सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2017 सामान्य अध्ययन(Part-II)

Total Questions: 60

21. उत्तर प्रदेश में नालेज पार्क की स्थापना कहाँ की जा रही है?

Correct Answer: (d) ग्रेटर नोएडा
Solution:व्याख्या- उत्तर प्रदेश में नॉलेज पार्क की स्थापना ग्रेटर नोएडा में की गई है। लखनऊ में बायोटेक्नोलॉजी पार्क, वाराणसी में भारतीय शाक-भाजी अनुसंधान संस्थान (IVRI) स्थित है। केन्द्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान, प्रयागराज में है।

22. उत्तर प्रदेश में कृत्रिम अंग निर्माण निगम कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (c) कानपुर
Solution:व्याख्या- भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है जो विकलांग लोगों के लिए कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरणों का निर्माण करता है। इसकी स्थापना 1972 में की गयी थी। इसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित है।

23. आल्हा' एक लोकप्रिय संगीत किस क्षेत्र का है?

Correct Answer: (b) बुन्देलखण्ड
Solution:व्याख्या- आल्हा एक लम्बे समय से चली आ रही लोक कथाओं का नायक है। इसकी कथाओं को आधार बनाकर बुन्देलखण्ड क्षेत्र में एक विशिष्ट गायन प्रथा को जन्म मिला जिसको 'आल्हा' नाम से जाना जाता है। इस प्रथा के गीत भी स्थानीय देहाती भाषा में हैं। परमाल रासो आदिकालीन हिन्दी साहित्य का प्रसिद्ध वीरगाथात्मक रासोकाव्य है। इसकी रासो का एक खण्ड आल्हखण्ड है जिसमें महोबा के दो प्रसिद्ध वीरों आल्हा और ऊदल के वीर चरित्र का वर्णन है। इसके रचयिता जगनिक हैं।

24. भारत के मेंथा तेल उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान कितने प्रतिशत है?

Correct Answer: (b) 85%
Solution:व्याख्या- भारत के मेंथा तेल उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान 85% है। मेंथा की खेती बदायूँ, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, लखनऊ आदि जिलों में किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर की जाती है। इसके तेल का उपयोग सुगन्ध व औषधि बनाने में किया जाता है। भारत मेंथा का सम्पूर्ण विश्व में 80% उत्पादन करता है।

25. उत्तर प्रदेश में सुरमा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है-

Correct Answer: (d) बरेली
Solution:व्याख्या- उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र एवं उससे संबंधित जिला/स्थान निम्नलिखित हैं-
औद्योगिक क्षेत्रसंबंधित जिला/स्थान
सुरमा उद्योगबरेली
ब्लैक पाटरी उद्योगआजमगढ़ (निजामाबाद)
कत्था उद्योगबरेली
बाँसुरी उद्योगपीलीभीत
प्लाईवुड उद्योगसीतापुर, सहारनपुर,
नजीबाबाद (बिजनौर)

26. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान है?

Correct Answer: (d) वाराणसी
Solution:व्याख्या- भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में स्थित है। यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली का एक घटक संस्थान है। सब्जियों की महत्ता को देखते हुए वर्ष 1992 में सातवीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत सब्जी अनुसंधान परियोजना निदेशालय के रूप में इसकी स्थापना वाराणसी में की गई।

27. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चनिए-

सूची-Iसूची-II
A. काले मिट्टी के बर्तन1. मुरादाबाद
B. चीनी मिट्टी के बर्तन2. खुर्जा
C. पीतल शिल्पकृति3. फिरोजाबाद
D. शीशा शिल्पकृति4. निजामाबाद

 

ABCD
(a)1324
(b)4213
(c)3142
(d)2413

 

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या- सही सुमेल निम्नलिखित है-
सूची-Iसूची-II
काले मिट्टी के बर्तननिजामाबाद (आजमगढ़)
चीनी मिट्टी के बर्तनखुर्जा
पीतल शिल्पकृतिमुरादाबाद
शीशा शिल्पकृतिफिरोजाबाद

28. उत्तर प्रदेश का राज्य चर्म विकास एवं विपणन निगम लि. कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (a) आगरा
Solution:व्याख्या- उत्तर प्रदेश का राज्य चर्म विकास एवं विपणन निगम लिमिटेड आगरा में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1974 में हुई।

29. नीचे दी गयी तालिका/चित्र में (?) के स्थान पर कौन- सी संख्या आएगी?

Correct Answer: (b) 48
Solution:व्याख्या-

जिस प्रकार पहले स्तम्भ से,

1×5=5

5×5=25

25×5=125

उसी प्रकार दूसरे स्तम्भ से,

3×4=12

12×4=48

48 x 4 = 192

तथा तीसरे स्तम्भ से,

7×2=14

14×2-28

28×2-56

अतः प्रश्न चिन्ह के स्थान पर 48 होगा।

30. 'फूल' का 'पत्ती' से वही सम्बन्ध है जैसे पुस्तक सम्बन्धित है-

Correct Answer: (c) पृष्ठों से
Solution:व्याख्या- 'फूल' का 'पत्ती' (पंखुड़ी) से वही सम्बन्ध है जैसे पुस्तक का सम्बन्ध 'पृष्ठों से' है, क्योंकि कई पृष्ठों से मिलकर पुस्तक बनती है और कई पंखुडियों से मिलकर फूल बनते हैं। नोट- प्रश्न के अंग्रेजी संस्करण में पत्ती के लिए PEATELS का दिया हुआ है, जिसका अर्थ पंखुडी होता है।