सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन

Total Questions: 59

1. भारत में थियोसोफिकल सोसायटी (Theosophical Society) के आंदोलन को किसने लोकप्रिय बनाया? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) एनी बेसेंट
Solution:मैडम एचपी ब्लावत्स्की और कर्नल ऑलकॉट ने 1875 ई. में न्यूयॉर्क में थियोसोफिकल सोसाइटी का गठन किया, जिसने बाद में अपना मुख्यालय मद्रास के अड्यार में स्थानांतरित कर दिया था। एनी बेसेंट ने भारत में इस आंदोलन को लोकप्रिय बनाया।

2. ज्योतिबा फुले ने ....... में सत्यशोधक समाज (Truth Seeker's Society) की स्थापना की। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 1873
Solution:1873 ई. में सत्यशोधक समाज की स्थापना ज्योतिबा फुले ने की थी। इनका जन्म 1827 ई. में एक माली के घर हुआ था। इन्होंने गैर-ब्राह्मण आंदोलन का संचालन किया। इन्होंने अपनी पुस्तक 'गुलामगीरी' एवं अपने संगठन 'सत्यशोधक समाज' के द्वारा पाखंडी ब्राह्मणों एवं उनके अवसरवादी धर्म ग्रंथों से निम्न जातियों की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

3. निम्नलिखित में से कौन जातिगत अन्याय के उन्मूलन के लिए समर्पित समाज, सत्यशोधक समाज के संस्थापक थे? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (III-पाली), C.P.O.S.I. (T-I) 3 जुलाई, 2017 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) ज्योतिराव गोविंदराव फुले
Solution:1873 ई. में सत्यशोधक समाज की स्थापना ज्योतिबा फुले ने की थी। इनका जन्म 1827 ई. में एक माली के घर हुआ था। इन्होंने गैर-ब्राह्मण आंदोलन का संचालन किया। इन्होंने अपनी पुस्तक 'गुलामगीरी' एवं अपने संगठन 'सत्यशोधक समाज' के द्वारा पाखंडी ब्राह्मणों एवं उनके अवसरवादी धर्म ग्रंथों से निम्न जातियों की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

4. ज्योतिबा फुले ने निम्नलिखित में से किस संगठन की स्थापना की? [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) सत्यशोधक समाज
Solution:1873 ई. में सत्यशोधक समाज की स्थापना ज्योतिबा फुले ने की थी। इनका जन्म 1827 ई. में एक माली के घर हुआ था। इन्होंने गैर-ब्राह्मण आंदोलन का संचालन किया। इन्होंने अपनी पुस्तक 'गुलामगीरी' एवं अपने संगठन 'सत्यशोधक समाज' के द्वारा पाखंडी ब्राह्मणों एवं उनके अवसरवादी धर्म ग्रंथों से निम्न जातियों की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

5. समाज के कमजोर वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए महाराष्ट्र में निम्नलिखित में से किस संघ का गठन किया गया था? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) सत्यशोधक समाज
Solution:समाज के कमजोर वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए महाराष्ट्र में 1873 ई. में ज्योतिबा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। इस संस्था का उद्देश्य, कमजोर वर्गों को शिक्षित करके उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

6. भारत में किस वर्ष सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया था? [MTS (T-I) 12 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 1829
Solution:गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा को अपराध घोषित करते हुए इसे समाप्त कर दिया था। बंगाल सती विनियमन, 1829 के नियम 17 (XVII) द्वारा सती प्रथा को अवैध घोषित कर दिया गया। आरंभ में यह कानून केवल बंगाल प्रेसीडेंसी में लागू था, किंतु 1830 में यह कानून बंबई और मद्रास प्रेसीडेंसी में भी लागू कर दिया गया।

7. लॉर्ड विलियम बेंटिक (Lord William Bentinck) ने राजा राममोहन राय के सहयोग से ....... की प्रथा को समाप्त कर दिया। [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (III-पाली), MTS (T-I) 08 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) सती
Solution:गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा को अपराध घोषित करते हुए इसे समाप्त कर दिया था। बंगाल सती विनियमन, 1829 के नियम 17 (XVII) द्वारा सती प्रथा को अवैध घोषित कर दिया गया। आरंभ में यह कानून केवल बंगाल प्रेसीडेंसी में लागू था, किंतु 1830 में यह कानून बंबई और मद्रास प्रेसीडेंसी में भी लागू कर दिया गया।

8. निम्न में से किस वर्ष 'सम्मति आयु अधिनियम' का आरंभ और अधिनियमन किया गया? [CGL (T-I) 16 अगस्त, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 1891
Solution:1891 ई. में 'सम्मति आयु अधिनियम' का आरंभ और अधिनियमन किया गया। इस अधिनियम में 12 वर्ष से कम आयु की कन्याओं के विवाह पर रोक लगा दी गई।

9. ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने ....... में लड़कियों के लिए स्कूल की स्थापना की थी। [CGL (T-I) 02 दिसंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) कलकत्ता
Solution:ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) में लड़कियों के लिए एक स्कूल की स्थापना की थी। इनके प्रयासों के फलस्वरूप 26 जुलाई, 1856 को 'हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम' पारित हुआ।

10. औपनिवेशिक भारत में भारतीय विधवाओं के लिए 'शारदा सदन' स्कूल की स्थापना किसने की? [C.P.O.S.I. 4 जून, 2016 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) पंडिता रमाबाई
Solution:औपनिवेशिक भारत में भारतीय विधवाओं के लिए 'शारदा सदन' स्कूल की स्थापना 1889 ई. में पंडिता रमाबाई ने मुंबई में की थी।