सिख संप्रदाय

Total Questions: 5

1. निम्न में से किस सिख गुरु ने तरन तारन साहिब की स्थापना की थी? [CGL (T-I) 20 अगस्त, 2021 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) गुरु अर्जन देव
Solution:पांचवें सिख गुरु अर्जन देव जी (अर्जुन देव) ने तरन तारन साहिब की स्थापना की थी। इन्होंने करतारपुर नामक नगर भी बसाया था। गुरु अर्जन देव ने 1604 ई. में सिक्खों के पवित्र ग्रंथ 'आदि ग्रंथ' का संकलन किया।

2. निम्नलिखित सिख आध्यात्मिक गुरुओं में से किसके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने जहांगीर के विद्रोही पुत्र खुसरो को सहायता प्रदान की थी? [MTS (T-I) 22 अक्टूबर, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) गुरु अर्जुन देव
Solution:मुगल बादशाह जहांगीर के शहजादे खुसरो ने 1606 ई. में विद्रोह किया। वह भागकर पंजाब गया, जहां गुरु अर्जुन देव ने उसे आशीर्वाद दिया और संभवतः कुछ आर्थिक सहायता भी दी। जहांगीर इस घटना से गुरु से अप्रसन्न हो गया, उसने गुरु पर ढाई लाख का जुर्माना किया तथा जिसे देने से इनकार करने पर गुरु को बंदी बना लिया गया और बंदीगृह में कठोर यातनाएं देने के बाद उन्हें मृत्युदंड दे दिया गया।

3. सिक्खों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल, श्री हरमंदिर साहिब कहां स्थित है? [CGL (T-I) 13 अगस्त, 2021 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) अमृतसर
Solution:सिक्खों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल, श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर, पंजाब में स्थित है। इसे दरबार साहिब या स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। सिक्खों के चौथे गुरु रामदास जी ने इसकी नींव रखी थी, परंतु बाद में वहां खुदे हुए तालाब के नाम पर उसका नाम 'अमृतसर' पड़ा। सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जुन देव ने अमृतसर तालाब के मध्य में हरमंदिर साहिब का निर्माण करवाया।

4. पंजाब में निरंकार (निराकार) भगवान की पूजा करने पर किसने जोर दिया? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) बाबा दयाल दास
Solution:बाबा दयाल दास ने भगवान के निराकार स्वरूप की पूजा बाबा दयाल दास ने भगवान के निराकार स्वरूप की पूजा करने पर जोर दिया। उन्होंने सिख धर्म में सुधार की वकालत की। 19वीं शताब्दी के दौरान निराकार पूजा पर जोर देते हुए सिख धर्म को उसके मूल स्वरूप में लौटने के लिए निराकार स्वरूप की वकालत की।

5. सिक्ख धर्म के निम्नलिखित गुरुओं में से कौन अंतिम गुरु थे? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) गुरु गोबिंद सिंह
Solution:सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु गोबिंद सिंह थे। उन्होंने सिक्खों को एक सैनिक संप्रदाय 'खालसा पंथ' में परिवर्तित कर दिया। गुरु गोबिंद सिंह की नांदेड़ (महाराष्ट्र) में एक अफगान सरदार द्वारा हत्या कर दी गई थी। नांदेड़ में उनके समाधि स्थल पर गुरुद्वारा (हजूर साहिब) स्थित है।