सांस्कृतिक गतिविधियां (उत्तर प्रदेश) (Part – I)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित शास्त्रीय नृत्य प्रारूपों में से कौन-सा उत्तर प्रदेश से संबद्ध है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (a) कत्थक
Solution:कत्थक (कथक) उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है। भरतनाट्यम, तमिलनाडु का; ओडिसी, ओडिशा का तथा कुचीपुड़ी, केरल का शास्त्रीय नृत्य है।

42. निम्नलिखित में से किसने लखनऊ के सांस्कृतिक क्रिया-कलापों में योगदान नहीं दिया था? [U.P.P.C.S. (Mains), 2009]

Correct Answer: (c) मेहदी
Solution:मेंहदी के अतिरिक्त शेष तीनों बिंदादीन, उस्ताद दूल्हे खां एवं इलियास खां का लखनऊ के सांस्कृतिक क्रिया-कलापों में महत्त्वपूर्ण योगदान था। अवध के नवाब वाजिद अली शाह एक संगीत मर्मज्ञ, कला प्रेमी और संगीतज्ञ थे। उनके शासनकाल को अवध की कला की दृष्टि से स्वर्ण युग कहा जा सकता है। उनके दरबार में बिंदादीन जैसे कत्थक नृत्य के आचार्य और कोदऊ सिंह जैसे पखावजी शोभा बढ़ाते थे। वाजिद अली शाह ने 'अख्तर पिया और बिदादीन ने 'सनद पिया' उपनाम से ठुमरी की अनेक बंदिशें तैयार की।

43. निम्नलिखित में से किसने शंभू महाराज को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दी? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (निरस्त परीक्षा)]

Correct Answer: (b) रहीमुद्दीन खान
Solution:शंभू महाराज लखनऊ घराने के कत्थक (कथक) नृत्य कलाकार थे। इनके पिता कालका प्रसाद महाराज, चाचा बिंदादीन, बड़े भाई अच्छन महाराज तथा लच्छू महाराज थे, जिनसे इन्होंने नृत्य की शिक्षा ली। उन्होंने उस्ताद रहीमुद्दीन खान से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण की थी।

44. भारत में ब्रिटिश शासनकाल में उ.प्र. के निम्नलिखित में से किस स्थान को 'रंग थियेटर' के रूप में जाना जाता था? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2016]

Correct Answer: (d) जी.पी.ओ. लखनऊ
Solution:रंग थियेटर जी.पी.ओ. लखनऊ में स्थित है। ब्रिटिश भारत में यह अंग्रेजों का मनोरंजन केंद्र था, जहां अंग्रेज अफसर और उनके परिवार के लोग मनोरंजन के लिए जुटते थे। दरअसल क्रांतिकारियों के खिलाफ चलने वाले मुकदमे में क्रांतिकारियों के समर्थन में विद्रोह या हमला होने की आशंका में अंग्रेजों ने रिंग थियेटर में स्पेशल कोर्ट लगाई थी. जिसे आज जी.पी.ओ. कहते हैं। 'रंग थियेटर को 'रिंग थियेटर' भी कहा जाता है।

45. सूची-I को सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट। सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. R.O/A.R.O. (Pre), 2023 (निरस्त परीक्षा]

 

सूची-I (अकादमी का नाम)

सूची-II (स्थापना वर्ष)

A. राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ

1. 1986

B. उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ

2. 1975

C. भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ

3. 1963

D. अयोध्या शोध संस्थान, अयोध्या

4. 1962

 

Correct Answer: (a) A-4, B-3, C-2, D-1
Solution:सही सुमेलन निम्नवत है।

सूची-I (अकादमी का नाम)

सूची-II (स्थापना वर्ष)

A. राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ

1962

B. उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ

1963

C. भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ

1975

D. अयोध्या शोध संस्थान, अयोध्या

1986

46. उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2023 (निरस्त परीक्षा)]

1. इसकी स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी।

2. यह वाराणसी में स्थित है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट-

Correct Answer: (d) न तो 1 ना ही 2
Solution:उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में स्थित है, न कि वाराणसी में। इसकी स्थापना 13 नवंबर, 1963 को हुई थी। इस प्रकार दोनों ही कथन गलत हैं।

47. उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय कथक संस्थान स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (b) लखनऊ में
Solution:उ.प्र. में राष्ट्रीय कथक संस्थान लखनऊ में स्थित है। इसकी स्थापना एक स्वायत्तशासी संस्थान के रूप में संस्कृति विभाग के अंतर्गत की गई थी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर कथक के विभिन्न घरानों की परंपराओं का अभिलेखीकरण युवा प्रतिमाओं को प्रोत्साहन वरिष्ठ कलाकारों का संरक्षण एवं नृत्यकासन है।

48. उत्तर प्रदेश की विशिष्ट नृत्य शैली है- [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) (Spl.), 2010]

Correct Answer: (a) कत्थक
Solution:कत्थक' (कथक) नृत्य का एक प्रकार है, जो उत्तर प्रदेश में पुष्पित एवं पल्लवित हुआ। अवध के नवाब वाजिद अली शाह इस कला (करश्थक) के संरक्षक एवं इस कला में प्रवीण भी थे। वर्तमान में इस कला के दो महत्त्वपूर्ण घराने हैं- लखनऊ घराना एवं बनारस घराना। ओडिसी नृत्य शैली का संबंध ओडिशा से, भरतनाट्यम का संबंध तमिलनाडु से तथा कुचीपुड़ी का संबंध आंध्र प्रदेश राज्य से है।

49. उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2004]

Correct Answer: (b) इलाहाबाद में
Solution:उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। वर्ष 1985-86 में पटियाला, कोलकाता, तंजावुर, उदयपुर, इलाहाबाद, दीमापुर और नागपुर में सात सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए गए थे।

50. उत्तर प्रदेश में उत्तर केंद्रीय क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र स्थापित है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (c) इलाहाबाद में
Solution:उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। वर्ष 1985-86 में पटियाला, कोलकाता, तंजावुर, उदयपुर, इलाहाबाद, दीमापुर और नागपुर में सात सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए गए थे।