सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-V)

Total Questions: 59

1. उत्तर-पश्चिम भारत के उस नृत्य का नाम बताइए, जिसमें नर्तक सांपों की गति का अनुकरण करते हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कालबेलिया
Solution:कालबेलिया नृत्य, राजस्थान का एक लोक नृत्य है, जो उत्सव के रूप में किया जाता है। यह नृत्य कालबेलिया समुदाय की संस्कृति का अभिन्न अंग है। इस नृत्य में नर्तक सांपों की गति का अनुकरण करते हैं। पुरुष प्रतिभागी संगीत वाद्ययंत्र बजाते हैं, जिससे नर्तकियों के प्रदर्शन के लिए लय बनाई जा सके।

2. वीरनाट्यम निम्न में से किस राज्य के नृत्य की एक प्राचीन शैली है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) आंध्र प्रदेश
Solution:वीरनाट्यम या बहादुरों का नृत्य आंध्र प्रदेश राज्य का एक प्राचीन नृत्य रूप है। वीरनाट्यम की शुरुआत एक अनुष्ठान के रूप में हुई, जो शिव के सम्मान में शिव (शैव) मंदिरों में किया जाता था। वीरभद्र के अनुयायी नृत्य की इस शैली को प्रदर्शित करने के लिए जाने जाते हैं, जिसमें विशेष रूप से आंध्र प्रदेश राज्य में वीरमुस्ती समुदाय के लोग शामिल हैं।

3. डांसर युगल धनंजयन को किस भारतीय नृत्य शैली में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय कालिदास सम्मान पुरस्कार (2019-2020) से सम्मानित किया गया? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) भरतनाट्यम
Solution:मध्य प्रदेश सरकार ने चेन्नई के प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर युगल धनंजयन (श्री वी.पी. धनंजयन और शांता धनंजयन) को वर्ष 2019-2020 के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से सम्मानित किया। राष्ट्रीय कालिदास सम्मान पहली बार वर्ष 1980 में दिया गया था। इसे प्रति वर्ष शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य और रंगकर्म के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।

4. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और भारतीय लोक तथा जनजातीय नृत्य शैलियों के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

(i) मटकी असम का लोक नृत्य है।

(ii) थांग-ता (Thang-Ta) मणिपुर का लोक नृत्य है।

(iii) फुगड़ी (Fugdi) गोवा का लोक नृत्य है।

Correct Answer: (c) (ii) और (iii) दोनों सही हैं।
Solution:मटकी मध्य प्रदेश का लोक नृत्य है। मटकी नृत्य रूप मध्य प्रदेश में खानाबदोश जनजातियों द्वारा विकसित किया गया है। इसमें एक छोटे घड़े का उपयोग करके प्रदर्शन किया जाता है। थांग-ता मणिपुर का विशेष मार्शल आर्ट नृत्य है। थांग-ता प्रदर्शन हमले और बचाव के कौशल का प्रदर्शन है। फुगड़ी एक लोक नृत्य है, जो गोवा और महाराष्ट्र राज्यों के कोंकण तटीय क्षेत्र में महिलाओं द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर किया जाता है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

5. प्राचीन कोणार्क सूर्य मंदिर की मूर्तियों में कौन-सा भारतीय शास्त्रीय नृत्य दर्शाया गया है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) ओडिसी
Solution:प्राचीन कोणार्क के सूर्य मंदिर के केंद्रीय कक्ष में ओडिसी नृत्य की मूर्तियों का उल्लेख मिलता है।

6. राजस्थान के उस नृत्य का नाम बताएं जिसमें टेक के रूप में नकली घोड़े की सवारी का उपयोग किया जाता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) कच्छी घोड़ी
Solution:कच्छी घोड़ी नृत्य राजस्थान राज्य का एक लोक नृत्य है। यह नृत्य राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र से आरंभ हुआ है। यह केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य भागों जैसे-महाराष्ट्र, गुजरात आदि में प्रसिद्ध है। इसमें नर्तक नकली घोड़ों पर सवारी करते हैं। राजस्थान में यह कुम्हार, कामधोली, सरघरा और भावी समुदायों द्वारा किया जाता है।

7. कलामंडलम गोपी को किस प्रकार के नृत्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) कथकली
Solution:वडक्के मनालथ गोविंदन नायर, जिन्हें कलामंडलम गोपी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय नर्तक हैं, जो कथकली शास्त्रीय नृत्य-नाटक शैली से संबंधित हैं। भारत सरकार ने इन्हें वर्ष 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया।

8. उत्तर-पूर्वी भारत का मणिपुरी नृत्य भगवान ....... की अनुष्ठानिक पूजा से विकसित हुआ है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कृष्ण
Solution:उत्तर-पूर्वी भारत का मणिपुरी नृत्य, जिसे मणिपुरी रासलीला भी कहा जाता है, मणिपुर राज्य से उत्पन्न होने वाले प्रमुख भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों में से एक है। राजा भाग्यचंद्र के शासनकाल में मणिपुर के प्रसिद्ध रासलीला नृत्य की उत्पत्ति हुई, जिसमें हिंदू देवता 'कृष्ण' की पूजा को सर्वोच्च आध्यात्मिक अभिव्यक्ति माना जाता है। यह नृत्य शैली वैष्णव धर्म के हिंदू धर्मग्रंथों पर आधारित है और विशेष रूप से राधा और कृष्ण की पूजा से जुड़ी है।

9. शिगमो उत्सव के दौरान गोवा का कौन-सा पारंपरिक नृत्य किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) मोरुलेम
Solution:मोरुलेम गोवा में पिछड़े समुदाय द्वारा शिगमो त्योहार के दौरान किया जाने वाला एक पारंपरिक लोक नृत्य है। इसका नाम मोर से लिया गया है, जिसे कोंकणी में 'मोर' भी कहा जाता है। मोरुलेम नृत्य दर्शकों की बड़ी भीड़ को आकर्षित करता है, क्योंकि यह एक नृत्य शैली है, जिसमें मोर के बारे में लोकगीत गाए जाते हैं।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य भिक्षुओं और लामाओं द्वारा मठों में बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) छम
Solution:छम मुख्यतः हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और सिक्किम का एक लोक नृत्य है, जो बौद्ध भिक्षुओं (लामाओं) द्वारा धार्मिक और अन्य त्योहारों के दौरान मठों में किया जाता है। यह बुरी आत्माओं और राक्षसों को भगाने के लिए किया जाता है। यह नृत्य मुख्य रूप से तिब्बती बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ है, जो ग्रेट हिमालय पर्वत श्रृंखला में संबद्ध है।