सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा 2021) सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

21. 'जो ईश्वर' में विश्वास रखता हो' के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (b) आस्तिक
Solution:'जो ईश्वर में विश्वास रखता हो' इसके लिए एक शब्द आस्तिक होगा।

आस्थावान- आस्था रखने वाला

विश्वासी- विश्वास किये जाने योग्य

सत्याग्रह- जो आग्रह सत्य हो

22. निम्नलिखित में 'विशेष्य' शब्द है-

Correct Answer: (d) मानस
Solution:मानस' विशेष्य शब्द है। विशेष्य- जिसकी विशेषता बतायी जाये वह विशेष्य कहलाता है। जैसे- राम, गाय, घोड़ा। विशेषण- संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं। जैसे काला, मोटा, सुन्दर ।

23. 'अनुग्रह' का उपयुक्त' विपरीतार्थक शब्द होगा-

Correct Answer: (a) विग्रह
Solution:अनुग्रह' का विपरीतार्थक शब्द 'विग्रह' होगा।
शब्दविलोम
आग्रहअनाग्रह
परिग्रहअपरिग्रह
संग्रहविग्रह

24. इनमें से विलोम शब्दों का एक सही युग्म है-

Correct Answer: (d) आदृत – तिरस्कृत
Solution:आदृत - तिरस्कृत, विलोम शब्दों का एक सही युग्म है।
शब्दविलोम
आपत्तिसंपत्ति
अवर्षणवर्षण
गणतंत्रराजतंत्र
स्त्रीपुरुष
गुणअवगुण

25. निम्नलिखित में 'हस्ती' किस शब्द का तत्सम रूप है?

Correct Answer: (c) हाथी
Solution:हस्ती' हाथी शब्द का तत्सम रूप है।
तत्समतद्भव
हस्तहाथ
हारिहार
हास्यहँसी

26. 'आधुनिक' का विलोम है -

Correct Answer: (c) प्राचीन
Solution:आधुनिक का विलोम 'प्राचीन' है जबकि प्राचीन का विलोम नवीन, अर्वाचीन तथा आधुनिक होता है, तथा 'समीचीन' का विलोम शब्द 'असमीचीन' होगा।

27. 'जो युद्ध में स्थिर रहता है' इस अनेक शब्दों के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (c) युधिष्ठिर
Solution:जो युद्ध में स्थिर रहता है' 'युधिष्ठिर' होगा। उसके लिए एक शब्द अनेक शब्दों के लिए एक शब्द निम्न है-

जो क्षमा न किया जा सके -अक्षम्य

जिसका जन्म पसीने से हुआ हो - स्वेदज

जिसकी गर्दन सुन्दर हो -सुग्रीव

28. 'जीभ' का पर्यायवाची है-

Correct Answer: (b) रसना
Solution:'जीभ' का पर्यायवाची शब्द 'रसना' है। जीभ के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- जिह्वा, रसज्ञा, रसिका, जबान आदि। 'जीव' का पर्यायवाची शब्द रूह, प्राण, आत्मा, जीवात्मा। 'ध्वनि' का पर्यायवाची शब्द नाद, रव, स्वर, ताल, आवाज। 'वचन' का पर्यायवाची शब्द आश्वासन, वादा, प्रण, प्रतिज्ञा।

29. 'प्रताप सिंह का घोड़ा काला है।' इनमें 'काला' शब्द विशेषण की दृष्टि से है -

Correct Answer: (c) विधेय विशेषण
Solution:'प्रताप सिंह का घोड़ा काला है' वाक्य में 'काला' शब्द विशेषण की दृष्टि से 'विधेय विशेषण' है। विधेय विशेषण जो विशेषण विशेष्य और क्रिया के बीच आये, वहाँ विधेय विशेषण होता है। जैसे मेरा लड़का आलसी है। विशेष्य विशेषण जो विशेषण, विशेष्य से पहले आये, वहाँ - विशेष्य विशेषण होता है, जैसेः अनामिका सुन्दर लड़की है।

30. 'प्रयागराज' में दसवाँ व्यक्ति कोरोना पीड़ित है।' में दसवाँ शब्द है - -

Correct Answer: (b) क्रमवाचक विशेषण
Solution:प्रयागराज में दसर्वां व्यक्ति कोरोना पीड़ित है। में दसवाँ शब्द क्रमवाचक विशेषण है। प्रयोग के अनुसार निश्चित संख्यावाचक विशेषण के निम्न प्रकार हैं-

गणनावाचक विशेषण -एक, दो, तीन

क्रमवाचक विशेषण- पहला, दूसरा, तीसरा

आवृत्तिवाचक विशेषण -दूना, तिगुना, चौगुना

समुदायवाचक विशेषण- दोनों, तीनों, चारों

प्रत्येकबोधक विशेषण -प्रत्येक, हर-एक, दो-दो