सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-III)Total Questions: 5021. भूत आराधना अनुष्ठानिक नृत्य "भूत कोला" का संबंध किस राज्य से है? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली)](a) आंध्र प्रदेश(b) केरल(c) कर्नाटक(d) तमिलनाडुCorrect Answer: (c) कर्नाटकSolution:भूत आराधना अनुष्ठानिक नृत्य "भूत कोला" का संबंध मुख्यतः कर्नाटक राज्य से है। भूत कोला एक प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा किया जाता है, जो अस्थायी रूप से स्वयं एक देवता बन जाता है।22. निम्नलिखित में से अरुणाचल प्रदेश का पुरस्कार विजेता लोक नर्तक/नर्तकी कौन है? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (III-पाली)](a) संग जंगमू(b) तरुबाला देबबर्मा(c) मीना नायक(d) बलकार सिद्धूCorrect Answer: (a) संग जंगमूSolution:प्रश्नगत विकल्पों में अरुणाचल प्रदेश के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता संग जंगमू (Sang Jangmu) एक लोक नर्तक हैं।23. गोपिका वर्मा ....... की एक शास्त्रीय नर्तकी हैं। [CHSL (T-I) 11 मार्च, 2023 (I-पाली)](a) मणिपुरी(b) कथक(c) मोहिनीअट्टम(d) कुचिपुड़ीCorrect Answer: (c) मोहिनीअट्टमSolution:गोपिका वर्मा 'मोहिनीअट्टम' की एक शास्त्रीय नर्तकी हैं। मोहिनीअट्टम के लिए वर्ष 2018 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था।24. निम्नलिखित में से कौन-सी नृत्य शैली छत्तीसगढ़ से संबंधित नहीं है? [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (III-पाली)](a) पंथी(b) राउत नाचा(c) गेड़ी(d) कजरीCorrect Answer: (d) कजरीSolution:'कजरी' छत्तीसगढ़ से संबंधित नहीं है, क्योंकि यह बिहार और उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय नृत्य शैली है।25. मणिपुरी नृत्य का प्रमुख विषय ....... है। [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (I-पाली)](a) भक्ति(b) देश प्रेम(c) युद्ध(d) वीरताCorrect Answer: (a) भक्तिSolution:मणिपुरी नृत्य का प्रमुख विषय भक्ति है। इस नृत्य शैली की उत्पत्ति मणिपुर में हुई।26. कुचिपुड़ी किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है? [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (III-पाली)](a) केरल(b) बिहार(c) आंध्र प्रदेश(d) तमिलनाडुCorrect Answer: (c) आंध्र प्रदेशSolution:कुचिपुड़ी नृत्य शैली की उत्पत्ति आंध्र प्रदेश राज्य में हुई। कुचिपुड़ी नृत्य का नाम आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित कुचिपुड़ी से लिया गया है।27. कुचिपुड़ी नृत्य शैली की उत्पत्ति भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में हुई? [CGL (T-I) 13 दिसंबर, 2022 (I-पाली)](a) केरल(b) आंध्र प्रदेश(c) उत्तर प्रदेश(d) असमCorrect Answer: (b) आंध्र प्रदेशSolution:कुचिपुड़ी नृत्य शैली की उत्पत्ति आंध्र प्रदेश राज्य में हुई। कुचिपुड़ी नृत्य का नाम आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित कुचिपुड़ी से लिया गया है।28. कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य किस प्रकार के संगीत से संबंधित है? [CGL (T-I) 02 दिसंबर, 2022 (II-पाली)](a) कर्नाटक संगीत(b) कजरी(c) हिंदुस्तानी संगीत(d) चैतीCorrect Answer: (a) कर्नाटक संगीतSolution:प्रश्नगत विकल्पों में कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य कर्नाटक संगीत से संबंधित है।29. धनगर नृत्य ....... के धनगर समुदाय से संबंधित है। [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (II-पाली)](a) तमिलनाडु(b) गुजरात(c) आंध्र प्रदेश(d) गोवाCorrect Answer: (d) गोवाSolution:धनगर नृत्य एक लोक नृत्य है, जिसकी उत्पत्ति गोवा के धनगर चरवाहा समुदाय से हुई है। यह नृत्य एक घेरे में किया जाता है और ढोल, ताशा और अन्य पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों की धुन के साथ किया जाता है।30. ठुमरी गायकी की विशेषताओं के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा/से युग्म सुमेलित है/हैं? [C.P.O.S.I. (T-I) 09 नवंबर, 2022 (I-पाली)]I. पूरब - मृदु और गंभीरII. पंजाब - अत्यधिक चपल(a) न तो I और न ही II(b) I और II दोनों(c) केवल 1(d) केवल IICorrect Answer: (b) I और II दोनोंSolution:मुख्य रूप से ठुमरी गायन की दो शैलियां हैं-• पूर्वी (पूरब) बनारस शैली-मृदु और गंभीर (धीमी और स्थिर)• पंजाब शैली-अत्यधिक चपल (चंचल)ठुमरी के मुख्य घराने बनारस और लखनऊ में स्थित हैं और ठुमरी गायन में सबसे प्रसिद्ध स्वर बेगम अख्तर का है।Submit Quiz« Previous12345Next »