सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

51. 1 जनवरी, 2013 से इण्डियन प्रीमियर लीग खिताब प्रवर्तक के रूप में किसे चुना गया है?

Correct Answer: (d) पेप्सिको को
Solution:व्याख्या 1 जनवरी, 2013 से इण्डियन प्रीमियर लीग खिताब - प्रवर्तक के रूप में पेप्सिको को चुना गया है। सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली दिग्गज कम्पनी ने इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) की टाइटल स्पॉन्सरशिप अगले पाँच वर्षों के लिए हासिल कर ली। वर्तमान में इसके प्रर्वतक टाटा ग्रुप है।

52. निम्नलिखित में से कौन दिसम्बर 2012 में जापान का प्रधानमंत्री बना?

Correct Answer: (b) शिन्जो आबे
Solution:व्याख्या- दिसंबर 2012 में शिन्जो आबे जापान के प्रधानमंत्री बने। जापान में सम्पन्न चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी 61.25 प्रतिशत मत प्राप्त कर कुल 294 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत प्राप्त करने में सफल रही। नतीजों से एलडीएफ के अध्यक्ष शिंजो आबे का नया प्रधानमंत्री बनना तय था तथा 26 दिसंबर, 2012 को जापान के सम्राट अकिहितो द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण कराया गया। वर्तमान में फुमिओ किशिदा जापान के प्रधानमंत्री हैं।

53. भारत सरकार ने जनवरी 2013 को इंदिरा आवास योजना में किन परिवर्तनों की घोषणा की है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

(1) मैदानी क्षेत्रों में गृह निर्माण की राशि बढ़ाकर रु. 70,000 कर दी गई है।

(2) पर्वतीय क्षेत्रों में गृह निर्माण की राशि बढ़ाकर रु. 75,000 कर दी गई है।

(3) भूमिहीन आवासीय भूमि खरीदने हेतु रु. 20,000 प्राप्त कर सकते हैं।

Correct Answer: (d) (1), (2) तथा (3) सही हैं।
Solution:व्याख्या - इंदिरा आवास योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की मंजूरी सरकार ने दी। इसके तहत सामान्य क्षेत्रों के लिए बेघर बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) परिवार के लिए यह राशि अब 45000 रुपये से बढ़ाकर 70000 रुपये कर दी गई। पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्रों में बीपीएल परिवार को मिलने वाली यह राशि 48,500 रुपये की बजाय 75000 रुपये कर दी गई है। इसी प्रकार भूमिहीन परिवारों के लिए जमीन खरीदने के लिए दी जाने वाली लोन राशि को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20000 रुपये कर दिया गया है।

54. श्रीलंका के उस मुख्य न्यायाधीश का क्या नाम है, जिन्हें जनवरी, 2013 में महाभियोग के बाद बर्खास्त कर दिया गया?

Correct Answer: (b) शिरानी भण्डारनायके
Solution:व्याख्या संसद में महाभियोग मंजूर होने के बाद श्रीलंका की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शिरानी भण्डारनायके को राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 13 जनवरी, 2013 को बर्खास्त कर दिया। 54 वर्षीय शिरानी श्रीलंका में मुख्य न्यायाधीश पद पर आसीन होने वाली पहली महिला थी।

55. निम्नलिखित में से किस पत्रिका ने दिसम्बर 2012 के बाद अपने मुद्रित संस्करण का प्रकाशन बन्द कर दिया है?

Correct Answer: (c) न्यूज वीक ने
Solution:व्याख्या - लगभग 80 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका न्यूज वीक का अंतिम प्रिन्ट संस्करण 25 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुआ। अब इसके ई-संस्करण को न्यूज वीक ग्लोबल के नाम से वैश्विक संस्करण के रूप में इंटरनेट पर उपलब्ध कराया जायेगा।

56. 2012 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का नवनियुक्त महासचिव कौन है?

Correct Answer: (d) शी जिनपिंग
Solution:व्याख्या - 14 नवम्बर, 2012 को सम्पन्न चीन कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं काँग्रेस में, तत्कालीन राष्ट्रपति हू जिंताओ और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के स्थान पर शी जिनपिंग और ली क्विंग के नामों की घोषणा क्रमशः अगले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में की गई। 2012 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव भी शी जिनपिंग को नियुक्त किया गया था। वर्तमान में भी यही प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति हैं।

57. निम्नलिखित में से किसे अशोक चक्र प्राप्त करने के बाद सर्वप्रथम भारतीय सेना में मेजर जनरल बनने का गौरव प्राप्त हुआ है?

Correct Answer: (b) मेजर जनरल सायरस ऐडी पीठावाला
Solution:व्याख्या - मेजर जनरल सायरस ऐडी पीठावाला को अशोक चक्र प्राप्त करने के बाद भारतीय सेना में मेजर जनरल बनने का गौरव सर्वप्रथम प्राप्त हुआ। मेजर जनरल बनने से पूर्व सायरस ऐडी पीठावाला सेना में ब्रिगेडियर थे। 26 जनवरी 2019 को शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है।

58. निम्नलिखित में से किस फिल्म ने जनवरी, 2013 में घोषित ड्रामा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता है?

Correct Answer: (a) आर्गो ने
Solution:व्याख्या- जनवरी, 2013 में घोषित ड्रामा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 'आर्गो' ने जीता। 80वां गोल्डन ग्लोबल पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा फिल्म 'द फेबलमैन्स' को प्रदान किया गया।

59. निम्नलिखित में से किसने 2012 में लगातार चौथी बार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का 'बैलोन डी ओर' (Ballon d'or) पुरस्कार जीता है?

Correct Answer: (c) लियोनेल मेसी ने
Solution:व्याख्या-बार्सिलोना (स्पेन) के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर लियोनिल मैसी ने वर्ष 2012 में चौथी बार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी पुरस्कार 'बैलोन डी ओर' पुरस्कार जीता। रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी कैरीम बेंजेमा (फ्रांस) को वर्ष 2022 का बैलोन डी' ओर प्रदान किया गया।

60. भूमि में गुरुत्वाकर्षण जल किस तनाव पर रहता है?

Correct Answer: (a) 1/3 एटमास्फियर पर
Solution:व्याख्या - भूमि में गुरुत्वाकर्षण जल 1/3 एटमास्फियर पर तनाव में रहता है। किसी द्रव का पृष्ठ तनाव वह बल है जो द्रव के पृष्ठ पर खींची गई काल्पनिक रेखा की इकाई लम्बाई पर रेखा के लम्बवत् कार्य करता है।