हड़प्पा सभ्यता (भाग-3)

Total Questions: 31

21. निम्नलिखित में से कौन-सी सभ्यता अपने नगर नियोजन के लिए प्रसिद्ध है ? [C.P.O.S.L. (T-I) 1 जुलाई, 2017 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) सिंधु घाटी सभ्यता
Solution:सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख विशेषता नगर नियोजन को माना जाता है। यहां नगर और कस्बे एक निश्चित योजना के अनुसार बसाए गए थे। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो, सिंधु घाटी सभ्यता के दो प्रमुख नगर थे। इस सभ्यता की खोज सर्वप्रथम हड़प्पा नामक स्थल से किए जाने के कारण इसको 'हड़प्पा सभ्यता' के नाम से भी जाना जाता है।

22. मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से किस सभ्यता से संबंधित है ? [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) सिंधु घाटी सभ्यता
Solution:सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख विशेषता नगर नियोजन को माना जाता है। यहां नगर और कस्बे एक निश्चित योजना के अनुसार बसाए गए थे। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो, सिंधु घाटी सभ्यता के दो प्रमुख नगर थे। इस सभ्यता की खोज सर्वप्रथम हड़प्पा नामक स्थल से किए जाने के कारण इसको 'हड़प्पा सभ्यता' के नाम से भी जाना जाता है।

23. सिंधु घाटी सभ्यता में, लोथल शहर _____ उपनदी के किनारे पर बसा था। [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) साबरमती
Solution:सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित लोथल नामक पुरास्थल गुजरात के अहमदाबाद जिले में भोगवा नदी के किनारे स्थित है। भोगवा नदी साबरमती नदी की सहायक (उपनदी) है। लोथल एक हड़‌प्पा कालीन बंदरगाह शहर था।

24. मोहनजोदड़ो का स्थानीय नाम ..... था। [C.P.O.S.L. (T-I) 5 जुलाई, 2017 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) मृतकों का टीला
Solution:मोहनजोदड़ो सिंधी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ 'मृतकों का टीला' होता है। इसकी खोज सर्वप्रथम वर्ष 1922 में राखालदास बनर्जी ने की तथा इसके पुरातात्विक महत्व की ओर ध्यान आकर्षित किया।

25. हड़प्पा सभ्यता की प्रसिद्ध 'नर्तकी' की मूर्ति ..... पदार्थ का उपयोग करके बनाई गई थी। [JE सिविल परीक्षा 30 अक्टूबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) कांसा
Solution:हड़प्पा सभ्यता की प्रसिद्ध 'नर्तकी' की मूर्ति कांसे (Bronze) से बनाई गई थी। यह मूर्ति मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुई है, जो मूर्तिकला का विशिष्ट उदाहरण है।

26. निम्नलिखित में से क्या हड़प्पा वास्तुकला में एक दुर्ग के भाग नहीं थे ? [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) जनता के लिए आवासीय भवन
Solution:हड़प्पा वास्तुकला में धार्मिक समारोहों के लिए अग्निवेदियां, महत्वपूर्ण लोगों के लिए बृहद स्नानागार और अनाज के भंडार दुर्ग के भाग थे। जबकि हड़प्पा सभ्यता के सामान्य लोग निचले नगर में रहते थे, जिसे 'नगर टीला' की संज्ञा प्रदान की गई है। हड़प्पा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित साहीवाल जिले में रावी नदी के बाएं तट पर स्थित है।

27. प्रारंभिक भारतीय इतिहास के संदर्भ में, 'NBPW' शब्द का तात्पर्य है - [JE इलेक्ट्रिकल परीक्षा 28 अक्टूबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) कुम्हारी के प्रकार
Solution:प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में 'NBPW' का तात्पर्य Northern Black Polished Ware (उत्तरी काले पॉलिश वाले मृद्मांड) से है। ये एक कठोर, चाक निर्मित और चमकदार काली सतह वाले पात्र हैं। इसे बनाने के लिए कुम्हार (Potter) मिट्टी के बर्तनों को मट्टी में उच्च तापमान पर रखते थे, जिसके परिणामस्वरूप इन बर्तनों की बाहरी सतह काली हो जाती थी। इन बर्तनों पर एक काला लेप भी लगाया जाता था, जो इन बर्तनों को शीशे जैसी चमक प्रदान करता था। प्राचीन काल में मिले मृ‌द्मांडों के अन्य प्रकार निम्न है- (1) काले और लाल मृ‌द्मांड, (2) धूसर मृ‌द्भांड, (3) चित्रित घूसर मृद्भांड आदि।

28. हड़प्पा सभ्यता के दौरान.............. की मूर्तियों को बनाने के लिए लॉस्ट वैक्स कास्टिंग तकनीक का उपयोग किया गया था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) कांस्य
Solution:धातु मूर्तियां मधूच्छिष्ट विधि-या लुप्त मोम (Lost wax) की प्रक्रिया से बनाई जाती थी। प्रश्नगत विकल्पों में हड़प्पा सभ्यता के दौरान कांस्य की मूर्तियों को बनाने के लिए लॉस्ट वैक्स कास्टिंग तकनीक का उपयोग किया गया था।

29. हड़प्पा सभ्यता के लोगों को वर्तमान राजस्थान वाले क्षेत्र से कौन-सी धातु मिली थी ? [MTS (T-I) 27 अक्टूबर, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) तांबा
Solution:हड़प्पा सभ्यता के लोगों को वर्तमान राजस्थान वाले क्षेत्र से तांबा धातु मिली थी। राजस्थान में स्थित खेतड़ी की खानों से तांबा प्राप्त किया जाता था। राजस्थान के कालीबंगा से तांबे की वृषभ आकृति मिली है।

30. निम्नलिखित में से कौन-सी धातु हड़प्पन सभ्यता में नहीं पाई गई थी ? [C.P.O.S.I. (T-I) 7 जुलाई, 2017 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) लोहा
Solution:हड़प्पा सभ्यता एक कांस्ययुगीन सभ्यता थी। यहां से तांबा, कांसा, स्वर्ण और चांदी आदि धातुएं तो मिली हैं, परंतु लोहे की प्राप्ति नहीं हुई है। वस्तुतः हड़प्पाकालीन लोग लोहे से परिचित नहीं थे। भारत में लौह युग का प्रारंभ उत्तर वैदिक काल (लगभग 1000 ई.पू.) से माना जाता है।