सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-V)

Total Questions: 59

51. निम्नलिखित में से कौन-सा जनजातीय नृत्य त्रिपुरा में मोग समुदाय द्वारा किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) संगराई
Solution:संगराई नृत्य बंगाली कैलेंडर वर्ष के चैत्र महीने के दौरान संगराई त्योहार के अवसर पर मोग आदिवासी समुदाय द्वारा किया जाने वाला एक पारंपरिक भारतीय नृत्य है। इसकी उत्पत्ति त्रिपुरा (भारत) में हुई थी। मोग बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं। 26 जनवरी, 2018 को भारत के गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पहली बार त्रिपुरा के मोग जनजाति का पारंपरिक नृत्य संगराई प्रस्तुत किया गया था।

52. भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवाओं की अधिकारी शोवना नारायण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नृत्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए कई पुरस्कार जीते हैं और हाल ही में एक फिल्म में अभिनय किया है। वह निम्नलिखित में से किस नृत्यरूप की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कथक
Solution:शोवना नारायण एक भारतीय 'कथक नर्तकी' तथा भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवाओं की अधिकारी हैं। वह भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करती है तथा उन्हें वर्ष 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बिरजू महाराज से प्रशिक्षण लिया है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक फिल्म में अभिनय भी किया है।

53. उत्तर-पश्चिम भारत के उस लोकप्रिय नृत्य का नाम बताएं जिसमें नर्तक कांच की बोतलों के ऊपर या पीतल की प्लेट के रिम पर खड़े होकर अपने सिर पर कई बर्तन या घड़े संतुलित करते हैं- [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) भवाई
Solution:भवाई नृत्य कुशल विशेषज्ञों द्वारा किया जाने वाला नृत्य का एक बहुत ही कठिन रूप है। इस नृत्य में नर्तक कांच की बोतलों के ऊपर या पीतल की प्लेट के रिम पर खड़े होकर अपने सिर पर कई बर्तन या घड़े संतुलित करते हैं। इस. नृत्य की उत्पत्ति गुजरात में मानी जाती है। यह मूल रूप से राजस्थान के जाट, भील, मीना, कुम्हार और कालबेलिया समुदायों की महिलाओं द्वारा किया जाता है।

54. त्योहार और संबंधित राज्य के गलत युग्म का चयन कीजिए। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) सरहुल तमिलनाडु
Solution:सरहुल त्योहार झारखंड के आदिवासी समुदायों का एक प्रमुख पर्व है, जो मुख्य रूप से झारखंड एवं ओडिशा के आदिवासी क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से मुंडा, हो और उरांव आदिवासियों द्वारा मनाया जाता है। यह उनके महत्वपूर्ण उत्सवों में से एक है।

55. डोल्लू कुनिथा, कर्नाटक क्षेत्र का एक उच्च ऊर्जा वाला लोकप्रिय लोक नृत्य मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस देवता के लिए किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) भगवान शिव
Solution:डोल्लू कुनिथा, कर्नाटक क्षेत्र का एक उच्च ऊर्जा वाला लोकप्रिय लोक नृत्य है। यह श्री बीरलिंगेश्वर की पूजा से जुड़ा एक लोकप्रिय लोक नृत्य है, जिन्हें भगवान शिव का एक रूप माना जाता है, जिसकी उत्पत्ति उत्तरी कर्नाटक के कुरुबा गौड़ा समुदाय के अनुष्ठानों से हुई थी।

56. प्रायः शस्योत्सव और नवरात्रि के दौरान किया जाने वाला कुम्मी नृत्य किस दक्षिणी राज्य का लोकप्रिय नृत्य है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) तमिलनाडु
Solution:कुम्मी तमिलनाडु और केरल का एक लोकप्रिय लोक नृत्य है। कुम्मी का प्रदर्शन गोलाकार रूप में खड़ी महिलाओं द्वारा किया जाता है। कुम्मी नृत्य की खासियत है कि इसका प्रदर्शन बिना संगीत के केवल लयबद्ध ताली बजाकर किया जाता है। कुम्मी का प्रदर्शन पोंगल (यह एक शस्योत्सव है) और नवरात्रि जैसे समारोहों और त्योहारों के दौरान किया जाता है। इस नृत्य में महिलाओं द्वारा घेरे में नृत्य भी किया जाता है।

57. निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य आंध्र प्रदेश के आदिवासी लोगों द्वारा किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) धीमसा
Solution:धीमसा एक आदिवासी नृत्य है, जो मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश में पोरजा जाति की महिलाओं द्वारा किया जाता है। धीमसा नृत्य पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए है। यह नृत्य विशाखापत्तनम का आधिकारिक नृत्य माना जाता है और इसे अक्सर शादियों में प्रस्तुत किया जाता है। इस नृत्य में वाद्ययंत्रों में मोरी, किरीडी, थुडुमा और डापू शामिल हैं।

58. असम का निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य सर्पदेवी मनसा की पूजा से जुड़ा है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) देवधानी
Solution:देवधानी नृत्य भारत के असम राज्य में किया जाने वाला एक लोक नृत्य है। यह नृत्य 'मनसा पूजा' या नाग देवी (सर्प देवी) की पूजा के समय किया जाता है। देवधानी नृत्य का प्रदर्शन केवल महिलाओं द्वारा किया जाता है। यह एकल या समूह प्रदर्शन के रूप में किया जाता है।

59. निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य उत्तर भारत की रासलीला से प्रभावित था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) कथक
Solution:शास्त्रीय नृत्य कथक का विकास उत्तर भारत की ब्रज की रासलीला से हुआ है। नटवारी नृत्य या वृंदावन का रासलीला को पुनर्जीवित करने में उमा शर्मा का विशेष योगदान रहा। यही नृत्य (नटवारी नृत्य या वृंदावन की रासलीला) आगे चलकर शास्त्रीय नृत्य कथक के रूप में विकसित हुई।