सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

41. यदि दो संख्याएँ 5 : 6 के अनुपात में है तथा उनका ल. स. 660 है, तो दोनों में से छोटी संख्या क्या है?

Correct Answer: (d) 110
Solution:व्याख्या - माना संख्या 5x तथा 6x हैं।
संख्याओं का म. स. = x
पहली संख्या × दूसरी संख्या = म. स. × ल. स.
5x × 6x = x × 660
30x² = 660x
30x = 660
x = 660/30
x = 22
अतः पहली संख्या = 5 × x = 5 × 22 = 110
दूसरी संख्या = 6 × x = 6 × 22 = 132

42. अनुक्रम 462, 420, x, 306 में का मान है -

Correct Answer: (a) 342
Solution:

व्याख्या - संख्याओं का क्रम इस प्रकार है = 462 - 42 = 420

420 - 40 = 380

380 - 38 = 342

342 - 36 = 306

43. यदि दो संख्याओं का योग 10 है तथा उनके वर्ग का योग 52 है, तो दोनों संख्याएँ कौन-सी होगी?

Correct Answer: (b) 4 और 6
Solution:

व्याख्या - माना अभीष्ट संख्याएँ a तथा b हैं।

a + b = 10

a² + b² = 52 2ab = (a+b)² - (a² + b²) = 10² - 52 = 100 - 52 = 48

(a-b)² = (a² + b²) - 2ab = 52 - 48 = 4

(a-b) = 2

अतः a + b = 10

a - b = 2

= अतः संख्या a = 6

तथा b = 4

44. यदि KAMAL के स्थान पर कूट भाषा में 21413 लिखा जाय, तो MAHAL को किस प्रकार लिखा जायगा?

Correct Answer: (c) 41813
Solution:व्याख्या अक्षरों का कोड अंक उनके सामने लिखा गया है।

K-2      M-4
A-1      A-1
M-4    H-8
A-1     A-1
L-3     L-3

45. यदि ABSENT का कूट ZYHVMG हो, तो PRESENT का कूट होगा -

Correct Answer: (b) KIVHVMG
Solution:व्याख्या प्रत्येक अक्षर का विपरीत अक्षर दिया गया है। किसी - अक्षर का विपरीत अक्षर ज्ञात करने के लिए उसके वर्णमाला क्रम को 27 में से घटा देते हैं।

[27-(1)A\→Z(25)]

[27-(2)B\→ Y(25)]

[27-(19)S\→ H(8)]

[27-(5)E\→V(22)]

[27-(14)N\→M(13)]

[27-(20)T\→G(7)]

इसी प्रकार-

[27-(16)P\→K(11)]

[27-(18)R\→I(9)]

[27-(5)E→ V(22)]

[27-(19)S\→ H(8)]

[27-(5)E\→V(22)]

[27-(14)N\→ M(13)]

[27-(20)T\→ G(7)]

46. निम्नलिखित में से किसे 'महारत्न' का दर्जा नहीं प्राप्त है (फरवरी 2013 पर्यन्त)?

Correct Answer: (d) ऑयल इण्डिया लिमिटेड
Solution:व्याख्या - 3 अगस्त, 2023 को वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऑयल इण्डिया लिमिटेड को महारत्न का दर्जा प्रदान करने के पश्चात वर्तमान में कुल 13 कंपनियाँ महारत्न की सूची में शामिल हैं। इस सूची में शामिल कंपनियां इस प्रकार हैं- भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), कोल इंडिया लिमिटेड (CIL), गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC). ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL), तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) पॉवर ग्रिड कॉपोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड (PGCIL) पॉवर फाइनेंस कॉपेरिशन लिमिटेड (PFC), आरईसी लिमिटेड (REC) तथा ऑयल इण्डिया लिमिटेड ।

47. एशियाई विकास बैंक का इण्डिया रेजिडेन्ट मिशन कहाँ अवस्थित है?

Correct Answer: (b) नई दिल्ली में
Solution:व्याख्या - एशियाई विकास बैंक का इंडिया रेजीडेन्ट मिशन नई दिल्ली में अवस्थित है। इण्डिया रेजीडेन्ट मिशन एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा 2006 में प्रारम्भ किया गया।

48. निम्नलिखित में से किसे वर्ष 2012 के इंदिरा गाँधी शान्ति, निशस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार के लिए चुना गया है?

Correct Answer: (b) एलेन जानसन सरलीफ को
Solution:व्याख्या - वर्ष 2012 में लाइबेरिया के राष्ट्रपति एलेन जॉनसर सरलीफ को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार प्रदान किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और ट्रेंड नर्सेज ऑर्गनाइजेशन ऑफ इण्डिया (INOI) को वर्ष 2022 के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

49. अमेरिका के कृषि विभाग द्वारा जारी किए गए आँकड़ों के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा देश वर्ष 2012 में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक रहा है?

Correct Answer: (a) भारत
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल के दौरान भारत ने थाइलैण्ड को पीछे कर चावल निर्यात में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया था। थाईलैण्ड द्वितीय स्थान पर था। वर्तमान में भारत शीर्ष चावल निर्यातक देश है जबकि थाईलैण्ड दूसरे स्थान पर है।

50. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बाल सक्रियतावादी (चाइल्ड एक्टिविस्ट) मलाला युसुफजई के सम्मान में मलाला दिवस घोषित किया गया है?

Correct Answer: (e) 12 जुलाई
Solution:व्याख्या - पाकिस्तान में तालिबान का विरोध करने वाली 14 वर्षीया बालिका मलाला युसुफजई पर अक्टूबर 2012 को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने हमला किया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने शिक्षा के लिए त्याग के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए 12 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।