सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन

Total Questions: 59

41. निम्नलिखित में से कौन अलीगढ़ आंदोलन के संस्थापक थे, जो भारत में मुसलमानों के पुनरुत्थान के लिए काफी हद तक उत्तरदायी था ? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) सैयद अहमद
Solution:अलीगढ़ आंदोलन के संस्थापक सर सैयद अहमद खान थे। सैयद अहमद खान ने 1875 ई. में अलीगढ़ में एक 'मदरसातुल उलूम' या 'मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल' की स्थापना की। वर्ष 1920 तक यही केंद्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित हो गया जो भारत में मुसलमानों के पुनरुत्थान के लिए काफी हद तक उत्तरदायी था।

42. महर्षि दयानंद सरस्वती ने 1875 में निम्नलिखित में से किस स्थान पर आर्य समाज संगठन की स्थापना की ? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (IV-पाली), CGL (T-1) 14 जुलाई, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (III- पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) बंबई
Solution:दयानंद सरस्वती (मूलशंकर) ने अप्रैल, 1875 में बंबई में आर्य समाज की स्थापना की, जिसका मुख्य उद्देश्य प्राचीन वैदिक धर्म की शुद्ध रूप से (हिंदू धर्म में सुधार करना) पुनः स्थापना करना था। आर्य समाज आंदोलन का प्रसार प्रायः पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रिया के रूप में हुआ। 1877 ई. में आर्य समाज का मुख्यालय लाहौर में स्थापित किया गया, जिसके उपरांत आर्य समाज का अधिक प्रचार हुआ।

43. "स्वामी दयानंद सरस्वती" द्वारा स्थापित "आर्य समाज" का उद्देश्य क्या था? [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 1 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) हिंदू धर्म में सुधार करना
Solution:दयानंद सरस्वती (मूलशंकर) ने अप्रैल, 1875 में बंबई में आर्य समाज की स्थापना की, जिसका मुख्य उद्देश्य प्राचीन वैदिक धर्म की शुद्ध रूप से (हिंदू धर्म में सुधार करना) पुनः स्थापना करना था। आर्य समाज आंदोलन का प्रसार प्रायः पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रिया के रूप में हुआ। 1877 ई. में आर्य समाज का मुख्यालय लाहौर में स्थापित किया गया, जिसके उपरांत आर्य समाज का अधिक प्रचार हुआ।

44. आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा ....... में की गई थी। [C.P.O.S.I. (T-1) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 1875
Solution:दयानंद सरस्वती (मूलशंकर) ने अप्रैल, 1875 में बंबई में आर्य समाज की स्थापना की, जिसका मुख्य उद्देश्य प्राचीन वैदिक धर्म की शुद्ध रूप से (हिंदू धर्म में सुधार करना) पुनः स्थापना करना था। आर्य समाज आंदोलन का प्रसार प्रायः पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रिया के रूप में हुआ। 1877 ई. में आर्य समाज का मुख्यालय लाहौर में स्थापित किया गया, जिसके उपरांत आर्य समाज का अधिक प्रचार हुआ।

45. 'द डेक्कन सभा' की स्थापना निम्नलिखित में से किस राष्ट्रवादी द्वारा की गई थी? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) गोपाल कृष्ण गोखले
Solution:'द डेक्कन सभा' की स्थापना 1895 ई. में गोपाल कृष्ण गोखले ने अपने गुरु महादेव गोविंद रानाडे के मार्गदर्शन में की।

46. भारत में ईसाई धर्म में धर्म-परिवर्तन को आसान बनाने वाला कानून किस वर्ष पारित किया गया था? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) 1850
Solution:भारत में ईसाई धर्म में धर्म-परिवर्तन को आसान बनाने वाला कानून वर्ष 1850 में पारित किया गया था।

47. यंग बंगाल आंदोलन की स्थापना ....... ने की थी। [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो
Solution:उन्नीसवीं शताब्दी में यंग-बंगाल मूवमेंट (आंदोलन) के प्रेरक एंग्लो-इंडियन युवक हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो थे। सामाजिक चेतना का सबसे उग्र रूप इनके विचारों में प्रकट हुआ। इन्होंने छात्रों को इकट्ठा कर उन्हें विवेकपूर्ण ढंग से सोचने, समानता, स्वतंत्रता एवं सत्य का आचरण करने को प्रेरित किया।

48. एझावा जाति (Ezhava caste) से आने वाले समाज सुधारक, नारायण गुरु जिन्होंने जाति-विरोधी आंदोलन का प्रचार-प्रसार किया, का जन्म भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में हुआ था ? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) केरल
Solution:समाज सुधारक, नारायण गुरु जिन्होंने जाति-विरोधी आंदोलन का प्रचार-प्रसार किया, का जन्म भारत के केरल राज्य में हुआ था।

49. निम्नलिखित में से किस संगठन के माध्यम से एनी बेसेंट ने प्राचीन भारतीय धर्मों, दर्शन और सिद्धांतों के अध्ययन को बढ़ावा दिया ? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) थियोसोफिकल सोसायटी
Solution:1879 ई. में कर्नल अल्काट एवं मैडम ब्लावट्रकी भारत आए तथा 1882 ई. में मद्रास (वर्तमान चेन्नई) के पास अड्यार नामक स्थान पर थियोसोफिकल सोसाइटी के मुख्यालय की स्थापना की। 1889 ई. में श्रीमती एनी बेसेंट इस सोसाइटी की सदस्य बनीं तथा 1893 ई. में भारत आकर उन्होंने सोसाइटी के लिए सर्वाधिक सक्रिय भूमिका निभाई। श्रीमती एनी बेसेंट ने प्राचीन हिंदू धर्म को विश्व का अत्यधिक गूढ़ एवं आध्यात्मिक धर्म माना। थियोसोफी या ब्रह्म विद्या हिंदू धर्म के आध्यात्मिक दर्शन और कर्म सिद्धांत तथा आत्मा के पुनर्जन्म के सिद्धांत का समर्थन करती थी। इसी कारण एनी बेसेंट भारतीय लोगों को इससे जोड़ सकीं।

50. एनी बेसेंट निम्नलिखित में से किस सामाजिक-धार्मिक आंदोलन से जुड़ी थीं? [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) थियोसोफिकल सोसाइटी
Solution:1889 ई. में श्रीमती एनी बेसेंट थियोसोफिकल सोसाइटी की सदस्या बनीं तथा 1893 ई. में भारत आकर उन्होंने सोसाइटी के लिए सर्वाधिक सक्रिय भूमिका निभाई। एनी बेसेंट वर्ष 1907 में थियोसोफिकल सोसाइटी की द्वितीय अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। वह वर्ष 1933 तक इसकी अध्यक्ष थीं। एनी बेसेंट अधिक से अधिक भारतीय लोगों को इससे जोड़ने में सफल रहीं।