सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2017 सामान्य अध्ययन(Part-I)

Total Questions: 60

21. मलम्पुझा बाँध किस नदी पर अवस्थित है?

Correct Answer: (c) मलम्पुझा
Solution:व्याख्या- मलम्पुझा बाँध दक्षिण भारत में केरल में पलक्कड़ में मलम्पुझा नदी पर है जो केरल की दूसरी सबसे बड़ी नदी भरतपुझा की सहायक नदीं है।

22. चेरूथानी बाँध किस नदी पर अवस्थित है?

Correct Answer: (a) पेरियार
Solution:व्याख्या- केरल के इदुक्की, जिले में स्थित चेरूथानी बाँध एक प्रसिद्ध बाँध है। यह बाँध चेरूनथनी नदी पर बनाया गया है जो पेरियार नदी की एक महत्वपूर्ण सहायक नदी है। इस बाँध से जल विद्युत शक्ति बनाई जाती है, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति होती है।

23. पश्चिमी घाट के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. यह एक भ्रंशोत्थ पर्वत है।

2. इसका पूर्वी ढाल क्रमशः नीचा होता हुआ पठार है।

3. इसका उत्तरी खण्ड लावा (बेसाल्ट) से आच्छादित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (d) 1, 2 तथा 3
Solution:व्याख्या- पश्चिमी घाट भ्रंशोत्थ (ब्लॉक) पर्वत है, जिसका
निर्माण स्थल के एक खण्ड के अरब सागर में अपसंवलन के कारण हुआ है। इसका पश्चिमी ढ़ाल तीव्र एवं खड़ा जबकि पूर्वी ढ़ाल मंद एवं सीढ़ीनुमा है। पश्चिमी घाट का फैलाव पश्चिमी सागर तट के समानान्तर लगभग 1600 किमी0 की लंबाई में उत्तर में तापी के मुहाने से दक्षिण में कुमारी अंतरीप तक फैला हुआ है। पश्चिमी घाट को 'सह्याद्री' भी कहा जाता है। उत्तरी सह्याद्री की ऊपरी सतह पर बेसाल्ट लावा का निक्षेप मिलता है। वास्तव में यह पर्वतश्रेणी न होकर प्रायद्वीपीय पठार का ही एक भ्रंश कगार है। दक्षिणी सह्याद्री का निर्माण मुख्यतः आर्कियन युग की ग्रेनाइट और नीस चट्टानों से हुआ है।

24. चित्रकोट जलप्रपात स्थित है-

Correct Answer: (a) चित्रकूट में
Solution:व्याख्या- चित्रकोट जलप्रपात (झरना) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में इन्द्रावती नदी पर अवस्थित है। यह जगदलपुर के पश्चिम में स्थित प्राकृतिक जलप्रपात है।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) रबड़ -हिमाचल प्रदेश
Solution:रबड़ के वृक्ष हिमालय प्रदेश में नहीं अपितु भूमध्य रेखीय वनों में पाए जाते हैं तथा इन वृक्षों के दूध, जिसे लेटेक्स कहते हैं जिससे रबड़ तैयार किया जाता है। भारत में केरल राज्य में रबर का सबसे अधिक उत्पादन होता है।

26. निम्नलिखित में से किस फसल की रोपाई की जाती है?

Correct Answer: (b) धान
Solution:व्याख्या- विकल्प में दी गई फसलों में सरसों, गेहूँ, मक्का बुआई की फसलें हैं जबकि धान की फसल की रोपाई की जाती है। उल्लेखनीय है कि धान (ओराय्जा सैटिवा) एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन है। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक पैदा होने वाली फसल है।

27. सिंगरौली लघु जल विद्युत परियोजना अवस्थित है-

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:व्याख्या- सिंगरौली लघु जल विद्युत परियोजना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है।

28. निम्नलिखित में से किस राज्य में काली मिर्च और इलायची का उत्पादन होता है?

Correct Answer: (d) केरल
Solution:व्याख्या- भारत में इलायची उत्पादक अग्रणी राज्य-

केरल
सिक्किम
अरुणाचल प्रदेश
नागालैण्ड
भारत में काली मिर्च अग्रणी राज्य-
कर्नाटक
केरल
असम
तमिलनाडु
अतः उपरोक्त विकल्प के अनुसार (d) सही उत्तर है।

29. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) लौह-अयस्क-गुन्टूर
Solution:व्याख्या- सोना-कोलार में, कोयला झरिया में तथा हीरा-पन्ना में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है। जबकि भारत में लौह अयस्क के उत्पादन में अग्रणी ओड़िशा राज्य का बोनोई, क्योंझर, मयूरभंज है। उल्लेखनीय है कि गुंटुर, आन्ध्र प्रदेश का एक जिला है।

30. निम्नलिखित में से कहाँ लिग्नाइट के प्रमुख भंडार नहीं हैं?

Correct Answer: (c) झारखण्ड
Solution:व्याख्या- 'जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया' की रिपोर्ट 'इण्डियन कोल एंड लिग्नाइट रिर्सोसेस-2018' के अनुसार भारत में लिग्नाइट के प्रमुख भण्डारक क्षेत्र तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल हैं। इस सूची में झारखण्ड सम्मिलित नहीं है।