सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

21. वर्ष 2012 के जनवरी माह में वह कौन सा मौसमी कारक था • जो उत्तर भारत में असाधारण ठण्ड का कारण बना?

Correct Answer: (c) ला नीना
Solution:व्याख्या वर्ष 2012 के जनवरी माह में मौसमी कारक ला नीना के कारण उत्तर भारत में असाधारण ठण्ड पड़ी थी।

22. निम्नलिखित विश्वविद्यालयों में सबसे प्राचीन विश्व- विद्यालय कौन सा है?

Correct Answer: (b) इलाहाबाद विश्वविद्यालय
Solution:व्याख्या - दिये गये विश्वविद्यालयों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय सबसे पुराना है। इसकी स्थापना 1887 में हुई थी। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की आधारशिला 1916 में रखी गई थी। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में तथा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना 1965 में की गयी थी।

23. उ. प्र. में लाल मिट्टी मुख्यतः पाई जाती है -

Correct Answer: (c) मिर्जापुर - झांसी में
Solution:व्याख्या - लाल मृदा दक्षिणी इलाहाबाद, झांसी, मिर्जापुर, सोनभद्र तथा चन्दौली जिलों में पायी जाती है। इस मृदा का निर्माण बालुकामय लाल विन्ध्य चट्टानों के टूटने-फूटने से हुआ। इस मृदा में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, चूना तथा जैव तत्वों की कमी तथा लौह अंश की अधिकता पायी जाती है। अतः इस मृदा वाले क्षेत्रों में दलहन और तिलहन की खेती होती है।

24. भारत की कृषि योग्य भूमि का लगभग कितना प्रतिशत उत्तर प्रदेश में है?

Correct Answer: (d) 19
Solution:व्याख्या - भारत की कृषि योग्य भूमि का लगभग 19 प्रतिशत क्षेत्र उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश में 9 कृषि जलवायु प्रदेश हैं तथा कुल कार्यशील जनसंख्या में कृषक 41.1 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि है तथा लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है।

25. उत्तर प्रदेश की प्रमुख वाणिज्यिक फसल है -

Correct Answer: (d) गन्ना
Solution:व्याख्या- उत्तर प्रदेश की प्रमुख वाणिज्यिक फसल गन्ना है। गन्ने के लिए चिकनी दोमट मिट्टी 20 से 26°C ताप तथा 100 से 120 सेमी. वर्षा की आवश्यकता होती है। ध्यातव्य है कि उत्तर प्रदेश वर्तमान में गन्ना, आलू, तथा दूध के उत्पादन पर प्रथम स्थान पर है।

26. उत्तर प्रदेश का एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय अवस्थित है -

Correct Answer: (c) इलाहाबाद में
Solution:व्याख्या उत्तर प्रदेश का एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद (प्रयागराज) में है।

27. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

सूची-1 (उद्योग)सूची-II (केंद्र)
A. लकड़ी के खिलौने1. मेरठ
B. खेल का सामान2. बरेली
C. पीतल की मूर्तियाँ3. वाराणसी
D. दियासलाई उद्योग4. मथुरा

 

ABCD
(a)1432
(b)3214
(c)2143
(d)3142

 

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या - सूची-I तथा सूची-II का सही सुमेलन निम्नानुसार है-
सूची-I (उद्योग)सूची-II (केंद्र)
लकड़ी के खिलौनेवाराणसी
खेल का सामानमेरठ
पीतल की मूर्तियाँमथुरा
दियासलाई उद्योगबरेली

28. हर्बर्ट रिस्ले (1901) के अनुसार उत्तर प्रदेश निवास क्षेत्र है -

Correct Answer: (b) आर्यो-द्रविड़ियन का
Solution:व्याख्या- हर्बर्ट रिस्ले के अनुसार उत्तर प्रदेश आर्यो-द्रविड़ियन का निवास क्षेत्र है। उत्तर वैदिक काल में आर्यों का प्रसार धीरे-धीरे सरस्वती से लेकर गंगा-यमुना के दोआब तक विस्तृत हुआ। इसमें कुरु, पांचाल जैसे विशाल राज्य थे। उत्तर प्रदेश आर्यो-द्रविड़ियन का निवास क्षेत्र है।

29. 'कर्मा' एक लोकनृत्य है -

Correct Answer: (a) सोनभद्र का
Solution:व्याख्या - कर्मा लोकनृत्य मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ अंचल के आदिवासी समाज का प्रचलित लोकनृत्य है। भादो मास की एकादशी को उपवास के पश्चात करम वृक्ष की शाखा को घर के आंगन या चौगान में रोपित किया जाता है। दूसरे दिन कुल देवता को नवत्र समर्पित करने के बाद ही उसका उपभोग शुरू होता है। उत्तर प्रदेश में यह सोनभद्र व मिर्जापुर के खरवार आदिवासी लोगों द्वारा किया जाता है। कर्मा नृत्य नई फसल आने की खुशी में किया जाता है।

30. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) गोरखपुर - खेलकूद के सामान बनाने का उद्योग
Solution:उत्तर प्रदेश में रेशम का ज्यादातर काम वाराणसी, मऊ, मुबारकपुर, इटावा आदि जिलों में होता है। वाराणसी की रेशमी साड़ियाँ विश्व प्रसिद्ध हैं। नोएडा सॉफ्टवेयर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के लिए प्रसिद्ध है। खेल का सामान आगरा व मेरठ में तैयार किया जाता है। इसके अतिरिक्त सीतापुर में प्लाइवुड उद्योग है।