सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-I)

Total Questions: 50

1. गरबा किस त्योहार के दौरान किया जाता है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली), Phase-XI 28 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) नवरात्रि
Solution:'गरबा' गुजराती लोक नृत्य का एक रूप है, जो नौ दिवसीय हिंदू त्योहार 'नवरात्रि' के दौरान किया जाता है।

2. भगवान खंडोबा से जुड़ा 'वाघ्य मुरली' नृत्य, मूल रूप से निम्न में से किस राज्य से संबंधित है? [MTS (T-I) 12 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) महाराष्ट्र
Solution:भगवान खंडोबा से जुड़ा 'वाघ्य मुरली' नृत्य, मूल रूप से महाराष्ट्र राज्य से संबंधित है।

3. शाद सुक मिन्सीम सांस्कृतिक उत्सव निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य से संबंधित है? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) मेघालय
Solution:शाद सुक मिन्सीम सांस्कृतिक उत्सव मेघालय राज्य से संबंधित है। यह ईश्वर को उसकी कृपा हेतु प्रतीकात्मक अनुष्ठानों, नृत्यों और पारंपरिक परिधानों के माध्यम से धन्यवाद देने का विशेष तरीका है।

4. कलाक्षेत्र फाउंडेशन किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) भरतनाट्यम
Solution:कलाक्षेत्र फाउंडेशन, तमिलनाडु में एक प्रसिद्ध नृत्य संस्थान है, जिसकी स्थापना वर्ष 1936 में एक प्रमुख नृत्यांगना और थियोसोफिस्ट रुक्मिणी देवी अरुंडेल ने की थी। यह संस्था मुख्यतः 'भरतनाट्यम' शास्त्रीय नृत्य के प्रचार और संरक्षण के लिए समर्पित है।

5. मार्च, 2022 तक की स्थिति के अनुसार, निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली को भारत में शास्त्रीय नृत्य के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) लावणी
Solution:भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रमुख शैलियां 8 हैं-कथक, भरतनाट्यम, कथकली, मणिपुरी, ओडिसी, कुचीपुड़ी, सतारिया/सत्रिया एवं मोहिनीअट्टम। लावणी महाराष्ट्र का लोक नृत्य है।

6. नाटी निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य का लोक नृत्य है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (IV-पाली), CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (IV-पाली), MTS (T-I) 04 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) हिमाचल प्रदेश
Solution:'नाटी' भारत के 'हिमाचल प्रदेश' राज्य का एक लोक नृत्य है। यह एक पारंपरिक लोक नृत्य है, जो राज्य में विभिन्न त्योहारों और समारोहों के दौरान किया जाता है।

7. 'वाझुदूर' किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य की शैलियों में से एक है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) भरतनाट्यम
Solution:'वाझुवूर' भरतनाट्यम की मूल शैलियों में से एक है। भरतनाट्यम की अन्य प्रमुख शैलियों में पांडानल्लूर, मैसूर और कलाक्षेत्र शामिल है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार उत्तराखंड में मनाया जाता है? [CGL (T-I) 20 अप्रैल, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) फूल देई
Solution:फूल देई त्योहार उत्तराखंड में मनाया जाता है। फूल देई त्योहार प्रतिवर्ष चैत्र मास में मनाया जाता है।

9. ईश्वरी प्रसाद, निम्नलिखित में से किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य से संबंधित हैं? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) कथक
Solution:ईश्वरी प्रसाद, भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक से जुड़े हैं। कथक के लखनऊ घराने की उत्पत्ति ईश्वरी प्रसाद से मानी जाती है।

10. कथक के लखनऊ घराने की स्थापना किसने की थी? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) ईश्वरी प्रसाद
Solution:ईश्वरी प्रसाद, भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक से जुड़े हैं। कथक के लखनऊ घराने की उत्पत्ति ईश्वरी प्रसाद से मानी जाती है।