा एक वर्ष में निर्वात में तय की गयी दूरी को एक प्रकाश वर्ष कहते हैं। 1 प्रकाश वर्ष 9.46 × 1015 मी. के बराबर होता है। प्रकाश के वेग की गणना सर्वप्रथम रोमर ने की थी।

45. मानव शरीर में अधिकतम मात्रा में पाया जाने वाला तत्त्व होता है-

Correct Answer: (d) कैल्शियम
Solution:व्याख्या - उपर्युक्त विकल्पों में से मानव शरीर में अधिकतम मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कैल्शियम है। एक मानव शरीर के भार का 65% ऑक्सीजन, 18% कॉर्बन, 10% हाइड्रोजन, 3% नाइट्रोजन, 1.4% कैल्शियम तथा 1.1% फॉस्फोरस होता है।

46. आकाश नीला दिखाई पड़ता है क्योंकि-

Correct Answer: (a) नीले प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है।
Solution:व्याख्या- जब प्रकाश किसी ऐसे माध्यम से गुजरता है जिसमें धूल तथा अन्य पदार्थों के अत्यंत सूक्ष्म कण होते हैं, तो इनके द्वारा प्रकाश सभी दिशाओं में प्रसारित हो जाता है। इस घटना को प्रकाश का प्रकीर्णन कहा जाता है। बैगनी रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक तथा लाल रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे कम होता है। प्रकाश के प्रकीर्णन का अवरोही क्रम VIBGYOR है। इसी कारण आकाश हमें नीला दिखाई देता है।

47. प्रदूषण युक्त वायुमण्डल को निम्न में से किसके द्वारा स्वच्छ किया जाता है?

Correct Answer: (b) वर्षा
Solution:व्याख्या - प्रदूषण युक्त वायुमंडल को, जिनमें धूल, धुआं व अन्य हानिकारक पदार्थ सम्मिलित होते हैं, को वर्षा द्वारा स्वच्छ किया जाता है।

48. निम्न में से कौन सा एक पारिस्थितिकी सन्तुलन बनाए रखने में मदद नहीं करता?

Correct Answer: (a) वनों को काटना
Solution:व्याख्या - वनारोपण, वर्षा जल प्रबंधन एवं जैवमण्डल भंडार का संरक्षण पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने में सहायक होता है किन्तु वनों के काटे जाने से पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ जाता है।

49. भारत में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम पारित हुआ-

Correct Answer: (b) 1986 में
Solution:व्याख्या भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम मार्च 1986 में - पारित हुआ, जो कि 19 नवम्बर, 1986 से संपूर्ण देश में लागू हो गया। इस अधिनियम में 4 अध्याय एवं 26 धाराएं हैं।

50. निम्न में से कौन सा एक सामाजिक संरक्षण कार्यक्रम नहीं है?

Correct Answer: (c) स्वर्ण जयन्ती शहरी रोजगार योजना
Solution:व्याख्या - स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना एक बेरोजगारी उन्मूलन कार्यक्रम है जबकि आम आदमी बीमा योजना, 2007 राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, 2008 और असंगठित वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 आदि सामाजिक संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आते हैं।