स्थूल पदार्थों के गुण-(भौतिक विज्ञान)

Total Questions: 6

1. आर्द्रता क्या है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) जब वायु में जलवाष्प उपस्थित होती है
Solution:जब वायु में जलवाष्प उपस्थित होती है तो उसे आर्द्रता के रूप में परिभाषित किया जाता है। जलवाष्प जल की गैसीय अवस्था है। आर्द्रता के तीन मुख्य मापक निरपेक्ष आर्द्रता, सापेक्ष आर्द्रता तथा विशिष्ट आर्द्रता हैं। आर्द्रता को ग्राम प्रति घन मीटर के मान में व्यक्त किया जाता है।

2. त्रिक बिंदु को किस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है? [Phase-XI 28 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) तापमान और दाब की स्थिति जिसके तहत किसी पदार्थ के गैसीय, द्रव और ठोस चरण साम्यावस्था में मौजूद हो सकते हैं।
Solution:तापमान और दाब की वह स्थिति जिसके तहत किसी पदार्थ के गैसीय, द्रव और ठोस अवस्था साम्यावस्था में उपस्थित होते हैं, वह त्रिक बिंदु के रूप में परिभाषित किया जाता है।

3. निम्नलिखित में से किसके नियम में कहा गया है कि, उपसतह में किसी भी बिंदु पर बहने वाले द्रव के प्रति इकाई द्रव्यमान की कुल ऊर्जा, गतिज, स्थितिज और द्रव दाब ऊर्जा का योग होती है और एक नियत मान के बराबर होती है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) डेनियल बर्नोली
Solution:डेनियल बर्नोली के नियम में कहा गया है कि, उपसतह में किसी भी बिंदु पर बहने वाले द्रव के प्रति इकाई द्रव्यमान की कुल ऊर्जा, गतिज, स्थितिज और द्रव दाब ऊर्जा का योग होती है। और यह एक नियत मान के बराबर होती है।

4. निम्नलिखित में से पृष्ठीय तनाव के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

CHSL (T-I) 20 जनवरी, 2017 (III-पाली), स्टेनोग्राफर 13 सितंबर, 2027 (I-पाली)

Correct Answer: (b) कमरे के तापमान पर जल का पृष्ठीय तनाव एथिल अल्कोहल से कम होता है।
Solution:कमरे के तापमान पर जल का पृष्ठीय तनाव एथिल अल्कोहल के पृष्ठ तनाव से कम होता है, यह कथन सही नहीं है, क्योंकि जल का पृष्ठ तनाव 72.7 डाइन/सेमी. होता है, जबकि अल्कोहल का पृष्ठ तनाव 22.3 डाइन/सेमी. होता है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं? [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (III-पाली)]

I. प्रति एकांक आयतन पर लगने वाला बल दाब कहलाता है।

II. द्रव बर्तनों की दीवारों पर दाब डाल सकते हैं।

III. किसी वस्तु पर लगने वाला बल उसकी गति की अवस्था में परिवर्तन कर सकता है लेकिन उसकी आकृति में नहीं।

Correct Answer: (b) केवल I और III
Solution:प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाला बल दाब के रूप में परिभाषित होता है। अतः कथन I सही नहीं है। किसी वस्तु पर लगने वाला बल उसकी गति की अवस्था तथा उसकी आकृति की अवस्था दोनों में परिवर्तन कर सकता है। अतः कथन III सही नहीं है। अतः विकल्प (b) सत्य है।

6. तनन या संपीडन प्रतिबल को ....... भी कहा जा सकता है। [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) अनुदैर्ध्य प्रतिबल
Solution:तनन या संपीडन प्रतिबल को अनुदैर्ध्य प्रतिबल भी कहा जाता है। प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को प्रतिबल कहा जाता है।

प्रतिबल = बल/क्षेत्रफल