सांस्कृतिक गतिविधियां (उत्तर प्रदेश) (Part – I)

Total Questions: 50

31. हाथरस एवं कानपुर परंपराओं का संबंध है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2009]

Correct Answer: (a) रंगमंच से
Solution:

उ.प्र. में हाथरस एवं कानपुर उन दो महत्त्वपूर्ण स्थानों में शामिल हैं, जहां रंगमंच ने अपनी जड़ें जमाई और विकास किया। इसमें रामलीला और नौटंकी प्रमुख हैं। हाथरसी और कानपुरी नाट्य शैलियों में संवाद एवं गायन के प्रस्तुतीकरण को नौटंकी कहा जाता है। कानपुर में श्रीकृष्ण पहलवान और हाथरस में पंडित नत्थाराम शर्मा की नौटंकी परंपरा प्रसिद्ध है।

32. उत्तर प्रदेश में होली के त्योहार पर 'लट्ठमार होली' मनाई जाती है [U.P.P.C.S. (Mains), 2016, 2012]

Correct Answer: (b) बरसाना में
Solution:लट्ठमार होली का संबंध बरसाना से है। लोक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण अपने मित्रों के साथ इस दिन अपने गांव नंदगांव से राधा जी के गांव बरसाना गए थे, जहां राधा और उनकी सहेलियों ने लट्ठ (Stick) से उन्हें भगाने का प्रयास किया था। तब से यह परंपरा आज भी फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है।

33. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre), 2006]

 

सूची-I

सूची-II

A. लच्छू महराज

1. ध्रुपद

B. फैयाज खान

2. गजल

C. सिद्धेश्वरी देवी

3. कथक

D. तलत महमूद

4. ठुमरी

A

B

C

D

(a)

4

3

2

1

(b)

3

1

4

2

(c)

1

2

3

4

(d)

2

3

1

4

Correct Answer: (b)
Solution:लच्छू महराज का संबंध कथक से है। आगरा घराने के उस्ताद फैयाज खान प्रख्यात धुपद एवं खयाल गायक थे। वाराणसी की प्रख्यात हिंदुस्तानी गायिका सिद्धेश्वरी देवी मुख्य रूप से खयाल एवं ठुमरी का गायन करती है। तलत महमूद प्रख्यात गजल गायक एवं अभिनेता थे। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

34. निम्न में कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

Correct Answer: (d) बिरहा - कन्नौज
Solution:बिरहा पूर्वांचल का प्रसिद्ध लोक गीत है। अतः विकल्प (d) का युग्म सुमेलित नहीं है, जबकि शेष विकल्पों में दिए गए युग्म सुमेलित हैं।

35. निम्नलिखित में से कौन बनारस घराने से संबंधित है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2005]

1. बेगम अख्तर

2. मोती बाई

3. रसूलन बाई

4. सिद्धेश्वरी देवी

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (d) केवल 2, 3 तथा 4
Solution:रसूलन बाई, मोती बाई एवं सिद्धेश्वरी देवी बनारस घराने से संबंधित है, जबकि बेगम अख्तर पटियाला घराने से संबंधित हैं। बनारस घराने के गायक खयाल के साथ ही ठुमरी-टप्पा, कजरी-चैती, भजन-गजल और ध्रुपद-धमार के गायन में पारंगत रहे हैं।

36. प्रसिद्ध 'ठुमरी' गायिका गिरिजा देवी का जन्म किस शहर में हुआ था? [U.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (d) वाराणसी
Solution:प्रसिद्ध 'ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म 8 मई, 1929 को वाराणसी के निकट एक गांव में हुआ था। वे संगीत के बनारस घराने से संबंधित थी। 24 अक्टूबर, 2017 को 88 वर्ष की अवस्था में कोलकाता में इनका देहांत हो गया। इन्हें पद्मश्री (1972), पद्म भूषण (1989), पद्म विभूषण (2016), संगीत नाटक अकादमी सम्मान (1977) से सम्मानित किया गया है।

37. ठुमरी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2016]

1. ठुमरी की उत्पत्ति उ.प्र. में हुई।

2. ठुमरी सुगम एवं आकर्षक है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

कूट :

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:ठुमरी भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक गायन शैली है। इसकी उत्पत्ति लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह के दरबार से मानी जाती है। कतिपय लोग लखनऊ के उस्ताद सादिक अली खां को 'लखनऊ ठुमरी' का जनक मानते हैं। नवाब वाजिद अली शाह के संरक्षण में लखनऊ ठुमरी की शान और लोकप्रियता अपने उच्चतम स्तर पर थी। ठुमरी की विशेष थिरकते तालें हैं। खमाज, काफी, पीलू, गारा, देश, तिलंग, भैरवी आदि ठुमरी के राग हैं। पीलू राग में ठुमरी, सुगम संगीत आदि की रचनाएं बहुत मधुर एवं आकर्षक बनती है।

38. उत्तर प्रदेश नाटक अकादमी द्वारा अकादमी रत्न पुरस्कार सूची-1 में वर्णित व्यक्तियों को सूची-II में अंकित क्षेत्रों में उनकी विशिष्टता के लिए प्रदान किए गए हैं, दोनों सूचियों को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre), 2002]

 

सूची-I

सूची-II

A. उस्ताद विलायत खां

1. सरोद

B. मास्टर फिदा हुसैन नार्सी

2. कत्थक

C. सितारा देवी

3. हिंदी रंगमंच

D. जतिन भट्टाचार्य

4. सितार

कूट :

 

A

B

C

D

(a)

2

1

3

4

(b)

4

1

3

2

(c)

3

2

4

1

(d)

4

3

2

1

Correct Answer: (d)
Solution:उत्तर प्रदेश नाटक अकादमी द्वारा अकादमी रत्न पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति तथा उनके विशिष्ट क्षेत्र इस प्रकार है-

सूची-I

सूची-II

उस्ताद विलायत खां

सितार

मास्टर फिदा हुसैन नार्सी

हिंदी रंगमंच

सितारा देवी

कत्थक (कथक)

जतिन भट्टाचार्य

सरोद

39. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P. B.E.O. (Pre), 2019]

 

(गायक)

(गायन शैली/विधा)

(a) राजन-साजन मिश्र

ध्रुपद-टप्पा

(b) ताज-बेगम

ठुमरी-टप्पा

(c) बड़ी मैना

ठुमरी-टप्पा

(d) अम्बाजी चतुर्वेदी

ध्रुपद

Correct Answer: (c)
Solution:उपर्युक्त दिए गए विकल्पों में विकल्प (c) को छोड़कर शेष सभी सही सुमेलित हैं। बड़ी मैना केवल ठुमरी गायिका थीं न कि टप्पा गायिका।

40. निम्नलिखित में से किस स्थान को सितार और सुरबहार संगीत के इमदाद खानी घराना के लिए जाना जाता है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (निरस्त परीक्षा)]

Correct Answer: (c) इटावा
Solution:इटावा को सितार और सुरबहार संगीत के इमदाद खानी घराना हेतु जाना जाता है। इमदाद खान के पिता साहेबदाद खान एक मशहूर सितार वादक थे। इमदाद खान ने सितार वादन में मींद, घसीट एवं झाला का विकास किया था। इस घराने में अन्य प्रसिद्ध कलाकार थे-शुजात खान, निशात खान तथा बुधादित्य मुखर्जी आदि।