☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-III)
📆 November 15, 2024
Total Questions: 50
1.
'माटी-अखोरा' भारत के निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य से संबंधित है?
[CHSL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (II-पाली)]
(a) सत्रिया
(b) कथकली
(c) कथक
(d) ओडिसी
Correct Answer:
(a) सत्रिया
Solution:
'माटी-अखोरा' सत्रिया शास्त्रीय नृत्य शैली से जुड़ा है। महान असमिया सुधारक और वैष्णव संत महापुरुष शंकरदेव ने 15वीं शताब्दी में वैष्णव धर्म के प्रसार के एक शक्तिशाली साधन के रूप में सत्रिया नृत्य शैली की स्थापना की।
2.
भारत के शास्त्रीय नृत्य रूपों में से एक से रूप में मान्यता प्राप्त 'रास-लीला' निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
[CHSL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (I-पाली)]
(a) मेघालय
(b) मणिपुर
(c) असम
(d) त्रिपुरा
Correct Answer:
(b) मणिपुर
Solution:
'रास-लीला' (मणिपुरी रास) मणिपुर का एक पारंपरिक नृत्य रूप है। यह नृत्य पारंपरिक मणिपुरी पोशाक पहने हुए पुरुष और महिला दोनों नर्तकों द्वारा किया जाता है। रास-लीला में राधा, कृष्ण और गोपियां मुख्य पात्र होते हैं।
3.
गुरु विपिन सिंह निम्न में से किस नृत्य शैली से संबंधित हैं?
[CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 14 जून, 2023 (I-पाली)]
(a) कथक
(b) कथकली
(c) मणिपुरी
(d) ओडिसी
Correct Answer:
(c) मणिपुरी
Solution:
गुरु बिपिन सिंह 'मणिपुरी' शास्त्रीय नृत्य के निर्देशक, कोरियोग्राफर और प्रशिक्षक थे। मध्य प्रदेश सरकार ने इन्हें वर्ष 1989-90 के लिए कालिदास सम्मान से सम्मानित किया था।
4.
....... एक प्राचीन मार्शल आर्ट है, जिसकी उत्पत्ति प्रायद्वीपीय भारत में योद्धाओं के सैन्य प्रशिक्षण के एक भाग के रूप में हुई थी
[CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (III-पाली)]
(a) कराटे
(b) कलरिपयड्डु
(c) मॉय थाई
(d) गतका
Correct Answer:
(b) कलरिपयड्डु
Solution:
'कलरिपयड' या कलारीपयडू भारतीय राज्य केरल में प्रचलित प्राचीन मार्शल आर्ट है, जिसकी उत्पत्ति प्रायद्वीपीय भारत में योद्धाओं के सैन्य प्रशिक्षण के एक भाग के रूप में हुई थी
5.
मीता अपने स्कूल के वार्षिक समारोह में "घूमर" प्रस्तुत करती हैं। इस नृत्य शैली की उत्पत्ति किस राज्य से हुई है?
[CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (I-पाली)]
(a) पंजाब
(b) गुजरात
(c) ओडिशा
(d) राजस्थान
Correct Answer:
(d) राजस्थान
Solution:
घूमर नृत्य एक पारंपरिक राजस्थानी लोक नृत्य है, जो मूल रूप से राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र से आया है। इसका विकास भील जनजाति ने मां सरस्वती की आराधना करने के लिए किया था।
6.
निम्नलिखित शख्सियतों में से कौन एक पेशेवर कुचिपुड़ी नर्तकी है?
[CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]
(a) राधा श्रीधर
(b) अनुपमा होस्केरे
(c) सुरूपा सेन
(d) कौशल्या रेड्डी
Correct Answer:
(d) कौशल्या रेड्डी
Solution:
कौशल्या रेड्डी एक प्रसिद्ध पेशेवर कुचिपुड़ी नृत्यांगना हैं। इन्हें मॉरीशस सरकार द्वारा युवा रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया था।
7.
पखावज शब्दांश मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य को पूरा करने के लिए उपयोग किए जाते हैं?
[CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]
(a) मणिपुरी
(b) कथकली
(c) कथक
(d) ओडिसी
Correct Answer:
(d) ओडिसी
Solution:
पखावज शब्दांश मुख्य रूप से भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली ओडिसी को पूरा करने के लिए किया जाता है। पखावज एक बैरल के आकार का दो-सिर वाला ड्रम है, जो भारतीय उपमहाद्वीप से उत्पन्न हुआ है।
8.
पढ़यनि (Padayani) किस राज्य का लोकनृत्य है?
[CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (II-पाली)]
(a) कर्नाटक
(b) तमिलनाडु
(c) केरल
(d) आंध्र प्रदेश
Correct Answer:
(c) केरल
Solution:
पढ्यनि (Padayani) एक पारंपरिक लोक नृत्य है, जिसकी उत्पत्ति 'केरल' के मध्य त्रावणकोर क्षेत्र में हुई थी। यह देवी भद्रकाली की पूजा से जुड़ा है।
9.
रजनी गबरा (Rajini Gabra) और हरनी गबरा (Harni Gabra) निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य का सांस्कृतिक उत्सव है?
[CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (III-पाली)]
(a) मिजोरम
(b) बिहार
(c) पश्चिम बंगाल
(d) असम
Correct Answer:
(d) असम
Solution:
रजनी गबरा (Rajini Gabra) और हरनी गबरा (Harni Gabra) भारतीय राज्य असम में मनाया जाने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है।
10.
जगोई और चोलोम ....... नृत्य की दो मुख्य शैलियां सौम्य हैं।
[MTS (T-I) 10 मई, 2023 (III-पाली)]
(a) कथकली
(b) मणिपुरी
(c) कथक
(d) भरतनाट्यम
Correct Answer:
(b) मणिपुरी
Solution:
जगोई और चोलोम 'मणिपुरी' नृत्य की दो मुख्य शैलियां/भाग हैं-एक 'सौम्य' और दूसरा 'ओजपूर्ण'।
Submit Quiz
1
2
3
4
5
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Wave motion
Nuclear physics -(1)
Sound
Conductivity
Motion Under Gravity
Optics part (2)