सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-V)

Total Questions: 59

11. चिदंबरम मंदिर के गोपुरम में किस नृत्य शैली की कई मुद्राएं हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) भरतनाट्यम
Solution:चिदंबरम मंदिर के गोपुरम (मीनार) पर अंकित शास्त्रीय नृत्य शैली भरतनाट्यम है। चिदंबरम मंदिर का गोपुरम जटिल मूर्तियों और कलात्मक निरूपण से सुशोभित है। इसमें भरतनाट्यम मुद्राओं और इस नृत्य रूप से संबंधित तत्वों को चित्रित किया गया है, जो इस शास्त्रीय नृत्य परंपरा के साथ मंदिर के जुड़ाव का प्रतीक है।

12. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और भारतीय लोक और जनजातीय नृत्य शैलियों के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

(i) चैलम (Chailam), मिजोरम का लोक नृत्य है।

(ii) होजागिरी, गुजरात का लोक नृत्य है।

(iii) बिदेसिया, बिहार का लोक नृत्य है।

Correct Answer: (c) (i) और (iii) दोनों सही हैं।
Solution:'चैलम' मिजोरम राज्य में नृत्य का एक बहुत लोकप्रिय रूप है। इस प्रकार का नृत्य 'चपचार कुट' पर किया जाता है, जो मिजोरम के लोगों के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। 'होजागिरी' पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा राज्य का एक लोक नृत्य है। यह रियांग समुदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है और इसमें वे घड़ों पर खड़े होकर अपने सिर पर बोतल या अन्य वस्तु लिए संतुलन बनाए हुए नृत्य करती हैं। बिदेसिया नृत्य बिहार के भोजपुरी भाषी क्षेत्र की लोकप्रिय नृत्य-नाटक शैली है। बिदेसिया में पुरुष अभिनेता महिलाओं की भी भूमिका निभाते हैं। अतः कथन (i) और (iii) सही हैं।

13. महरी और गोटीपुआ शब्द किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) ओडिसी
Solution:महरी और गोटीपुआ दोनों ओडिसी शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित हैं। महरी नृत्य लगभग एक हजार वर्ष पुराना है और उत्कल के गंग शासकों के समय से यह नृत्य पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दैनिक अनुष्ठानों का एक अभिन्न अंग रहा है। गोटीपुआ नृत्य महरी परंपरा की एक शाखा के रूप में उत्पन्न हुआ। गोटीपुआ और महरी नृत्यों को खुर्दा के राजा रामचंद्र द्वारा संरक्षण दिया गया था।

14. दक्षिण भारत में तीसरी शताब्दी ई.पू. में कुचेलापुरीया, कुचेलापुरम में निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली की उत्पत्ति हुई? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कुचिपुड़ी
Solution:दक्षिण भारत में तीसरी शताब्दी ई.पू. में कुचेलापुरीया, कुचेलापुरम में कुचिपुड़ी नृत्य शैली की उत्पत्ति हुई। ऐसा माना जाता है कि इस नृत्य शैली का नाम आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित कुचिपुड़ी ग्राम के नाम पर पड़ा है, जिसे कुचेलापुरम या कुचिलापुरी नाम से भी जाना जाता है। इस नृत्य रूप का उल्लेख 10वीं शताब्दी के तांबे के शिलालेखों और 15वीं शताब्दी के मचुपल्ली कैफत जैसे ग्रंथों में भी है।

15. निम्नलिखित में से किस राज्य में वसंत उत्सव के रूप में 'झोड़ा' नृत्य किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) उत्तराखंड
Solution:'झोड़ा' उत्तराखंड का एक सामुदायिक नृत्य है। यह मेलों में नृत्य के साथ बढ़ने वाले गायन की संगत में किया जाता है। 'झोड़ा' की उत्पत्ति उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र से हुई है। इसे गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक नृत्य रूपों का संयोजन कहा जाता है। 'झोड़ा' एक समूह नृत्य शैली है, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों भाग लेते हैं।

16. सफल शिकार क्रियाकलाप का जश्न मनाने के लिए सिद्दी धमाल निम्नलिखित में से किस राज्य में नृत्य के रूप में किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) गुजरात
Solution:सिद्दी, गुजरात के प्रमुख आदिवासी समुदायों में से एक है। उनका नृत्य और संगीत काफी उत्तम है। धमाल एक ऐसी नृत्य शैली है, जो शिकार के प्रति सिद्दियों के जुनून को दर्शाती है। यह नृत्य एक सफल शिकार अभियान से लौटने के बाद सिद्दियों द्वारा किया जाता था।

17. भरतनाट्यम की उत्पत्ति निम्न में से किस राज्य से हुई है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) तमिलनाडु
Solution:भरतनाट्यम को सबसे प्राचीन शास्त्रीय नृत्य माना जाता है। इस नृत्य को तमिलनाडु में देवदासियों द्वारा विकसित व प्रसारित किया गया था। भरतनाट्यम के दो भाग होते हैं तथा साधारणतया दो अंशों में संपन्न किया जाता है-पहला नृत्य और दूसरा अभिनय। नृत्य शरीर के अंगों से उत्पन्न होता है। इसमें रस, भाव और काल्पनिक अभिव्यक्ति जरूरी है।

18. निम्नलिखित में से किसे भारतीय लोक और जनजातीय नृत्य से संयुक्त भारतीय शास्त्रीय नृत्य के लिए यूरोपीय नाट्य तकनीकों को अपनाने के द्वारा संलयन कला बनाने के लिए जाना जाता था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) उदय शंकर
Solution:उदय शंकर एक भारतीय नर्तक और कोरियाग्राफर थे, जिन्हें नृत्य की एक संलयन शैली बनाने, यूरोपीय नाट्य तकनीकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य में ढालने, भारतीय शास्त्रीय लोकनृत्य के तत्वों से ओत-प्रोत करने के लिए जाना जाता है। वर्ष 1971 में भारत सरकार ने इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

19. पद्मश्री, 2022 पुरस्कार से सम्मानित राम सहाय पांडे मध्य प्रदेश के बेदिया समुदाय के निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से संबंधित हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) राय
Solution:राम सहाय पांडे मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक 'राय नर्तक' हैं। 'राय' नृत्य पारंपरिक रूप से बेदिया समुदाय के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि वह समुदाय के सदस्य नहीं थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन 'राय' नृत्य का अभ्यास और प्रदर्शन करने तथा नृत्य रूप के लिए स्वीकृति और सम्मान हासिल करने के लिए समर्पित कर दिया। वर्ष 2022 में भारत सरकार ने राम सहाय पांडे को कला में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

20. पुरुलिया के भुबन कुमार किस नृत्य शैली के पुरस्कृत नर्तक हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 03 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) छऊ
Solution:पुरुलिया के भुबन कुमार छऊ नृत्य शैली के नर्तक हैं।