सोना

Total Questions: 8

1. जोहॉन्सबर्ग विख्यात है- [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) स्वर्ण खनन हेतु
Solution:जोहॉन्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका के गौटेंग प्रांत की राजधानी है। यह सोना और हीरा खनन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा देश भारत को सर्वाधिक स्वर्ण का निर्यात करता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) स्विट्जरलैंड
Solution:प्रश्नकाल में स्विट्जरलैंड भारत को सर्वाधिक स्वर्ण का निर्यात करता था।

3. अभिकथन : [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

अभिकथन (A) : घाना तट पर सोने के समृद्ध प्लेसर जमाव पाए जाते हैं और ब्राजील में सोने की शिराएं पाई जाती हैं।

कारण (R) : किसी समय ये महाद्वीप अटलांटिक तट के साथ एकसाथ संयुक्त थे।

सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं; पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
Solution:घाना पश्चिमी अफ्रीका का एक देश है जो गिनी की खाड़ी के तट पर स्थित है। घाना तट पर सोने के समृद्ध प्लेसर जमाव पाए जाते हैं। और ब्राजील में सोने की शिराएं पाई जाती हैं। भूगर्भशास्त्र के अनुसार ऐसा इसलिए है, क्योंकि किसी समय ये महाद्वीप अटलांटिक तट के साथ एकसाथ संयुक्त थे। अतः अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

4. निम्न देशों में से किस देश में 2019 में सलाना सबसे अधिक सोने का उत्पादन (टन में) हुआ? [66th B.P.S.C. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) चीन
Solution:वर्ल्ड मिनरल्स प्रोडक्शन 2018-2022 के वर्ष 2022 तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विश्व में सर्वाधिक सोने का उत्पादन चीन में हुआ। इसके अनुसार वर्ष 2022 में चीन में 372048 किग्रा., रूस में 320000 किग्रा., ऑस्ट्रेलिया में 306320 किग्रा. तथा कनाडा में 192012 किग्रा. सोने का उत्पादन हुआ।

5. विश्व के निम्नलिखित देशों को उनके स्वर्ण उत्पादन के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]

(i) ऑस्ट्रेलिया

(ii) चीन

(iii) दक्षिण अफ्रीका

(iv) संयुक्त राज्य अमेरिका

ABCD
(a)(i)(ii)(iii)(iv)
(b)(iii)(iv)(i)(ii)
(c)(iv)(iii)(ii)(i)
(d)(ii)(iv)(i)(iii)

 

Correct Answer: (b)
Solution:प्रश्नकाल के दौरान विश्व में दक्षिण अफ्रीका सोने का सर्वाधिक उत्पादक राष्ट्र था। इसके बाद क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं चीन का स्थान था। वर्ल्ड मिनिरल प्रोडक्सन 2018-22 के अनुसार वर्ष 2022 में विश्व के शीर्ष चार स्वर्ण उत्पादक देश हैं- 1. चीन, 2. रूस, 3. ऑस्ट्रेलिया, 4. कनाडा।

6. ऑस्ट्रेलिया में स्थित कालगूर्जी किसके लिए विख्यात है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (a) स्वर्ण उत्पादन
Solution:ऑस्ट्रेलिया में विश्व का सर्वाधिक सोना संरक्षित है। यहां का लगभग 68 प्रतिशत सोना पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (Western Australia) प्रांत से प्राप्त होता है, जहां विश्व की दो प्रसिद्ध खानें कालगूर्ती एवं कूलगार्डी स्थित हैं।

7. निम्नलिखित में से कूलगार्डी में कौन-सी क्रिया संपन्न होती है? [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) सोना खनन
Solution:पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित कूलगार्डी (Coolgardie) सोना (स्वर्ण) खनन के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान में यह पर्यटकों के बीच 'Mining Ghost Town' के रूप में प्रसिद्ध है।

8. कूलगार्डी ऑस्ट्रेलिया के जिस प्रांत में स्थित है, वह है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया
Solution:पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित कूलगार्डी (Coolgardie) सोना (स्वर्ण) खनन के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान में यह पर्यटकों के बीच 'Mining Ghost Town' के रूप में प्रसिद्ध है।