सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

51. भारत में न्यूनतम यौन अनुपात जिस केन्द्र-शासित प्रदेश में पाया जाता है, वह है-

Correct Answer: (c) दमन एवं दीव
Solution:
केंद्रशासित प्रदेश
लिंगानुपात
(2011 के आँकड़ों के अनुसार)
चंडीगढ़818
दादरा एवं नगर हवेली774
दमन एवं दीव618

52. निम्नलिखित कथनों में से कौन सही हैं?

1. तमिलनाडु ने 1961-2001 की अवधि में नगरीकरण अनुपात में सर्वाधिक वृद्धि अंकित किया।

2. भारत में एक नगरीय केन्द्र का औसत आकार लगभग पैंतालीस हजार (45,000) है।

3. नगरीय केन्द्रों की सबसे बड़ी संख्या चतुर्थ श्रेणी में आती है।

4. पाँचवीं तथा छठी श्रेणी के नगरों में देश की कुल नगरीय जनसंख्या का पाँच प्रतिशत (5%) से अधिक भाग रहता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) 1 तथा 3
Solution:व्याख्या-भारत में नगरीय जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर तमिलनाडु ने 1961-2001 की अवधि में नगरीकरण अनुपात में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की। भारत में एक नगरीय केन्द्र का औसत आकार न्यूनतम जनसंख्या 5000 होता है।
नगरीय वर्गजनसंख्या आकार
I1 लाख से अधिक
II50,000 से 99,999
III20,000 से 49,999
IV10,000 से 19,999
V5,000 से 9,999
VI5,000 से कम

53. निम्नलिखित कथनों में से कौन सही हैं?

1. भारत के उत्तरी शहरों में सामान्यतः असंतुलित लिंगानुपात मिलता है।

2. पश्चिमी शहरों के केन्द्रीकरण के विपरीत पूर्वी शहर बिखरे हुए हैं।

3. दक्षिण में श्रमशक्ति में महिला ईसाइयों की लघुसंख्या तथा उच्च शिक्षादर के कारण वृहत्तर भागीदारी है।

4. पश्चिमी शहरों में ग्रामीण क्षेत्रों से लघुत्तर प्रव्रजन होता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) 1, 2 एवं 4
Solution:व्याख्या-भारत के उत्तरी राज्यों (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश) के शहरों में सामान्यतः असंतुलित लिंगानुपात मिलता है, वहीं पश्चिमी शहरों (मुम्बई, अहमदाबाद, गाँधीनगर, पुणे) में केन्द्रीकरण है तो पूर्वी भारत के शहर बिखरे हुए हैं। भारत में पूर्वी शहरों की तुलना में पश्चिमी शहरों में ग्रामीण क्षेत्रों में कम प्रव्रजन होता है, जबकि कथन (3) सही नहीं है।

54. निम्नलिखित में से किस एक ने भारत के लिए संविधान सभा के गठन का विचार दिया?

Correct Answer: (c) कैबिनेट मिशन योजना
Solution:व्याख्या-जनवरी, 1946 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता एटली ने भारतीय नेताओं से अनौपचारिक स्तर पर बातचीत करने के लिए एक संसदीय दल (कैबिनेट मिशन) को भारत भेजने का निर्णय लिया। भारत में कैबिनेट मिशन की घोषणा करते हुए लॉर्ड पैथिक लारेंस ने कहा कि इसका उद्देश्य भारत के लिए संविधान तैयार करने हेतु शीघ्र ही एक कार्यप्रणाली तैयार करना तथा अंतरिम सरकार के लिए एक आवश्यक प्रबन्ध करना है। इस प्रकार कैबिनेट मिशन योजना के तहत नवंबर, 1946 में संविधान सभा का गठन किया गया। ध्यातव्य है। कि भारत के लिए पहली बार संविधान सभा का विचार एम.एन. राय ने 1934 में प्रकट किया था।

55. निम्नलिखित में से किस एक अधिनियम ने भारत में संघीय शासन की व्यवस्था दी थी?

Correct Answer: (c) भारत सरकार अधिनियम 1935
Solution:व्याख्या-भारत सरकार अधिनियम 1935 द्वारा सर्वप्रथम भारत में संघात्मक सरकार की स्थापना की गयी। 1935 के अधिनियम द्वारा प्रान्तों में द्वैध शासन समाप्त करके केन्द्र में द्वैध शासन लागू किया गया। केन्द्र सरकार की कार्यकारिणी शक्ति गवर्नर जनरल में निहित थी। संघ में प्रशासन के विषय दो भागों में विभक्त थे- (1) हस्तान्तरित (2) आरक्षित। आरक्षित विषयों में प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, धार्मिक विषय और जनजातीय क्षेत्र सम्मिलित थे। बाकी सारे विषय हस्तान्तरित ग्रुप में आते थे।

56. भारतीय संविधान में मूल अधिकारों का विचार लिया गया है-

Correct Answer: (d) अमेरिका के संविधान से
Solution:व्याख्या-अमेरिकी संविधान से भारतीय संविधान में मूल अधिकारों, सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्था, उपराष्ट्रपति का पद तथा उसे सौंपे गये कार्यों को शामिल किया गया है। न्यायपालिका की स्वतन्त्रता, न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति, न्यायाधीशों के पदच्युति आदि पर भी अमेरिकी संविधान का प्रभाव है।

57. मनरेगा कार्यक्रम निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद को लागू करने हेतु लाया गया है?

Correct Answer: (a) अनुच्छेद 43
Solution:व्याख्या-मनरेगा कार्यक्रम अनुच्छेद 43 के अन्तर्गत लागू किया गया है। नीति निदेशक तत्व के अनुच्छेद 43 में यह व्यवस्था की गयी है। कि कर्मकारों के लिए निर्वाह मजदूरी आदि राज्य, उपयुक्त विधान या किसी अन्य रीति से कृषि के, उद्योग के या अन्य प्रकार के सभी कर्मकारों को काम, निर्वाह मजदूरी, शिष्ट जीवनस्तर और अवकाश का संपूर्ण उपभोग सुनिश्चित करने वाली काम की दशाएँ तथा सामाजिक और सांस्कृतिक अवसर प्राप्त कराने का प्रयास करेगा और विशिष्टतया ग्रामों में कुटीर उद्योगों को वैयक्तिक या सहकारी आधार पर बढ़ाने का प्रयास करेगा।

58. निम्नलिखित में से कौन एक राज्य का नीति-निदेशक तत्व नहीं है?

Correct Answer: (d) चौदह (14) वर्ष की आयु तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा
Solution:व्याख्या-राज्य द्वारा 6 से 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का अधिकार 86वें संविधान संशोधन अधिनियम 2002 द्वारा अनुच्छेद 21 (A) के तहत मूल अधिकार में प्रतिस्थापित किया गया है। जबकि मद्यनिषेध (अनुच्छेद-47), गौ-संरक्षण (अनु. 48) पर्यावरण संरक्षण (अनु. 48क) के तहत नीति निदेशक तत्वों में सम्मिलित है।

59. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय धन विधेयक के उपबन्ध में सम्मिलित नहीं किया गया है?

Correct Answer: (d) जुर्माने या अर्थदण्ड से सम्बन्धित उपबंध
Solution:व्याख्या-जुर्मान या अर्थदण्ड से संबंधित उपबंध धन विधेयक के उपबंध में सम्मिलित नहीं किया गया है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 110 में धन विधेयक की परिभाषा दी गयी है। इस अनुच्छेद के अनुसार कोई विधेयक धन विधेयक तब समझा जाएगा जब उसमें निम्नलिखित या किन्हीं विषयों से संबंधित प्रावधान है-

1. कर लगाना, कम करना या बढ़ाना, उसको नियमित करना या उसमें कोई परिवर्तन करना।
2. भारत सरकार की ओर से ऋण लेना या किसी आर्थिक भार में कोई परिवर्तन करना हो,
3. भारत की संचित निधि या आकस्मिक निधि में कुछ धन डालना हो या निकालना हो।
4. भारत की संचित निधि में से किसी व्यय के संबंध में धन दिया जाना हो।
5. भारत की जमा-पूँजी में से किसी भी व्यय के संबंध में धन दिया जाना हो।
6. भारत की संचित निधि तथा सार्वजनिक लेखों में धन जमा करने या लेखों की जाँच पड़ताल करनी हो तथा उपरोक्त 1-6 में उल्लिखित विषयों से संबंधित विषय ।

60. भारत का उपराष्ट्रपति :

1. भारत का द्वितीय उच्चतम प्रतिष्ठित पदधारी है।
2.के पास पद से सम्बद्ध कोई औपचारिक कार्य (दायित्व) नहीं है।
3. राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उसके कार्यों का निर्वहन करता है।
4. राष्ट्रपति की पद-त्याग, अपदस्थीकरण अथवा मृत्यु के चलते 'राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) सभी चारों
Solution:व्याख्या-राष्ट्रपति के पश्चात् उपराष्ट्रपति सर्वोच्च पदधारी है। उपराष्ट्रपति का सामान्य कृत राज्य सभा का पदेन सभापति होना है। अनुच्छेद 64 के अनुसार उपराष्ट्रपति, राज्यसभा का पदेन सभापति होगा और अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा। परन्तु जिस किसी अवधि के दौरान उपराष्ट्रपति अनुच्छेद 65 के अधीन राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है या राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन करता है उस अवधि के दौरान वह राज्यसभा के सभापति के पद के कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा।