सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2013 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

41. कौन सा तत्सम शब्द नहीं है?

Correct Answer: (d) रात
Solution:व्याख्या- दिये गये विकल्पों में इन्दु, दिनेश और मनोज तत्सम शब्द हैं जबकि रात तद्भव शब्द है। इसका तत्सम रूप रात्रि होता है।

42. 'तिक्त' शब्द का तद्भव है -

Correct Answer: (a) तीता
Solution:व्याख्या - तिक्त शब्द का तद्भव 'तीता' होता है, जबकि 'तीखा' शब्द का तत्सम 'तीक्ष्ण' होता है।

43. 'ससुर' का तत्सम शब्द है -

Correct Answer: (c) श्वसुर
Solution:व्याख्या - ससुर का तत्सम 'श्वसुर' होता है। है। शेष विकल्प असंगत हैं।

44. 'तद्भव' शब्द निर्दिष्ट कीजिए -

Correct Answer: (a) आधा
Solution:व्याख्या – दिये गये विकल्पों में 'कूप', 'विद्या' और 'व्योम' तीनों विकल्प तत्सम् शब्द के हैं, जबकि विकल्प (a) में प्रयुक्त शब्द आधा तद्भव शब्द है। इसका तत्सम रूप अर्द्ध (अर्ध) होगा।

45. 'चूरन' का तत्सम शब्द है -

Correct Answer: (b) चूर्ण
Solution:व्याख्या - चूरन शब्द का तत्सम शब्द 'चूर्ण' होता है, न कि चक्षु, चौर चर्म।

46. 'ढीठ' शब्द का तत्सम है -

Correct Answer: (d) धृष्ट
Solution:व्याख्या - ढीठ शब्द का तत्सम शब्द 'धृष्ट' होता है। शेष विकल्प असंगत हैं।

47. 'तत्सम' शब्द का चयन कीजिए -

Correct Answer: (c) व्याघ्र
Solution:व्याख्या- दिये गये विकल्पों में 'व्याघ्र' शब्द तत्सम है, जबकि शेर, बबर शेर और बाघ तद्भव शब्द हैं।

48. 'माँ' शब्द का तत्सम है –

Correct Answer: (a) माता
Solution:व्याख्या - माँ शब्द का तत्सम शब्द 'माता' होता है। शेष विकल्प के शब्द असंगत हैं।

49. तद्भव शब्द है -

Correct Answer: (b) मनई
Solution:व्याख्या - दिये गये विकल्पों में 'मनई' शब्द तद्भव शब्द है।

50. 'तत्सम' शब्द है -

Correct Answer: (e) b & c
Solution:व्याख्या - लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) माना था, जबकि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा विकल्प (b) और (c) को इसका सही उत्तर माना गया है। ज्ञात हो कि क्लिष्ठ शब्द की वर्तनी अशुद्ध है, इसका शुद्ध रूप 'क्लिष्ट' होता है। उपर्युक्त विकल्पों में 'कठोर' और 'कठिन' तत्सम शब्द हैं।