सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

61. गणतंत्रीय अवधारणा से संबंधित निम्नांकित में से कौन एक सही नहीं है?

Correct Answer: (c) सर्वोच्च शक्ति एक राजा के समान (एक ही) व्यक्ति में निहित हो
Solution:सर्वोच्च सत्ता जनता में निहित है तथा सर्वोच्च शक्ति निर्वाचित प्रधान को सौंपी गयी है इसलिए भारत की गणतन्त्रीय सरकार जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के बहुमत से बनती है। अतः राज्य की सर्वोच्च शक्ति एक राजा के समान एक व्यक्ति में निहित नहीं होती अपितु शक्तियों के पृथक्करण की व्यवस्था की गयी है। जिसमें विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका आती है जो संविधान द्वारा निश्चित अपने क्षेत्र की शक्तियों का समुचित संचालन करती है।

62. संसद के अधिकारियों में सम्मिलित हैं

1. अध्यक्ष, लोकसभा

2. उपाध्यक्ष, लोकसभा

3. महासचिव, लोकसभा

4. अध्यक्ष, राज्यसभा

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) सभी चारों
Solution:व्याख्या-संसद के अधिकारियों में उपर्युक्त सभी अर्थात् लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा उपाध्यक्ष, लोकसभा महासचिव व राज्यसभा अध्यक्ष सम्मिलित हैं।

63. भारत में संसद द्वारा बंधुआ मजदूरी को प्रतिबंधित करने वाला अधिनियम पारित किया गया था, वर्ष

Correct Answer: (b) 1976 में
Solution:व्याख्या-बंधुआ मजदूरी का मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति में उस समय प्रमुख रूप से सामने आया, जब 1975 ई. में इसे बीस सूत्री कार्यक्रम में शामिल कर लिया गया। बंधुआ मजदूरी को समाप्त करने के लिए बंधुआ मजदूरी प्रथा (उन्मूलन) अध्यादेश जारी किया गया। बाद में इसका स्थान लेने के लिए बंधुआ मजदूरी प्रथा (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 लाया गया। इस अधिनियम ने बंधुआ मजदूरों के कर्ज खत्म करने के साथ ही उन्हें पूर्ण रूप से बंधुआ मजदूरी की बेड़ियों से मुक्त कर दिया।

64. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान के 73वें (तिहत्तरवें) संशोधन में सम्मिलित हैं?

1. जिला पंचायत

2. क्षेत्र पंचायत

3. ग्राम पंचायत

4. नगर पंचायत

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (b) 1, 2 एवं 3
Solution:व्याख्या-संविधान (73वां संशोधन) अधिनियम, 1993-संविधान के अनुच्छेद 40 में सुरक्षित किए गए राज्यों की नीति निदेशक सिद्धांतों में से एक में यह कहा गया है कि राज्यों को ग्राम पंचायतों का गठन करने और उन्हें वे सभी अधिकार प्रदान करने के लिए कदम उठाने चाहिए, जो उन्हें एक स्वायत्तशासी सरकार की इकाइयों के रूप में काम करने के लिए आवश्यक हैं।

65. 'स्वाधार' योजना है-

Correct Answer: (c) कठिन परिस्थिति में महिलाओं के लिए
Solution:व्याख्या-भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 2001-02 में 'स्वाधार' नामक एक योजना प्रारम्भ की गयी जिसका उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में रह रही महिलाओं की सहायता करना था। वर्ष 2016 में स्वाधार एवं अल्पवास गृह योजना का विलय कर स्वाधार गृह योजना की शुरूआत की गई।

66. भारत में संकार्य (चालू) जोतों का सबसे बड़ा औसत आकार है-

Correct Answer: (d) राजस्थान में
Solution:व्याख्या-प्रश्न काल के दौरान सही उत्तर विकल्प (d) है। जबकि कृषि संगणना 2015-16 के अनुसार क्रियाशील जोतों (चालू जोतों) का सर्वाधिक औसत आकार नागालैण्ड में (4.87 हेक्टेयर) और न्यूनतम औसत आकार केरल में (0.18 हेक्टेयर) है। परिचालन क्षेत्र में सर्वाधिक हिस्सेदारी राजस्थान की (20.87 मिलियन हेक्टेयर) है।

67. कथन :

कथन (A) : अक्टूबर 2009 से फरवरी 2010 तक भारत में मुद्रास्फीति दर ऋणात्मक हो गई थी।

कारण (R) : वैश्विक बाजार में पेट्रोल का मूल्य 140$ प्रति बैरल से घटकर 30$ प्रति बैरल रह गया था।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (b) (A) तथा (R), दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
Solution:व्याख्या- अक्टूबर, 2009 से फरवरी, 2010 के बीच भारत में मुद्रास्फीति ऋणात्मक हो गई थी। उस समय पेट्रोल का मूल्य 140 डॉलर प्रति बैरल से कम होकर 30 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गई थी। परंतु केवल पेट्रोल का मूल्य मुद्रास्फीति को प्रभावित नहीं करता है। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार अप्रैल-दिसम्बर, 2022 में CPI-मुद्रा स्फीति तथा WPI-मुद्रा स्फीति 11.5% रही है।

68. वर्ष 2007-08 में, निम्नलिखित देशों में से किस एक देश का भारतीय आयात में सर्वाधिक हिस्सा था?

Correct Answer: (c) चीन
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल में भारत के आयात में सर्वाधिक हिस्सा चीन देश का था। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार वर्ष 2022- 23 (अप्रैल-नवंबर) में भारत के आयातों में कुल आयातित मूल्य के हिसाब से शीर्ष देश हैं क्रमशः चीन, संयुक्त अरब अमीरात एवं संयुक्त राज्य अमेरिका हैं। जबकि निर्यात में सर्वाधिक योगदान वाले देश हैं क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात एवं नीदरलैण्ड है।

69. निम्नलिखित में से कौन एक क्षेत्र 2009-10 में भारत के आयातों का सबसे बड़ा क्षेत्र था?

Correct Answer: (a) एशिया तथा आसियान
Solution:व्याख्या- आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार वर्ष 2022-23 (अप्रैल-नवम्बर) में भारत के आयातों का सबसे बड़ा क्षेत्र एशिया तथा यूरोप का है।

समग्र आयात में भागीदारी-
एशिया-63.2%
यूरोप-12.3%
अफ्रीका-7.0%
उत्तरी अमेरिका और लेटिन अमेरिका-11.4%
प्रश्न काल में विकल्प (a) सही उत्तर था।

70. 'प्रकाश वर्ष' है

Correct Answer: (b) वह दूरी, जो प्रकाश एक वर्ष में तय करता है
Solution:व्याख्या-'प्रकाश वर्ष' वह दूरी है जो प्रकाश एक वर्ष में तय करता है। बहुत लम्बी दूरियों को मापने के लिए प्रकाश-वर्ष का प्रयोग किया जाता है अर्थात् प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक है। एक प्रकाश वर्ष = 9.46 × 1015 मी.