सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) पुनर्परीक्षा, 2016 सामान्य हिन्दीTotal Questions: 601. 'भौतिक' का विलोम शब्द है-(a) आध्यात्मिक(b) दार्शनिक(c) सांस्कृतिक(d) राजनीतिकCorrect Answer: (a) आध्यात्मिकSolution:भौतिक का विलोम शब्द 'आध्यात्मिक' है। भौतिक एवं आध्यात्मिक विशेषण शब्द हैं। विशेषण का विलोम सदैव विशेषण होते है। विलोम शब्द का अर्थ उल्टा या विपरीत होता है।2. 'प्राची' शब्द का विपरीतार्थक है-(a) उदीची(b) प्रतीची(c) नवीन(d) समीचीCorrect Answer: (b) प्रतीचीSolution:दिये गये शब्दों के विपरीतार्थक शब्द इस प्रकार हैं-शब्दविलोमप्राची (पूरब)प्रतीची (पश्चिम)उदीची (उत्तर)अवाची (दक्षिण)नवीनप्राचीनसमीची का अर्थ प्रशंसा है।3. 'समष्टि' का विलोम शब्द है-(a) विशिष्ट(b) व्यष्टि(c) अशिष्ट(d) अपुष्टिCorrect Answer: (b) व्यष्टिSolution:समष्टि का विलोम व्यष्टि है। विशिष्ट का सामान्य, अशिष्ट का शिष्ट, अपुष्टि का विलोम पुष्टि होता है।4. निम्नलिखित में से विलोम शब्दों की दृष्टि से एक युग्म गलत है, वह है-(a) विधि-निषेध(b) आह्वान-विसर्जन(c) आग्रह-विग्रह(d) अमिय-हलाहलCorrect Answer: (c) आग्रह-विग्रहSolution:विलोम की दृष्टि से गलत युग्म 'आग्रह-विग्रह' है। सही विलोम युग्मविधि - निषेध आह्वान - विसर्जन आग्रह - दुराग्रह अमिय - हलाहल संधि - विग्रह5. विलोम शब्द की दृष्टि से इनमें से सही युग्म है-(a) अकीर्ण-विकीर्ण(b) ईप्सित-अभीप्सित(c) आदृत-निरावृत(d) दोष-सदोषCorrect Answer: (c) आदृत-निरावृतSolution:विलोम की दृष्टि से सही युग्म आवृत-निरादृत है। अन्य शब्दों का सही विलोम है- संकीर्ण-विकीर्ण, ईप्सित-अनीप्सित अदोष-सदोष, दोष-गुण।6. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।(a) दैदीप्यमान(b) देदीपमान(c) दैदीपमान(d) देदीप्यमानCorrect Answer: (d) देदीप्यमानSolution:शुद्ध वर्तनी वाला शब्द 'देदीप्यमान' है। यह विशेषण के रूप में प्रयुक्त होता है, जिसका अर्थ है चमकता हुआ, दमकता हुआ। यह शब्द दीप् + यङ् + शानच प्रत्यय लगा कर बना है।7. निम्नलिखित में से अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-(a) कौतूहल(b) अनधिकार(c) निरपेक्ष(d) पौराणीकCorrect Answer: (d) पौराणीकSolution:'पौराणीक' शब्द वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है। इसका शुद्ध वर्तनी 'पौराणिक' है। अन्य शब्द कौतूहल, अनधिकार, निरपेक्ष वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द हैं।8. निम्नलिखित वाक्यों में शुद्ध वाक्य है-(a) मुझसे यह काम सम्भव नहीं हो सकता(b) यह बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहता(c) यह कविता अनेक भाव प्रकट करती है(d) इन दोनों में केवल यही अंतर हैCorrect Answer: (c) यह कविता अनेक भाव प्रकट करती हैSolution:'यह कविता अनेक भाव प्रकट करती है' शुद्ध वाक्य है। अन्य वाक्यों का शुद्ध रूप है-मुझसे यह काम सम्भव नहीं। वह बिल्कुल बात नहीं करना चाहता।इन दोनों में यही अंतर है।9. निम्नलिखित में से एक वाक्य शुद्ध है, वह है-(a) इसके बावजूद भी हमसे हिन्दी लिखने में बहुत भूल हो जाती है।(b) इसके बावजूद भी हमसे हिन्दी लिखने में बहुत भूलें हो जाती है।(c) इसके बावजूद भी हम लोगों से हिन्दी लिखने में बहुत भूल हो जाती है।(d) इसके बावजूद हम लोगों से हिन्दी लिखने में बहुत भूलें हो जाती हैं।Correct Answer: (d) इसके बावजूद हम लोगों से हिन्दी लिखने में बहुत भूलें हो जाती हैं।Solution:शुद्ध वाक्य है- 'इसके बावजूद हम लोगों से हिन्दी लिखने में बहुत भूलें हो जाती हैं।' अन्य वाक्यों में 'बावजूद' के बाद 'भी' लगाया गया है जो कि अशुद्ध है।10. अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।(a) पुलिस द्वारा डाकुओं का पीछा किया गया।(b) देश की वर्तमान मौजूदा हालात ठीक नहीं है।(c) मैं पुस्तकालय में निम्य समय पर पहुँचता हूँ।(d) तुम चिन्ता न करो, मैं कोई न कोई रास्ता निकालूंगा।Correct Answer: (b) देश की वर्तमान मौजूदा हालात ठीक नहीं है।Solution:दिए गये वाक्यों में अशुद्ध वाक्य है- देश की वर्तमान मौजूदा हालात ठीक नहीं है।" इसका शुद्ध वाक्य होगा- देश की मौजूदा हालात ठीक नहीं है। मौजूदा और वर्तमान शब्द एक साथ नहीं प्रयुक्त होंगे।Submit Quiz123456Next »