सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

31. भारत में शक्ति खण्ड में ऊर्जा स्रोतों के भाग का सही क्रम है-

Correct Answer: (a) तापीय > जलीय > आणविक > वायु
Solution:व्याख्या 12 जून, 2023 को विद्युत मंत्रालय (ओएम अनुभाग) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार में भारत की कुल संस्थापित ऊर्जा उत्पादन क्षमता 417.67 गीगावाट है जिसमें तापीय ऊर्जा 49.1%, पन बिजली 11.2%, अक्षय ऊर्जा 30.4% तथा परमाणु ऊर्जा 1.6% तथा पवन ऊर्जा 10.3% का योगदान है। प्रश्नकाल के दौरान विकल्प (a) सही था।

32. भारत में दो अग्रगण्य कोयला उत्पादक राज्य हैं

Correct Answer: (a) झारखंड तथा उड़ीसा
Solution:व्याख्या- वर्तमान आँकड़ों के अनुसार (2021-22) भारत में अग्रगण्य कोयला उत्पादक राज्य क्रमशः ओडिशा (23.78%), छत्तीसगढ़ (19.80%), मध्य प्रदेश (17.73%) हैं, जबकि कोयले के संचित भण्डार की दृष्टि से प्रथम तीन राज्य हैं क्रमशः ओडिशा (24.37%), झारखण्ड (23.97%), छत्तीसगढ़ (20.52)।

33. सूची । को सूची ।। से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची ।
(कोयला-उत्पादक क्षेत्र)
सूची II
(कोयला खदान)
A. दामोदर घाटी1. तालचेर
B. सोन घाटी2. बराकर
C. गोदावरी घाटी3. उमरिया
D. महानदी घाटी4. सिंगरेनी

 

ABCD
(a)2341
(b)3214
(c)1342
(d)4123

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या-सही सुमेल निम्नवत् है-
सूची Iकोयला उत्पादक क्षेत्रसूची IIकोयला खदान
दामोदर घाटीबराकर
सोन घाटीउमरिया
गोदावरी घाटीसिंगरेनी
महानदी घाटीतालचेर

34. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

1. लौह अयस्क का सबसे सम्पन्न भण्डार कर्नाटक में पाया जाता है।

2. भारत विश्व में लौह अयस्क का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

3. भारत में ओडिशा लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है।

Correct Answer: (c) 1 एवं 3
Solution:व्याख्या-लौह अयस्क का सबसे सम्पन्न भण्डार ओडिशा में पाया जाता है और ओडिशा भारत में लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है परन्तु भारत विश्व में लौह अयस्क का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक न होकर चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है। नोट-वर्तमान में केवल कथन तीन सत्य है। प्रश्न काल में विकल्प (c) सही उत्तर था।

35. भारत के किस राज्य में प्रदेश राजमार्ग की लम्बाई सर्वाधिक है?

Correct Answer: (d) महाराष्ट्र
Solution:व्याख्या- भारत में लगभग 63.32 लाख किमी. सड़क नेटवर्क है। भारत में प्रदेश राजमार्ग की सर्वाधिक लम्बाई वाले दो राज्य हैं। क्रमशः महाराष्ट्र तथा कर्नाटक।

36. विश्व के वन आवरण का सर्वोच्च प्रतिशत सम्बन्धित है

Correct Answer: (d) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन से
Solution:व्याख्या-विश्व के वनावरण का सर्वोच्च प्रतिशत उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन है। उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों को पृथ्वी पर सबसे जटिल बायोम (संरचना और प्रजातियों की विविधता) के रूप में माना जाता है। यह पृथ्वी पर सबसे पुराना जीवित पारिस्थितिकी तंत्र है।

37. निम्नलिखित में से कौन-से देश 'अम्लीय वर्षा' से सर्वाधिक प्रभावित होते हैं? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

1. कनाडा

2. नार्वे

3. स्वीडन

4. यूनाइटेड किंगडम

Correct Answer: (c) 1, 2 तथा 3
Solution:व्याख्या-वह वर्षा जिसमें वायुमंडल में निहित रासायनिक तत्व अथवा प्रदूषक मिल गए हो तथा जो पृथ्वी पर एक हल्के अम्लीय सान्द्रण के रूप में गिरती है, अम्लीय वर्षा कहलाती है। विश्व में कनाडा, स्वीडन एवं नार्वे तीन देश ऐसे है जो अम्लीय वर्षा से सर्वाधिक प्रभावित होते है। इसके अलावा फिनलैंड, इंग्लैण्ड, नीदरलैण्ड, जर्मनी, इटली जैसे देश भी इस वर्षा से प्रभावित हैं।

38. यूरोप के लौह-उत्पादक देशों में फ्रान्स का स्थान है

Correct Answer: (e) पंचम
Solution:व्याख्या-World Steel Association 2023 के अनुसार वर्ष 2022 में यूरोप के लौह उत्पादक (क्रूड स्टील) देशों का क्रम है (मिलियन टन में) रूस (71.5), जर्मनी (36.8), तुर्की (35.1), इटली (21.6), फ्रांस (12.1), स्पेन (11.5)1

39. सूची । को सूची ।। से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची ।(केन्द्र)सूची ।।(उद्योग)
A. नगोया1. लौह एवं इस्पात
B. सलेम2. हवाई जहाज
C. लास एंजिल्स3. सूनी वस्त्र
D. अबादान4. तेल शोधन

 

ABCD
(a)2341
(b)4231
(c)1423
(d)3124

 

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या-सही सुमेल निम्नवत् है-
केन्द्रउद्योग
नगोयासूती वस्त्र
सलेमलौह एवं इस्पात
लॉस एंजिल्सहवाई जहाज
अबादानतेल शोधन

40. सूची । को सूची ।। से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची-1 (फसलें)सूची-II (क्षेत्र/देश)
A. रबर1. मॉरीशस
B. कहवा2. इटली
C. जैतून3. कोलम्बिया
D. गन्ना4. मलेशिया

 

ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)4312
(d)3421

 

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या-सही सुमेल इस प्रकार है-
फसलक्षेत्र/देश
रबरमलेशिया
जैतूनइटली
कहवाकोलम्बिया
गन्नामॉरीशस