सुभाष चंद्र बोस और आजाद सिंह फौज

Total Questions: 6

1. 1939 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद, किसने अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (III-पाली), MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (III-पाली), Phase-XI 28 जून, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) सुभाष चंद्र बोस
Solution:वर्ष 1939 में त्रिपुरी संकट के बाद कांग्रेस की अध्यक्षता से त्यागपत्र देने के पश्चात सुभाष चंद्र बोस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की। यह संगठन वामपंथी विचारधारा पर आधारित था।

2. निम्नलिखित में से किस वर्ष में सुभाष चंद्र बोस को भारतीय स्वतंत्रता लीग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) 1943
Solution:सुभाष चंद्र बोस जून, 1943 में टोक्यो पहुंचे उसके बाद रास बिहारी बोस ने सुभाष चंद्र बोस के पक्ष में भारतीय स्वतंत्रता लीग के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्हें भारतीय स्वतंत्रता लीग का अध्यक्ष बनाया गया और वे आजाद हिंद फौज के नेता बने।

3. 'टाइगर लीजन' या 'फ्री इंडिया लीजन' के संस्थापक कौन थे? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) सुभाष चंद्र बोस
Solution:वर्ष 1942 में सुभाष चंद्र बोस ने, जर्मनी के जनरल इर्विन रोमेल के उत्तरी अफ्रीका अभियान के दौरान पकड़े गए भारतीय युद्धबंदियों को और अन्य भारतीय स्वयंसेवकों को मिलाकर एक दल का गठन किया गया। इसे ही 'द इंडियन लीजन' के नाम से जाना गया। 'द इंडियन लीजन' को ही अन्य नाम 'फ्री इंडियन लीजन' या 'टाइगर लीजन' के नाम से जाना जाता है।

4. भारत के निम्नलिखित स्वतंत्रता सेनानियों में से किसने वर्ष 1943 में भारतीय राष्ट्रीय सेना 'आजाद हिंद फौज' (जिसे 1942 में रास बिहारी बोस और कैप्टन-जनरल मोहन सिंह ने बनाया था) को पुनर्जीवित किया? [MTS (T-I) 06 जुलाई, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) सुभाष चंद्र बोस
Solution:सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1943 में भारतीय राष्ट्रीय सेना 'आजाद हिंद फौज' (जिसे 1942 में रास बिहारी बोस और कैप्टन-जनरल मोहन सिंह ने बनाया था) को पुनर्जीवित किया। 4 जुलाई, 1943 को रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान सुभाष चंद्र बोस को सौंप दी। 21 अक्टूबर, 1943 को सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार (आजाद हिंद सरकार) का गठन किया था।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सुभाष चंद्र बोस द्वारा उद्धृत किया गया था? [CGL (T-I) 21 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
Solution:सुभाष चंद्र बोस द्वारा उद्धृत किया गया था-तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।

6. निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता सेनानी ने प्रसिद्ध नारा "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" दिया था? [MTS (T-I) 16 मई, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 8 मार्च, 2014 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 दिसंबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) सुभाष चंद्र बोस
Solution:सुभाष चंद्र बोस द्वारा उद्धृत किया गया था-तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।