सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2017 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

31. चुक्विकामाटा (चिली) निम्नलिखित में से किस खनिज के लिए विश्व प्रसिद्ध है?

Correct Answer: (a) ताँबा
Solution:व्याख्या- उत्तरी चिली की महत्त्वपूर्ण खान चुक्विकामाटा ताँबे के निक्षेप के लिए प्रसिद्ध है। उल्लेखनीय है विश्व में ताँबा का सबसे बड़ा उत्पादक देश चिली है, इसके पश्चात् पेरू तथा चीन का क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान है।

32. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 (घास के मौदान)सूची-II (देश)
A. पम्पाज1. ऑस्ट्रेलिया
B. पुस्टैज2. दक्षिण अफ्रीका
C. वेल्ड3. अर्जेंटिना
D. डाउन्स4. हंगरी

 

ABCD
(a)3421
(b)4123
(c)4123
(d)4213
Correct Answer: (a)
Solution:
सूची-1 (घास के मौदान)सूची-II (देश)
पम्पाजअर्जेंटीना
पुस्टैजहंगरी
वेल्डदक्षिण अफ्रीका
डाउन्सऑस्ट्रेलिया

33. जापान के निम्नलिखित चार द्वीपों का उत्तर से दक्षिण अनुक्रम निम्नलिखित में से कौन सही है?

Correct Answer: (c) होकैडो, होंशू, शिकोकू, क्यूशू
Solution:व्याख्या- जापान मुख्यतः चार द्वीपों होकैडो, शिकोकू, होन्शू और क्यूशू का समूह है। इन द्वीपों का उत्तर से दक्षिण अनुक्रम इस प्रकार है- होकैडो, होन्शू, शिकोकू और क्यूशू। जापान का सबसे बड़ा द्वीप होन्शू है।

34. माल्थस के अनुसार, जनसंख्या नियंत्रण का सर्वाधिक प्रभावकारी उपाय निम्नलिखित में से कौन-सा है?

Correct Answer: (c) जन्म नियंत्रण
Solution:व्याख्या-माल्थस के अनुसार, जनसंख्या नियंत्रण का सर्वाधिक प्रभावकारी उपाय प्राकृतिक जन्म-नियंत्रण है। उल्लेखनीय है कि माल्थस ने जनसंख्या के प्राकृतिक सिद्धान्त का प्रतिपादन किया और बताया कि किसी भी क्षेत्र में जनसंख्या की वृद्धि गुणोत्तर श्रेणी में जबकि जीविकोपार्जन के साधनों में समानान्तर श्रेणी में वृद्धि होती है। उनके अनुसार, यदि स्वयं के नैतिक नियंत्रणों के माध्यम से जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण न पाया गया तो प्राकृतिक प्रकोपों द्वारा व्यापक अकाल मृत्यु होगी। उन्होंने यह निष्कर्ष भी दिया कि यदि जीवन निर्वाह के संसाधनों का अवरोध न हो तो प्रत्येक 25 वर्ष में जनसंख्या दोगुनी हो जाएगी।

35. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में महिला साक्षरता न्यूनतम थी?

Correct Answer: (b) राजस्थान
Solution:व्याख्या- जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार भारत में साक्षरता दर 74.04% है, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 82.14% तथा स्त्री साक्षरता दर 65.46% है। उल्लेखनीय है कि अधिकतम महिला साक्षरता दर वाले राज्यों का अवरोही क्रम इस प्रकार है- केरल > मिजोरम > लक्षद्वीप > गोवा, जबकि न्यूनतम स्वी साक्षरता वाले राज्यों का आरोही क्रम इस प्रकार है- बिहार राजस्थान < झारखण्ड < जम्मू-कश्मीर उत्तर प्रदेश।

36. वर्ष 2011 की जनगणना में निम्नलिखित में से किस राज्य की जनसंख्या में कमी आई?

Correct Answer: (a) नागालैंड
Solution:व्याख्या- वर्ष 2011 की जनगणना में नागालैंड की कुल जनसंख्या 19,78,502 है, जबकि वर्ष 2001 की जनगणना में यहां की जनसंख्या 19,90,036 थी अतः नागालैंड की जनसंख्या में कमी आयी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001-2011 की अवधि में राज्यों में न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर नागालैंड (- 0.6%) में जबकि केन्द्रशासित प्रदेशों में अधिकतम जनसंख्या वृद्धि दर दादर एवं नगर हवेली (55.88%) में तथा न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर लक्षद्वीप (6.3%) में थी।

37. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में साक्षरता सर्वाधिक थी?

Correct Answer: (a) मणिपुर
Solution:व्याख्या- प्रश्नगत राज्यों की साक्षरता का अवरोही क्रम इस प्रकार है- मणिपुर (79.2%) > पंजाब (75.8) > असम (72.20%) > मध्य प्रदेश (69.30%)। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार राज्यों में सर्वाधिक साक्षरता दर केरल (94.0%) में जबकि न्यूनतम साक्षरता दर बिहार (61.8%) में है।

38. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में नगरीय जनसंख्या का देश की कुल जनसंख्या की प्रतिशतता थी-

Correct Answer: (b) 31.16
Solution:व्याख्या- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, देश की नगरीय जनसंख्या, कुल जनसंख्या का 31.2% है। उल्लेखनीय है कि 2001 की जनगणना की तुलना में वर्ष 2011 में नगरीय जनसंख्या में 3.4% की वृद्धि हुई।

39. भारत की वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर निम्नलिखित में से किस राज्य में जनसंख्या घनत्व उच्चतम था?

Correct Answer: (b) बिहार
Solution:व्याख्या- जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी. है। देश में सर्वाधिक जनघनत्व बिहार (1106) में जबकि न्यूनतम जनघनत्व अरुणाचल प्रदेश (17) में है। केन्द्रशासित प्रदेशों में सर्वाधिक जनघनत्व दिल्ली (11320) में तथा न्यूनतम जनघनत्व, अण्डमान एवं निकोबार (46) में है।

40. वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर निम्नलिखित राज्यों को उनके नगरीकरण के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

1. गुजरात

2. आन्ध्र प्रदेश

3. महाराष्ट्र

4. पश्चिम बंगाल

Correct Answer: (b) 3, 4, 2, 1
Solution:व्याख्या-दिये गये विकल्पों के अनुसार नगरीय जनसंख्या की दृष्टि से अवरोही क्रम इस प्रकार होगा- महाराष्ट्र (5,08,18,259) > पश्चिम बंगाल (2,90,93,002) > आन्ध्र प्रदेश (2,82,19,075) > गुजरात (2,57,45,083)1 अतः विकल्प (b) सही है।