सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

51. निम्न में से किस एक का सम्बन्ध पर्यावरणीय सुरक्षा से नहीं है?

Correct Answer: (b) गरीबी कम करना
Solution:व्याख्या गरीबी कम करने का संबंध सामाजिक सुरक्षा से है। शेष तीनों विकल्प धारणीय विकास, वातानुकूलन और कागज के थैलों का प्रयोग सीधे-सीधे पर्यावरणीय सुरक्षा से संबंधित है। जिनमें से वातानुकूलन का पर्यावरण पर नकारात्मक व धारणीय विवरण तथा कागज के थैलों के प्रयोग का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

52. स्थायी विकास किसके उपयोग के संदर्भ में अंतर-पीढ़ीगत संवेदनशीलता की घटना है?

Correct Answer: (a) प्राकृतिक संसाधनों के
Solution:व्याख्या स्थायी विकास प्राकृतिक संसाधनों के संदर्भ में अंतर- पीढ़ीगत संवेदनशीलता की घटना ही स्थायी विकास को बिना प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण के बिना आर्थिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करना कहा जाता है।

53. निम्न राज्यों में से सन् 2008 में किसमें उच्चतम मानव विकास सूचकांक था?

Correct Answer: (a) उत्तर प्रदेश
Solution:व्याख्या - उपर्युक्त राज्यों में सन् 2008 में उच्चतम मानव विकास सूचकांक उत्तर प्रदेश का था, तत्पश्चात् इस श्रेणी में क्रमशः झारखण्ड, बिहार तथा उड़ीसा आते हैं। 2021 में भारतीय राज्यों में केरल राज्य मानव विकास सूचकांक में शीर्ष पर है। दूसरा व तीसरा स्थान क्रमशः दिल्ली व गोवा का है।

54. उत्तर प्रदेश सरकार ने दिनांक 24 दिसम्बर 2012 को अपने कार्यालयों में उद्योगपतियों एवं उद्योग संगठनों के सुविधापूर्वक पहुँच के लिए कार्ड जारी किया। उस कार्ड का नाम है-

Correct Answer: (b) स्वर्ण कार्ड
Solution:व्याख्या- उत्तर प्रदेश सरकार ने दिनांक 24 दिसम्बर, 2012 को अपने कार्यालयों में उद्योगपतियों एवं उद्योग संगठनों की सुविधापूर्वक राज्य सचिवालय व इससे संबद्ध विभागों में प्राथमिकता के आधार पर और बिना बाधा के प्रवेश हेतु स्वर्ण कार्ड जारी किया था।

55. उत्तर प्रदेश में एक बब्बर शेर सफारी स्थापित किया जा रहा है-

Correct Answer: (c) इटावा में
Solution:व्याख्या - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने 5 अक्टूबर, 2013 को इटावा में बब्बर शेर सफारी के निर्माण की आधारशिला रखी थी। जिसे वर्ष 2019 में जनता के लिए खोल दिया गया।

56. कोई धन 5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से कितने वर्षों में दुगुना हो जाता है?

Correct Answer: (c) 20
Solution:

57. किसी गाँव की जनसंख्या 20% प्रतिवर्ष की दर से घटती रहती है। यदि इसकी जनसंख्या 2 वर्ष पहले 10,000 थी, तो इस समय इसकी जनसंख्या क्या है?

Correct Answer: (d) 6400
Solution:

58. निम्न देशों में से कौन 2012 में हरिकेन सैण्डी से प्रभावित हुआ था?

Correct Answer: (c) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:व्याख्या - वर्ष 2012 के अक्टूबर माह में संयुक्त राज्य अमेरिका हरिकेन सैण्डी से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस तूफान से सं. रा. अमेरिका के कुल 24 राज्यों में काफी तबाही हुई थी। अमेरिकी मुद्रा के आधार पर इस तूफान द्वारा अमेरिका में कुल लगभग 65 बिलियन डॉलर की सम्पत्ति का नुकसान हुआ था।

59. हाल ही में वैज्ञानिकों ने उस प्रोटीन की खोज कर ली है जो मस्तिष्क के खतरनाक रोग एल्जाईमर को उत्पन्न करता है। निम्नलिखित में से वह कौन सा प्रोटीन है?

Correct Answer: (c) एमीलाइड प्रीकर्सरप्रोटीन
Solution:व्याख्या - दिमाग की कोशिकाओं का एक-दूसरे से जुड़ाव और खुद कोशिकाओं के कमजोर और खत्म होने की वजह से याददाश्त और अन्य महत्वपूर्ण दिमागी काम करने की क्षमता नष्ट हो जाती है। एमीलाइड प्रीकर्सर प्रोटीन मस्तिष्क के खतरनाक रोग अल्जाइमर का प्रमुख कारण है।

60. बहुचर्चित 'गॉड पार्टिकल' है-

Correct Answer: (c) हिग्स बोसॉन
Solution:व्याख्या - हिग्स बोसॉन की प्रथम परिकल्पना सन् 1964 में की गई थी। इसका सत्यापन 14 मार्च, 2013 को दुनिया के समक्ष हुआ। इसके खोजकर्ता पीटर हिग्स के नाम पर इसका नाम हिग्स बोसान रखा गया। इस कण की खोज में महान योगदान देने वाले दो वैज्ञानिकों पीटर हिग्स (ब्रिटेन) और फ्रांकोइस एंगर्लट (बेल्जियम) को 2013 का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।