सांस्कृतिक गतिविधियां (उत्तर प्रदेश) (Part – I)

Total Questions: 50

21. 'आल्हा' एक लोकप्रिय संगीत किस क्षेत्र का है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (b) बुंदेलखंड
Solution:'आल्हा' बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रसिद्ध वीर रस कथा है। इस वीर रस कथा में महोबा के वीर भाइयों आल्हा और ऊदल की वीरता का वर्णन किया जाता है।

22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre), 2006]

सूची-I  सूची-II  
A. बिरहा1. भोजपुरी
B. कजरी2. अवधी
C. मल्होर3. ब्रजी
D. रसिया4. कौरवी

 

ABCD
(a)2143
(b)1234
(c)4231
(d)3124
Correct Answer: (b)
Solution:बिरहा, भोजपुरी में गाया जाने वाला पूर्वी उ.प्र. का लोकप्रिय लोक गीत है। कजरी का उद्गम मिर्जापुर एवं वाराणसी से माना जाता है जहां भोजपुरी बोली प्रचलित है, यह अवधी में भी गाया जाता है। इसी प्रकार रसिया, ब्रज भाषा में ब्रज क्षेत्र में गाया जाता है। कौरवी भाषा भी पश्चिमी उ.प्र. की है तथा रसिया एवं मल्होर दोनों का गान ब्रज भाषा और अवधी भाषा दोनों में होता है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

23. "जा दिन जनम भयो _____ का. धरती धंसी अढ़ाई हाथ।" उपर्युक्त उक्ति/लोकोक्ति का संबंध उत्तर प्रदेश की किस ऐतिहासिक विभूति से है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) आल्हा
Solution:"जा दिन जनम भयो का, धरती धंसी अढ़ाई हाथ।" लोकोक्ति का संबंध उत्तर प्रदेश के बुदेलखंड क्षेत्र के 'आल्हा' से है। आल्हा, बीरगाथा काल के महाकवि जगनिक द्वारा प्रणीत तथा परमालरासो पर आधारित एक महत्त्वपूर्ण छंदबद्ध काव्य है। इसमें महोबा के वीर आल्हा तथा ऊदल की वीरता की गाथा का वर्णन है।

24. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2004]

Correct Answer: (d) बिरहा कन्नौज
Solution:बिरहा पूर्वांचल की प्रसिद्ध लोक गायन परंपरा है. जिसमें गायक द्वारा भोजपुरी भाषा में स्थानीय क्षेत्र में घटी किसी घटना का वृत्तांत गीत रूप में गाया जाता है। इसमें अधिकांशतः वीर रस के गीत गाए जाते है। इसमें गायक लोक वाद्य के रूप में 'करताल' का प्रमुखता से उपयोग करते हैं। आल्हा बुंदेलखंड क्षेत्र (महोबा) की प्रसिद्ध वीर रस की गायन शैली है। रसिया ब्रजभूमि (बरसाना) की प्रसिद्ध लोक गायन परंपरा है तथा सोहर एवं कजरी अवध की प्रसिद्ध लोक गीत परंपराएं हैं।

25. निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित नहीं है? [U.P.U.R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) करमा - मथुरा
Solution:करमा, सोनभद्र एवं मिर्जापुर के आदिवासियों का लोक नृत्य है। आल्हा बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रसिद्ध वीर रस कथा है। इस वीर रस कथा में महोबा के वीर भाइयों आल्हा और ऊदल की वीरता का वर्णन किया जाता है। देवा, बाराबंकी तथा कजरी, मिर्जापुर से संबंधित है। कजरी सावन के महीने में गाया जाने वाला मधुर लोक गीत है, जिसे मुख्यतः महिलाओं द्वारा गाया जाता है।

26. मिर्जापुर प्रसिद्ध है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

Correct Answer: (a) कजरी के लिए
Solution:करमा, सोनभद्र एवं मिर्जापुर के आदिवासियों का लोक नृत्य है। आल्हा बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रसिद्ध वीर रस कथा है। इस वीर रस कथा में महोबा के वीर भाइयों आल्हा और ऊदल की वीरता का वर्णन किया जाता है। देवा, बाराबंकी तथा कजरी, मिर्जापुर से संबंधित है। कजरी सावन के महीने में गाया जाने वाला मधुर लोक गीत है, जिसे मुख्यतः महिलाओं द्वारा गाया जाता है।

27. बताइए कौन-सा लोक संगीत दिए गए स्थानों से सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2009]

Correct Answer: (b) बिरहा - कानपुर
Solution:बिरहा पूर्वाचल लोकसंगीत है, जबकि कानपुर की नौटकी प्रसिद्ध है। शेष विकल्प सुमेलित हैं।

28. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2021]

सूची-I (लोकगीत)  सूची-II (गायन का अवसर) 
A. चैती1. संस्कार गीत
B. कजरी2. ब्रज का लोकगीत
C. रसिया3. विवाह एवं मौसमी गीत
D. सोहर4. मौसमी गीत

कूट :

ABCD
(a)4321
(b)4312
(c)1234
(d)2143
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I (लोकगीत)  सूची-II (गायन का अवसर) 
  चैती मौसमी गीत
  कजरी विवाह एवं मौसमी गीत
  रसिया ब्रज का लोकगीत
  सोहरसंस्कार गीत

29. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2015]

उ.प्र. के लोक गीतक्षेत्र/स्थान
(a) आल्हाबुंदेलखंड
(b) बिरहापूर्वी उत्तर प्रदेश
(c) कजरीरुहेलखंड
(d) चैतीअवध एवं भोजपुरी क्षेत्र
Correct Answer: (e) (c) & (d)
Solution:बुंदेलखंड के महोबा के कवि चंदबरदाई द्वारा रचित आल्हा-खंड में आल्हा, एक प्रमुख पात्र है। बिरहा, पूर्वाचल का एक प्रमुख लोक गीत है। चैती, लोक गायन परंपरा रुहेलखंड की है। कजरी, अवध क्षेत्र का नहीं बल्कि पूर्वाचल (मिर्जापुर, बनारस आदि) तथा बिहार के भोजपुर में गाया जाने वाला लोक गीत है। इस प्रकार विकल्प (d) का युग्म सही सुमेलित नहीं है।

30. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) मिर्जापुर - बिरहा
Solution:बिरहा, भोजपुरी में गाया जाने वाला पूर्वी उ.प्र. का लोकप्रिय लोक गीत है। मिर्जापुर में कजरी गाई जाती है। शेष विकल्प सही सुमेलित है।