सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

11. जीवन रक्षक अथवा बचाव सिचाई इंगित करती है -

Correct Answer: (b) क्रान्तिक संवृद्धि अवस्था पर सिंचाई
Solution:व्याख्या- जीवन रक्षक अथवा बचाव सिंचाई क्रांतिक संवृद्धि अवस्था पर सिंचाई को इंगित करती है। क्रान्तिक अवस्था का तात्पर्य ताज निकलने की अवस्था से है। मुख्यतः गेहूँ या अन्य शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेश के पौधों को बोने के 21 से 25 दिन के अन्दर सिचाई की अति आवश्यकता है क्योंकि इस समय बीज से ताज निकलने की अवस्था या क्रांतिक संवृद्धि अवस्था होती है।

12. गन्ने का बीज उत्पादित किया जाता है -

Correct Answer: (d) एस. बी. आई., कोयम्बटूर में
Solution:व्याख्या- गन्ने का बीज एस.बी.आई. कोयम्बटूर में उत्पादित किया - जाता है। गन्ना उत्पादन में भारत का द्वितीय स्थान है। प्रथम ब्राजील है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आई.ए.आर.आई.) नई दिल्ली में है। केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान लखनऊ में है।

13. गन्ने की अडसाली फसल पकने के लिए समय लेती है -

Correct Answer: (c) 18 माह
Solution:व्याख्या - गन्ने की फसल तैयार होने में लगभग एक वर्ष का समय लेती है किन्तु गन्ने की अडसाली फसल 18 माह का समय लेती है। उष्णकटिबंधीय तथा उपोष्णकटिबंधीय फसल होने के कारण इसके लिए 20° से.ग्रे. से 27° सें.ग्रे. का औसत वार्षिक तापमान तथा 100 से 200 सेमी. की औसत वार्षिक वर्षा उपयुक्त होती है।

14. मक्का-आलू-गन्ना-पेड़ी-गेहूँ की गहनता है -

Correct Answer: (b) 166 प्रतिशत
Solution:मक्का-आलू-गन्ना-पेड़ी-गेहूँ की शस्य गहनता 166 प्रतिशत है।

15. गेहूँ के साथ दो फसलों के लिए अरहर की उपयुक्त किस्म है -

Correct Answer: (c) यू.पी.ए.एस.-120
Solution:व्याख्या- गेहूँ के साथ दो फसलों के लिए अरहर की उपयुक्त प्रजाति यू.पी.ए.एस. 120 है। अरहर की प्रमुख प्रजातियाँ नरेन्द्र 7, बहार, मालवीय 13, रैमुनिया, प्रभात, शारदा, मुक्ता, टा-21, टा-7 पूसा अगेती, पन्त-1, एल-115, टाइप-71 आदि हैं।

16. निक्स एवं हाइड्रा चन्द्रमा हैं -

Correct Answer: (a) प्लूटो के
Solution:व्याख्या -निक्स एवं हाइड्रा प्लूटो के चन्द्रमा हैं। 11 जुलाई, 2012 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के खगोलशास्त्रियों ने 'हबल' अंतरिक्ष दूरबीन की मदद से बर्फीले बौने ग्रह यम (pluto) के पाँचवें चन्द्रमा की खोज की घोषणा की। नासा ने इस उपग्रह को निश्चित नाम न मिलने तक अस्थायी तौर पर PS या 5/2012 (134340) 1 नाम दिया है। उल्लेखनीय है कि प्लूटो के चार अन्य उपग्रह शेरान, निक्स, हाइड्रा तथा 5/2011 (134340) 1 या P4 है।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन उपग्रह केंद्र- श्री हरिकोटा
Solution:व्याख्या - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन उपग्रह केंद्र बंगलौर में है। इस केंद्र के प्रमुख कार्यों में दूर संचार व टेलीविजन उपग्रह का उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के सर्वेक्षण और प्रबन्ध के लिये दूर संवेदन इत्यादि शामिल है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनन्तपुरम् में है। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र अहमदाबाद में है। राष्ट्रीय दूर संवेदी केंद्र हैदराबाद में है।

18. जैव विविधता के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र 'हॉट स्पॉट' माना जाता है?

Correct Answer: (b) पूर्वी हिमालय
Solution:व्याख्या - जैव विविधता हॉटस्पॉट ऐसे स्थान को कहा जाता है जहां पर जातियों की पर्याप्तता तथा स्थानीय जातियों की अधिकता पाई जाती है। लेकिन साथ ही इन जीव जातियों के अस्तित्व पर निरंतर खतरा या संकट बना हुआ है। भारत के 4 जैव विविधता हॉटस्पॉटों में पूर्वी हिमालय, पश्चिमी घाट, म्यांमार-भारत सीमा एवं सुंडालैंड शामिल है। हॉटस्पॉट शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग नार्मन मायर्स ने वर्ष 1988 में दिया था।

19. भारत के बड़े नगरों में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्त्रोत है -

Correct Answer: (d) परिवहन खण्ड
Solution:व्याख्या भारत के बड़े नगरों में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत परिवहन खण्ड है। जब मानवीय अथवा प्राकृतिक कारणों से गैसों की निश्चित मात्रा एवं अनुपात में अवांछनीय परिवर्तन हो जाता है या वायु में इन गैसों के अतिरिक्त कुछ अन्य विषाक्त गैसों या कणिकीय पदार्थ मिल जाते हैं तो उसे वायु प्रदूषण कहते हैं। भारत के बड़े शहरों में परिवहन खण्ड के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के अत्यधिक प्रयोग से विभिन्न गैसें व धुआँ उत्पन्न होता है जो वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत सरकार की जलवायु कार्य योजना (क्लाइमेट ऐक्शन प्लान) के आठ मिशन में सम्मिलित नहीं किया गया था?

Correct Answer: (b) आण्विक ऊर्जा
Solution:व्याख्या- 30 जून, 2008 को नई दिल्ली में 'जलवायु परिवर्तन' पर राष्ट्रीय कार्य योजना का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय कार्य योजना में आठ प्राथमिकता वाले राष्ट्रीय मिशनों पर ध्यान केंद्रित है जिनका विवरण इस प्रकार है सौर ऊर्जा, ऊर्जा क्षमता बढ़ाना जिसके अंतर्गत शहरी - तथा औद्योगिक कचरे से ऊर्जा उत्पन्न करने की तकनीक तथा वेस्ट मैनेजमेंट का विकास करना, धारणीय कृषि मिशन, वाटर मिशन, सस्टेनिंग द हिमालय इकोसिस्टम मिशन, ग्रीन इंडिया मिशन जिसके अंतर्गत वनीकरण में वृद्धि हेतु सीधी कार्यवाही करना है, सस्टेनेबल हैवीटेट मिशन, रणनीतिक ज्ञान मिशन।