स्टेशन सुपरवाइजर परीक्षा 2016

Total Questions: 100

61. सीसवाल संस्कृति से संबंधित जिला कौन-सा है?

Correct Answer: (3) हिसार
Solution:सीसवाल संस्कृति का हिसार जिले से संबंध रहा है। यह तहसील आदमपुर में स्थित है। यहाँ की पुरानी घर से सर्वाधिक प्राचीन संस्कृति के संकेत मिले हैं। इस सभ्यता के जनको को पहले चाक के विषय में जानकारी नहीं थी। पंजाब विश्वविद्यालय के तत्त्वावधान में डॉ. सूरजभान द्वारा खुदाई की गई।

62. पानीपत की तीसरी लड़ाई अहमदशाह अब्दाली और ...... के बीच हुई।

Correct Answer: (2) मराठा शासकों
Solution:पानीपत के तृतीय युद्ध में अहमदशाह अब्दाली तथा मराठा, जिसका नेतृत्व विश्वास राव व सदाशिवराव भाऊ कर रहे थे, के बीच 14 जनवरी, 1761 को हुआ। इस युद्ध में मराठों की बुरी तरह हार हुई।

63. हरियाणा में राजा हर्ष का टीला स्थित है

Correct Answer: (3) थानेसर
Solution:हर्ष का टीला थानेसर में स्थित है। भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, चंडीगढ़ मण्डल, चंडीगढ़ द्वारा संचालित शेख चिल्ला के मकबरे में स्थित हर्ष के टीले का उत्खनन भारतीय पुरातत्त्व संस्थान नई दिल्ली द्वारा किया गया।

64. निम्न में से कौन-सी हरियाणा की झील नहीं है?

Correct Answer: (2) चिल्का झील
Solution:
झीलस्थान
दमदमा झीलगुरुग्राम
सुल्तानपुर झीलफरुखनगर (गुरुग्राम)
कोटला झीलमेवात
बड़खल झीलफरीदाबाद
संडौल उर्फ उजीना झीलनूह (मेवात)
चंदेली झीलनूह (मेवात)

65. क्षेत्रफल के अनुसार निम्न में से हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन-सा है?

Correct Answer: (3) पंचकूला
Solution:प्रश्नानुसार, सबसे छोटा जिला पंचकूला है जबकि हरियाणा का
सबसे बड़ा जिला - सिरसा
सबसे छोटा जिला - फरीदाबाद

66. मारकण्डा नदी कहाँ से निकलती है?

Correct Answer: (1) शिवालिक पहाड़ियाँ
Solution:मारकण्ड नदीः यह नदी हिमाचल प्रदेश की धरतीधर नामक पहाड़ी यानि शिवालिक पहाड़ी से निकलती है और अम्बाला में कालाअम्ब नामक स्थान पर हरियाणा राज्य में प्रवेश करती है। इस नदी की सहायक नदियाँ है- रण, वेगना, नकटी तथा टाँगरी।

67. 'त्रिलोक दर्पण' पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई?

Correct Answer: (1) नेमीचन्द्र
Solution:'त्रिलोक दर्पण' पुस्तक नेमीचन्द के द्वारा लिखी गई है।

68. हरियाणवी रामायण की रचना किसने की?

Correct Answer: (3) खुदाबख्श अहमद
Solution:हरियाणवी रामायण की रचना खुदा- बख्श अहमद ने की थी।

69. 'हरियाणा का इतिहास' और 'नवरत्न ऑफ हरियाणा' पुस्तकें किसने लिखी?

Correct Answer: (2) पं. श्रीराम शर्मा
Solution:स्वतंत्रता सेनानी, गाँधी के अनुयायी, निष्णात इतिहासकार और पत्रकार के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले पंडित श्रीराम शर्मा का जन्म 1 अक्टूबर, 1899 को झज्जर में हुआ था। इन्होंने 'हरियाणा का इतिहास' और 'नवरत्न ऑफ हरियाणा' पुस्तके लिखी है।

70. योग गुरु बाबा रामदेव का जन्म हरियाणा के किस जिले में हुआ था?

Correct Answer: (4) महेंद्रगढ़
Solution:बाबा रामदेव का जन्म हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में 25 दिसम्बर, 1965 को हुआ था। इन्होंने वर्ष 2006 में दयानन्द ग्राम में पंतजलि योग पीठ ट्रस्ट की शुरुआत की।