सिंचाई एवं नहरें

Total Questions: 6

1. निम्नलिखित में से सिंचाई की किस विधि में जल बूंद-बूंद करके सीधे पौधों की जड़ों में गिरता है? [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) ड्रिप तंत्र
Solution:ड्रिप सिंचाई पद्धति सिंचाई की आधुनिकतम पद्धति है। इस पद्धति में पानी की अत्यधिक बचत होती है। इस पद्धति के अंतर्गत पानी पौधों की जड़ों में बूंद-बूंद करके पहुंचाया जाता है। इस पद्धति में जल का अपव्यय नगण्य होता है।

2. संकरी नालियों द्वारा पौधों को जल देने की तकनीक, जो सीधे उनकी जड़ों तक जल पहुंचाती है ....... कहलाती है। [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) ड्रिप सिंचाई
Solution:संकरी नालियों द्वारा पौधों को जल देने की तकनीकि, जो सीधे उनकी जड़ों तक जल पहुंचाती है, ड्रिप सिंचाई कहलाती है। इस पद्धति के अंतर्गत पानी पौधों की जड़ों में बूंद-बूंद करके पहुंचाया जाता है। इस पद्धति में जल का अपव्यय न्यूनतम होता है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य अभी भी प्राचीन बांस ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग करता है? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) मेघालय
Solution:मेघालय राज्य अभी भी प्राचीन बांस ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग करता है। मेघालय में झरनों के पानी को रोकने और बांस की नालियों का इस्तेमाल कर सिंचाई करने की प्रणाली का चलन बहुत पहले से है।

4. किस नहर की हेड रेगुलेटर क्षमता 1133 क्यूमेक (40000 क्यूसेक) और लंबाई 532 किमी. है, जिसके लिए इसे दुनिया की सबसे बड़ी आच्छादित सिंचाई नहर माना जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) नर्मदा मुख्य नहर
Solution:नर्मदा मुख्य नहर की हेड रेगुलेटर क्षमता 1133 क्यूमेक (40000 क्यूसेक) और लंबाई 532 किमी. है, जिसके लिए इसे दुनिया की सबसे बड़ी आच्छादित सिंचाई नहर माना जाता है

5. निम्न में से कौन-सा भारतीय राज्य 'कुल' के नाम से जानी जाने वाली पारंपरिक नहर सिंचाई पद्धति के लिए प्रख्यात है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) हिमाचल प्रदेश
Solution:हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में नहर सिंचाई की पारंपरिक प्रणाली का विकास हुआ, जिसे कुल के नाम से जाना जाता है। यह हिमाचल प्रदेश में गुरुत्वाकर्षण प्रवाह सिंचाई प्रणाली है।

6. नदियों और नहरों की कुल 31.2 हजार किमी. की लंबाई, जो देश में नदियों और नहरों की कुल लंबाई का लगभग 17% है, इस आधार पर कौन-सा राज्य इस मामले में पहले स्थान पर है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश
Solution:दिए गए राज्यों में से उत्तर प्रदेश का स्थान नदियों एवं नहरों की लंबाई में शीर्ष पर है। साथ ही नलकूप सिंचाई के मामले में भी उत्तर प्रदेश का स्थान प्रथम है। उत्तर प्रदेश सांख्यिकीय डायरी 2023 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में शुद्ध सिंचित क्षेत्रफल का विभिन्न साधनों से प्रतिशत विवरण (वर्ष 2021-22 में) इस प्रकार है-

(क) नहर (15.8%)

(ख) नलकूप (73.9%)

(ग) कुएं (9.1%)

(घ) तालाब एवं झीलें आदि (0.6%)

(ङ) अन्य (0.6%)