हड़प्पा सभ्यता (भाग-1)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित में से कौन-से भारतीय इतिहासकार ने मोहनजोदड़ो की खुदाई प्रारंभ कराई थी?

Correct Answer: (b) राखालदास बनर्जी
Solution:1921 ई. में भारतीय पुरातत्वविदों ने खुदाई शुरू की, जिसमें राखालदास बनर्जी ने सिंध में मोहनजोदड़ो स्थल का उत्खनन कार्य कराया था।

2. निम्नलिखित में से परिपक्व हड़प्पा सभ्यता के किस स्थान को केंद्रीय स्थल की संज्ञा दी जाती है?

Correct Answer: (c) सिंधु घाटी
Solution:सिंधु के बहुत से स्थल प्राक्-हड़प्पा संस्कृति के केंद्रीय क्षेत्र बने। परिणामस्वरूप इस परिपक्व हड़प्पा संस्कृति का केंद्रस्थल पंजाब और सिंध में, मुख्यतः सिंधु घाटी में पड़ता है।

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

कथन 1- हड़प्पा सभ्यता का समूचा क्षेत्र त्रिभुज के आकार का है।

कथन 2- यह संपूर्ण क्षेत्र लगभग 1,299,600 वर्ग किलोमीटर है।

उपर्युक्त कथन में से कौन-सा/से कथन हड़प्पा के संदर्भ में सत्य हैं / है?

 

Correct Answer: (d) 1 और 2 दोनों
Solution:ईसा पूर्व तीसरी और दूसरी शताब्दी में संसार भर में किसी भी संस्कृति का क्षेत्र हड़प्पा संस्कृति के क्षेत्र से बड़ा नहीं था। हड़प्पा का समूचा क्षेत्र त्रिभुज के आकार का है। इसका पूरा क्षेत्रफल लगभग 1, 299, 600 वर्ग किलोमीटर है। यह प्राचीन मिस्र और मेसोपोटामिया से भी निश्चित ही बड़ा है।

• प्रो. मक्खन लाल ने प्राचीन भारत में सिंधु घाटी सभ्यता का संपूर्ण क्षेत्रफल 12,50,000 वर्ग किमी. बताई है।

4. कितने हड़प्पाई स्थलों को नगर की संज्ञा दी गई है?

Correct Answer: (a) सात
Solution:हड़प्पा में परिपक्व अवस्था वाले स्थलों की संख्या सीमित है और उनमें केवल सात को ही नगर की संज्ञा दी जा सकती है। इनमें हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सर्वाधिक महत्वपूर्ण नगर थे।

5. निम्नलिखित में से किस हड़प्पाई स्थल को नगर की संज्ञा नही दी जाती है?

Correct Answer: (c) रोपड़
Solution:हड़प्पा सभ्यता में 7 स्थलों को ही नगर की संज्ञा दी जाती है। जिसमें से रोपड़ को इन सातों स्थलों में शामिल नही किया गया है। ये सातों हड़प्पाई स्थल निम्नलिखित हैं- (1) हड़प्पा (2) मोहनजोदड़ो (3) चन्हूदड़ो

(4) लोथल (5) कालीबंगा (6) बनावली (7) सुरकोटदा।

6. निम्नलिखित में से किन स्थलों पर हड़प्पा संस्कृति की तीनों अवस्थाएं देखने को मिलती हैं?

(1) धोलावीरा

(2) मोनजोदड़ो

(3) आलमगीरपुर

(4) राखीगढ़ी

उपर्युक्त विकल्पों के आधार पर सही विकल्प का चयन करें।

 

Correct Answer: (d) 1 और 4
Solution:गुजरात के कच्छ क्षेत्र में अवस्थित धोलावीरा किला है, और इस स्थल पर हड़प्पा संस्कृति की तीनों अवस्थाएं देखने को मिलती हैं, इसी प्रकार राखीगढ़ी में भी तीनों अवस्थाएं प्राप्त होती हैं, जोकि हरियाणा के घग्घर नदी के तट पर स्थित है तथा धौलावीरा से क्षेत्रफल में बड़ा है।

7. निम्नलिखित स्थलों के युग्म को देखिए और पहचानिए कौन- सा युग्म हड़प्पा के उत्तरतम तथा दक्षिणतम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं?

Correct Answer: (a) मांडा, दैमाबाद
Solution:उत्तर में मांडा (जम्मू-कश्मीर)

दक्षिण में दैमाबाद (महाराष्ट्र)

पूर्व में आलमगीरपुर (उत्तर प्रदेश)

पश्चिम में सुतकागेंडोर (बलूचिस्तान में स्थित)

8. निम्नलिखित में से किस सभ्यता को सरस्वती सभ्यता के नाम से जाना जाता है?

Correct Answer: (a) हड़प्पा
Solution:

हड़प्पा सभ्यता का मुख्य क्षेत्र सिंधु घाटी नहीं, बल्कि सरस्वती तथा उसकी सहायक नदियों का क्षेत्र था, जो सिंधु तथा गंगा के बीच में स्थित था। इसलिए कुछ विद्वान इसे सिंधु-सरस्वती सभ्यता कहते हैं और कुछ लोग तो इसे सरस्वती सभ्यता के नाम से पुकारना अधिक पसंद करते हैं।

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

कथन 1- मोहनजोदड़ो में विशाल स्नानागार के पास पश्चिम की ओर ईंटों से बने 27 खंड प्राप्त हुए हैं।

कथन 2- इन संरचनाओं को अन्नागार या कोठार के रूप में पहचाना गया है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

 

Correct Answer: (c) 1 और 2
Solution:मोहनजोदड़ो में विशाल स्नानागार के पश्चिम में ईंटों से बना 27 खंड है, जिसकी लंबाई पूर्व से पश्चिम 50 मीटर तथा चौड़ाई उत्तर से दक्षिण 27 मीटर है। जिसकी पहचान अन्नागार के रूप में की गई है। ऐसी ही अन्य संरचनाएं हड़प्पा, कालीबंगा और लोथल में भी पाई गई हैं।

10. निम्नलिखित में से किस स्थल की बस्ती पूरी तरह किलेबंद थी?

Correct Answer: (c) a तथा b दोनों
Solution:धोलावीरा तथा लोथल जैसे स्थलों पर पूरी बस्ती किलेबंद थी तथा शहर के कई हिस्से भी दीवारों से घेर कर अलग किए गए थे। हालांकि लोथल में दुर्ग दीवार से घिरा तो नहीं था पर कुछ ऊंचाई पर बनाया गया था।